अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर मिलिट्री हमला, तेहरान समेत कई शहरों में धमाके

अंतराष्ट्रीय न्यूज

On

ईरान ने पलटवार में 400 मिसाइलें दागीं, सुप्रीम लीडर खामेनेई सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट

शनिवार तड़के भारतीय समयानुसार ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई प्रमुख शहरों में जोरदार धमाके और हवाई हमलों की सूचना मिली। इजराइल और अमेरिका की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के तहत यह हमला किया गया। घटना के तुरंत बाद ईरानी सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया।

हमले के प्रमुख लक्ष्य ईरान का खुफिया मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, सुप्रीम लीडर का कार्यालय और परमाणु ऊर्जा संगठन रहे। इजराइली सेना ने अपने नए अभियान का नाम 'लियोन्स रोर' (शेर की दहाड़) रखा है। वहीं, ईरान ने पलटवार में करीब 400 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने अल जज़ीरा को बताया कि यह कार्रवाई अमेरिका और इजराइल का संयुक्त सैन्य ऑपरेशन है।

हमले के बाद ईरान ने सभी नागरिक उड़ानों को रोकते हुए एयरस्पेस खाली करा दिया। तेहरान के कई इलाकों में धुआँ देखा गया और शहर में सायरन बजने लगे। इजराइल के उत्तरी हिस्से में भी मिसाइलों के हमले को रोकने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय किया गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अमेरिका और उसके नागरिकों को ईरान की संभावित खतरे से बचाना है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ईरान के मिसाइल प्रोग्राम को निष्क्रिय करने और बैलिस्टिक मिसाइलों को तबाह करने का प्रयास कर रही है। ट्रम्प ने चेताया कि सैन्य कार्रवाई में अमेरिकी सैनिकों की जान का खतरा है, लेकिन यह कदम भविष्य की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु हथियारों को लेकर लंबी बातचीत चल रही थी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को चेताया था कि कूटनीतिक विकल्प कमजोर न समझा जाए और जरूरत पड़ने पर सैन्य विकल्प लागू किया जाएगा। ईरान ने अपने बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अपरिहार्य बताया है और कहा कि इसे छोड़ना सुरक्षा के लिए खतरा होगा।

मिडिल ईस्ट में वर्तमान में लगभग 30,000 से 40,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं, जिनमें नौसैनिक जहाज और गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर शामिल हैं। अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड आर. फोर्ड और पहले से मौजूद USS अब्राहम लिंकन भी इस ऑपरेशन में शामिल हैं। इसके अलावा, 50 से अधिक अमेरिकी फाइटर जेट मिडिल ईस्ट में तैनात किए गए हैं।

इस बीच, इजराइल ने अपने हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया है और स्थानीय नागरिकों से सुरक्षित स्थान पर रहने का निर्देश जारी किया है। इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने ईरानियों को एक सुरक्षित टेलीग्राम चैनल से संवाद करने और स्थिति की जानकारी साझा करने का आग्रह किया है।

विश्लेषकों के अनुसार, इस कार्रवाई से क्षेत्रीय तनाव में वृद्धि होने की संभावना है। ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच की यह सैन्य टकराव अब अंतरराष्ट्रीय राजनीति और ऊर्जा बाजार पर भी असर डाल सकती है। अभी तक हमले से किसी मानवीय हानि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा बल सतर्क हैं और घटना की विस्तृत जांच जारी है।

------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

Edited By: ANKITA

खबरें और भी हैं

सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

टाप न्यूज

सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

मौन साधना से जनसेवा तक समाज परिवर्तन का एक दिव्य अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। पहाड़ों की गुफाओं में...
धर्म 
सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

दिल्ली बनेगी सिनेमाई वंडरलैंड: सरकार ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (IFFD) 2026 के भव्य आगाज़ की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम लिमिटेड (डीटीटीडीसी) के माध्यम से एक भव्य संध्या का आयोजन किया,...
बालीवुड 
 दिल्ली बनेगी सिनेमाई वंडरलैंड: सरकार ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (IFFD) 2026 के भव्य आगाज़ की घोषणा की

होलिका दहन 2026: गर्भवती महिलाएं कैसे करें सुरक्षित पूजा और ध्यान

गर्भवती महिलाओं को अग्नि से दूरी बनाकर मानसिक पूजा और मंत्र जाप पर ध्यान देना चाहिए, ज्योतिषी के अनुसार
राशिफल  धर्म 
होलिका दहन 2026: गर्भवती महिलाएं कैसे करें सुरक्षित पूजा और ध्यान

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.