- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- CG Board Result 2026: कल दोपहर 2:30 बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट, ऐसे देख सकेंगे
CG Board Result 2026: कल दोपहर 2:30 बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट, ऐसे देख सकेंगे
रायपुर (छ.ग.)
CG Board Result 2026 कल 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे जारी होगा। 10वीं-12वीं के 5.66 लाख छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर से रिजल्ट देख सकेंगे।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी आधिकारिक जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है। CG Board Result 2026 का इंतजार कर रहे 10वीं और 12वीं के करीब 5.66 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड के अनुसार, परिणाम जारी होते ही विद्यार्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 5,66,320 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें हाईस्कूल यानी 10वीं के 3,20,535 और हायर सेकेंडरी यानी 12वीं के 2,45,785 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इस बार भी 10वीं के परीक्षार्थियों की संख्या 12वीं के मुकाबले अधिक रही। अनुपात के हिसाब से हाईस्कूल में हायर सेकेंडरी की तुलना में करीब 31 फीसदी ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
कैसे देखें रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर परिणाम देख सकेंगे। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वेबसाइट पर केवल आधिकारिक लिंक का ही उपयोग करें और किसी अनधिकृत प्लेटफॉर्म से बचें। परिणाम के साथ मार्कशीट का डिजिटल प्रारूप भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे छात्र आगे की प्रक्रिया के लिए डाउनलोड कर सकेंगे।
अधिकारियों के अनुसार, बोर्ड ने रिजल्ट प्रक्रिया को तकनीकी रूप से सुचारु रखने के लिए सर्वर और ऑनलाइन व्यवस्था को अपडेट किया है, ताकि एक साथ बड़ी संख्या में लॉगिन होने पर भी छात्रों को परेशानी न हो। परिणाम घोषित होने के बाद मेरिट लिस्ट, पास प्रतिशत और टॉपर्स की जानकारी भी जारी की जाएगी।
पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणामों में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इस बार भी लड़कियों और लड़कों के पास प्रतिशत को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 में 10वीं में करीब 3.23 लाख और 12वीं में 2.38 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि इस बार 12वीं के परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है।
इस बार 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य होने के कारण करीब 1400 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। हालांकि कुल पंजीयन पर इसका बड़ा असर नहीं पड़ा। बोर्ड ने पहले ही साफ कर दिया था कि उपस्थिति नियम में ढील नहीं दी जाएगी।
बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परिणाम को संतुलित दृष्टिकोण से लें। अच्छे अंक आने पर आगे की तैयारी पर ध्यान दें और उम्मीद से कम अंक मिलने पर निराश न हों।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए