जबलपुर में 16 बसों से 9 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

जबलपुर(म.प्र.)

On

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की कार्रवाई, बस संचालक और परिवहन विभाग का लिपिक आरोपी; विस्तृत जांच जारी

मध्यप्रदेश के जबलपुर में यात्री बसों से जुड़ी लगभग नौ करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस संचालकों और परिवहन विभाग के एक कर्मचारी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई भोपाल से प्राप्त शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई, जिसमें लंबे समय से टैक्स बकाया होने के बावजूद परमिट और फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किए जाने के आरोप सामने आए।

ईओडब्ल्यू अधिकारियों के अनुसार डिंडोरी जिले के बस संचालक संजय केशवानी और साधना केशवानी के नाम पर पंजीकृत 16 यात्री बसों के टैक्स भुगतान में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इन बसों का संचालन डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और शहडोल जिलों के विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा था। जांच में यह तथ्य सामने आया कि कई वाहनों का कर वर्ष 2006 से 2025 तक जमा नहीं किया गया, जिससे शासन को भारी आर्थिक क्षति हुई।

प्राथमिक जांच में यह भी उजागर हुआ कि बस संचालकों ने वाहनों को कबाड़ घोषित कर टैक्स भुगतान रोक दिया था, जबकि कुछ वाहन मार्गों पर सक्रिय रूप से संचालित होते रहे। वर्ष 2017 में जब जिला परिवहन कार्यालय ने बकाया वसूली की प्रक्रिया शुरू की, तब संबंधित फाइलों के गायब होने का मामला सामने आया। जांच एजेंसी का आरोप है कि परिवहन विभाग के लिपिक पुष्प कुमार प्रधान ने पद का दुरुपयोग करते हुए कर संबंधी दस्तावेज सुरक्षित नहीं रखे, जिससे वसूली प्रक्रिया बाधित हुई और आरोपियों को लाभ मिला।

ईओडब्ल्यू ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की संबंधित धाराओं तथा भ्रष्टाचार से जुड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजी साक्ष्यों, वित्तीय रिकॉर्ड और परिवहन विभाग के अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है। मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया गया है।

-------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

 
 
 
 
 

खबरें और भी हैं

उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

टाप न्यूज

उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से संपन्न समारोह, सितारों और प्रशंसकों ने दी शुभकामनाएँ
बालीवुड 
उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

Aiden Markram Record: एडन मार्करम ने रोहित शर्मा को पछाड़ रचा नया इतिहास, अब बाबर का रिकॉर्ड निशाने पर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एडन मार्करम का बल्ला आग उगल रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 82 रनों की तूफानी...
स्पोर्ट्स 
Aiden Markram Record: एडन मार्करम ने रोहित शर्मा को पछाड़ रचा नया इतिहास, अब बाबर का रिकॉर्ड निशाने पर

T20 World Cup 2026: अर्शदीप सिंह ने रच दिया ऐतिहासिक कीर्तिमान, बुमराह और बोल्ट का तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में नया इतिहास रच दिया। वह अब भारत...
स्पोर्ट्स 
T20 World Cup 2026: अर्शदीप सिंह ने रच दिया ऐतिहासिक कीर्तिमान, बुमराह और बोल्ट का तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

बिलासपुर हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी भीषण टक्कर, चार की जान गई, सालगिरह समारोह से लौट रहा था परिवार

रायपुर–रतनपुर हाईवे पर आधी रात दर्दनाक हादसा। रॉन्ग साइड आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, चार...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी भीषण टक्कर, चार की जान गई, सालगिरह समारोह से लौट रहा था परिवार

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.