इंदौर में सड़क पर चलते युवक की मौत: पंचर एक्टिवा धक्का देकर ले जा रहा था, अचानक गिरा और फिर नहीं उठा

Indore, MP

CCTV में कैद हुई घटना; अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, हार्ट अटैक बना कारण

इंदौर में सोमवार दोपहर एक 27 वर्षीय युवक की सड़क पर अचानक मौत हो गई। जनता क्वार्टर इलाके में रहने वाला युवक अपनी पंचर हुई एक्टिवा को धक्का देकर वर्कशॉप तक ले जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक सड़क पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, मृत युवक की पहचान विनीत पिता संजय, निवासी जनता क्वार्टर, के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उसकी एक्टिवा का टायर पंचर हो गया था, जिसे वह घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित दुकान पर सुधारवाने जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि वह स्कूटर को कुछ दूरी तक धक्का देकर ले जाता है और फिर रुकरा हुआ हाथ कमर पर रखते हुए हांफता नजर आता है। कुछ क्षण बाद उसने संभलने की कोशिश की, लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह एक्टिवा सहित सड़क किनारे खड़ी कार के पास गिर पड़ा।

कुछ राहगीरों ने युवक को गिरते देखा तो वे तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे। लोग उसे उठाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह बेहोश था और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। विनीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में विनीत की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का अंतिम कारण स्पष्ट होगा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, विनीत अपने परिवार के साथ जनता क्वार्टर में रहता था और आमतौर पर तंदुरुस्त दिखाई देता था। अचानक हुई इस घटना से इलाके में शोक व्याप्त है। CCTV footage सामने आने के बाद लोग हैरान हैं कि कुछ ही क्षणों में स्थिति कैसे बदली और युवक ने दम तोड़ दिया।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Dec 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/young-man-dies-while-walking-on-the-road-in-indore/article-39028

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.