- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- विंध्य/रीवा
- मैहर में महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर भी जब्त
मैहर में महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर भी जब्त
रीवा,(म.प्र.)
खेत जोतने को लेकर हुए विवाद ने लिया खूनी मोड़, बीच-बचाव करने पहुंची महिला की मौके पर मौत; पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में खेत को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खेत पर कब्जे और जुताई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर तथा एसडीओपी ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में रामनगर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी और उनकी टीम ने की। पुलिस के अनुसार, फरियादी सुदर्शन साकेत (50), निवासी ग्राम खारा, थाना रामनगर, जिला मैहर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे पड़ोसी विष्णु कुशवाहा ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनके खेत में महिपाल साकेत का परिवार पहुंचा हुआ है और उसका पुत्र रोहित साकेत ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा है। सूचना मिलने के बाद सुदर्शन साकेत अपनी पत्नी अठमिनिया साकेत के साथ तत्काल खेत पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि महिपाल साकेत, उसकी पत्नी सुभद्रा साकेत और पुत्र रणवीर उर्फ छोटू पहले से मौजूद थे, जबकि रोहित साकेत ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था।
फरियादी ने जब अपनी जमीन पर जुताई करने का विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि महिपाल साकेत ने हंसिए से सुदर्शन साकेत के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान उनकी पत्नी अठमिनिया साकेत बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि इसी समय रोहित साकेत ने ट्रैक्टर से उन्हें जानबूझकर कुचल दिया। गंभीर चोट लगने के कारण अठमिनिया साकेत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महिपाल साकेत (50), उसकी पत्नी सुभद्रा साकेत (47) तथा पुत्र रोहित साकेत (22) शामिल हैं। तीनों ग्राम खारा, थाना रामनगर, जिला मैहर के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना में इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में ट्रैक्टर का इस्तेमाल हत्या के लिए किया गया। इसलिए ट्रैक्टर को भी साक्ष्य के रूप में जब्त कर फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवाद पहले से चल रहा था या घटना अचानक हुई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच खेत और जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना पूर्व नियोजित थी या मौके पर हुए विवाद के दौरान हत्या की गई।
महिला की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया और लगातार निगरानी रखी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।
घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि मामूली जमीन विवाद के कारण एक परिवार उजड़ गया। मृतका की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए