नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद कई राज्यों ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, फंसे भारतीयों की तलाश तेज

अंतराष्ट्रीय न्यूज

On

नेपाल फ्लैश फ्लड के बाद कई राज्यों ने फंसे भारतीयों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी की। जानें भारतीय दूतावास समेत राज्यों के जरूरी नंबर

नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड के बाद वहां फंसे भारतीय नागरिकों की जानकारी जुटाने और उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान, ओडिशा, सिक्किम, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों ने हेल्पलाइन शुरू की हैं।

नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से सड़क, पुल और संचार व्यवस्था प्रभावित हुई है। कई भारतीय नागरिकों के फंसे या संपर्क से बाहर होने की जानकारी सामने आई है।

भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबर

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने प्रभावित भारतीयों के लिए दो आपातकालीन नंबर जारी किए हैं:

  • +977 985 131 6807
  • +977 970 910 7500

परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर अपने रिश्तेदारों की जानकारी ले सकते हैं।

Also Read:  कनाडा पर ट्रम्प का 50% टैरिफ लागू, बातचीत रही बेनतीजा

राज्यों ने भी सक्रिय किए कंट्रोल रूम

उत्तर प्रदेश: 1070
महाराष्ट्र: 1070, +91 9321587143
कर्नाटक: 1070, 080-22253707
केरल: 1800 425 3939
छत्तीसगढ़: 1070, +91 771-2223471
सिक्किम: 03592-201145, 03592-202461
उत्तराखंड: 1070, 0135-2710334
ओडिशा: +91 7428135044, +91 8527580245

Also Read:  महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान: अब एक्सप्रेस और डीलक्स कारों में भी मुफ्त यात्रा, सीएम विजय ने बताई तारीख

अन्य राज्यों ने भी अपने-अपने कंट्रोल रूम सक्रिय किए हैं।

Also Read:  अमेरिका-कनाडा दौरे से लौटे CM भूपेंद्र पटेल, गुजरात में निवेश को लेकर वैश्विक कंपनियों ने दिखाई रुचि

परिजन ये जानकारी रखें तैयार

हेल्पलाइन पर संपर्क करते समय प्रभावित व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट नंबर, नेपाल में आखिरी लोकेशन और होटल/टूर ऑपरेटर की जानकारी देना मददगार रहेगा।

नेपाल में राहत और बचाव अभियान जारी है। भारत सरकार और भारतीय दूतावास नेपाल के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।

Recommended for You

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

बिजली कर्मचारियों की मांगों पर सरकार के फैसलों का महासंघ ने जताया आभार, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग दोहराई

मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारी हित में लिए गए फैसलों के लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...
मध्य प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों की मांगों पर सरकार के फैसलों का महासंघ ने जताया आभार, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग दोहराई

एमएसएमई संशोधन विधेयक: पहचान से परे, छोटे कारोबारों के विकास पर ज़ोर साहिल तनेजा, मुख्य व्यवसाय अधिकारी, नामदेव फिनवेस्ट

उद्यम पोर्टल पर पंजीकृत सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की संख्या अब 9.16 करोड़ से भी अधिक हो गई...
देश विदेश 
एमएसएमई संशोधन विधेयक: पहचान से परे, छोटे कारोबारों के विकास पर ज़ोर  साहिल तनेजा, मुख्य व्यवसाय अधिकारी, नामदेव फिनवेस्ट

जंगल बचाने से लेकर गांव संवारने तक, सतपुड़ा में आईसीआईसीआई फाउंडेशन की संरक्षण मुहिम से जंगल, वन्यजीव और गांव—तीनों को संबल

बैंक की सीएसआर शाखा आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ ने नर्मदापुरम जिले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और उसके आसपास वन्यजीवों...
मध्य प्रदेश 
जंगल बचाने से लेकर गांव संवारने तक, सतपुड़ा में आईसीआईसीआई फाउंडेशन की संरक्षण मुहिम से जंगल, वन्यजीव और गांव—तीनों को संबल

चीनी खरीद पर लिमिट, Blinkit-Swiggy से 2 से 5 किलो तक ही ऑर्डर; दाम ₹65 के पार

रक्षाबंधन से पहले बढ़ी मांग और कीमतों के बीच ऑनलाइन-ऑफलाइन स्टोर्स ने खरीद सीमित की; सरकार ने 10 लाख टन...
बिजनेस 
चीनी खरीद पर लिमिट, Blinkit-Swiggy से 2 से 5 किलो तक ही ऑर्डर; दाम ₹65 के पार

बिजनेस