खराब तबीयत के बीच भावुक हुए प्रेमानंद महाराज, बोले- ‘मेरी चिंता छोड़िए, भजन करते रहिए’

नेशनल डेस्क

By Rohit.P
On

प्रेमानंद महाराज ने खराब स्वास्थ्य के बीच भावुक संदेश जारी कर भक्तों से चिंता न करने और भजन-नाम जप में लगे रहने की अपील की।

वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों खराब सेहत के चलते चर्चा में हैं। उनकी पदयात्रा 17 मई से बंद होने के बाद भक्तों में चिंता की लहर बनी हुई थी। इसी बीच, प्रेमानंद महाराज ने एक आधिकारिक संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने भावुकता के साथ भक्तों से अपील की है कि वे उनकी चिंता न करें और भजन-नाम जप में लगे रहें। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो के बाद बड़ी संख्या में लोग अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। वीडियो में महाराज बेहद शांत नजर आ रहे हैं और उन्होंने धीमी आवाज में कहा कि उन्हें भक्तों की भीड़ नहीं, बल्कि उनका स्वस्थ और खुशहाल जीवन चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैं रहूं या न रहूं, मिलूं या न मिलूं, इस बारे में चिंता मत करो।साथ ही, भक्तों को राधा रानी के आश्रित रहने और नियमित भजन करने की सलाह दी। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में उनकी तबीयत ठीक नहीं रही, जिसके चलते उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों और पदयात्राओं से दूरी बना ली है। फिर भी, उन्होंने अपने संदेश में साफ कहा कि भक्त परेशान न हों और जो सेवा वे कर रहे हैं, उसे जारी रखें। उनके वीडियो में भावनाओं से भरा अंदाज कई भक्तों को छू गया, और कई लोग इसे गुरु-शिष्य के रिश्ते का प्रतीक मान रहे हैं।

अपने संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि उनका मौन और एकांत केवल व्यक्तिगत साधना नहीं है, बल्कि भक्तों के लिए भी एक साधना का समय है। महाराज ने कहा, “हमारा जो कुछ भी होना था, वह हो गया है, अब जो हो रहा है वह आप सबके लिए है।इस दौरान उन्होंने बार-बार नाम जप और भक्ति पर जोर दिया। सुनने में आ रहा है कि उनकी पदयात्रा बंद होने के बाद वृंदावन आने वाले कई श्रद्धालु निराश होकर लौटे थे, क्योंकि लोग रोजाना उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में आते थे। इसीलिए, उनका यह संदेश भक्तों को सुकून पहुंचाने का एक प्रयास भी माना जा रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया पर भक्त लगातार उनकी जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि महाराज का संदेश सुनकर उनकी आंखें नम हो गईं। वहीं, कुछ श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रेमानंद महाराज हमेशा भक्ति को दिखावे से ऊपर रखते आए हैं, और इस बार भी उन्होंने यही बात दोहराई है। इस वक्त उनकी सेहत के बारे में ज्यादा आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन भक्त लगातार उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2026 By Rohit.P

खराब तबीयत के बीच भावुक हुए प्रेमानंद महाराज, बोले- ‘मेरी चिंता छोड़िए, भजन करते रहिए’

नेशनल डेस्क

वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों खराब सेहत के चलते चर्चा में हैं। उनकी पदयात्रा 17 मई से बंद होने के बाद भक्तों में चिंता की लहर बनी हुई थी। इसी बीच, प्रेमानंद महाराज ने एक आधिकारिक संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने भावुकता के साथ भक्तों से अपील की है कि वे उनकी चिंता न करें और भजन-नाम जप में लगे रहें। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो के बाद बड़ी संख्या में लोग अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। वीडियो में महाराज बेहद शांत नजर आ रहे हैं और उन्होंने धीमी आवाज में कहा कि उन्हें भक्तों की भीड़ नहीं, बल्कि उनका स्वस्थ और खुशहाल जीवन चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैं रहूं या न रहूं, मिलूं या न मिलूं, इस बारे में चिंता मत करो।साथ ही, भक्तों को राधा रानी के आश्रित रहने और नियमित भजन करने की सलाह दी। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में उनकी तबीयत ठीक नहीं रही, जिसके चलते उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों और पदयात्राओं से दूरी बना ली है। फिर भी, उन्होंने अपने संदेश में साफ कहा कि भक्त परेशान न हों और जो सेवा वे कर रहे हैं, उसे जारी रखें। उनके वीडियो में भावनाओं से भरा अंदाज कई भक्तों को छू गया, और कई लोग इसे गुरु-शिष्य के रिश्ते का प्रतीक मान रहे हैं।

अपने संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि उनका मौन और एकांत केवल व्यक्तिगत साधना नहीं है, बल्कि भक्तों के लिए भी एक साधना का समय है। महाराज ने कहा, “हमारा जो कुछ भी होना था, वह हो गया है, अब जो हो रहा है वह आप सबके लिए है।इस दौरान उन्होंने बार-बार नाम जप और भक्ति पर जोर दिया। सुनने में आ रहा है कि उनकी पदयात्रा बंद होने के बाद वृंदावन आने वाले कई श्रद्धालु निराश होकर लौटे थे, क्योंकि लोग रोजाना उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में आते थे। इसीलिए, उनका यह संदेश भक्तों को सुकून पहुंचाने का एक प्रयास भी माना जा रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया पर भक्त लगातार उनकी जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि महाराज का संदेश सुनकर उनकी आंखें नम हो गईं। वहीं, कुछ श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रेमानंद महाराज हमेशा भक्ति को दिखावे से ऊपर रखते आए हैं, और इस बार भी उन्होंने यही बात दोहराई है। इस वक्त उनकी सेहत के बारे में ज्यादा आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन भक्त लगातार उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/premanand-maharaj-became-emotional-amid-ill-health-and-said/article-54218

खबरें और भी हैं

चलती BMW की सनरूफ पर युवती डांस कर बना रही थी रील, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कार जब्त की

टाप न्यूज

बिलासपुर में चलती BMW कार की सनरूफ खोलकर युवती ने डांस किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार...
छत्तीसगढ़ 
चलती BMW की सनरूफ पर युवती डांस कर बना रही थी रील, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कार जब्त की

TMC नेता दीपांकर भट्टाचार्य के ठिकानों पर छापा, 80 लाख कैश बरामद

पश्चिम बंगाल में TMC नेता दीपांकर भट्टाचार्य के घर और ऑफिस पर छापेमारी में 80 लाख रुपये कैश और राहत...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
TMC नेता दीपांकर भट्टाचार्य के ठिकानों पर छापा, 80 लाख कैश बरामद

Quad बैठक के बाद जयशंकर का बड़ा ऐलान, भारत-अमेरिका बनाएंगे खास मिनरल फ्रेमवर्क

दिल्ली में हुई Quad बैठक के बाद एस जयशंकर ने भारत-अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ धातुओं पर नए...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
Quad बैठक के बाद जयशंकर का बड़ा ऐलान, भारत-अमेरिका बनाएंगे खास मिनरल फ्रेमवर्क

IPL क्वालिफायर-1 आज: बेंगलुरु-गुजरात की होगी टक्कर, बारिश होने के आसार

IPL 2026 के क्वालिफायर-1 में आज RCB और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत होगी। धर्मशाला में बारिश की संभावना ने मुकाबले...
स्पोर्ट्स 
IPL क्वालिफायर-1 आज: बेंगलुरु-गुजरात की होगी टक्कर, बारिश होने के आसार

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.