बॉलीवुड हसीनाओं से कम नहीं हैं राज कुमार की क्रोएशियाई बहू, चर्चा में बेटे पुरु की मॉडल पत्नी संग फोटो

Bollywood NEWS

राज कुमार अपने समय के वो सुपरस्टार थे, फिल्में चलाने के लिए जिनका नाम ही काफी हुआ करता था। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दीं। उनके बेटे पुरु राज कुमार ने भी पिता के राह पर चलते हुए एक्टिंग में करियर बनाना चाहा, अपने पिता की तरह नाम कमाने में सफल नहीं हुए।

राज कुमार अपने समय के सबसे तेज-तर्रार सुपरस्टार हुआ करते थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दीं और साथ ही साथ कई किस्से भी। उनके गुस्से और अक्खड़ अंदाज की आज भी चर्चा होती है। कहते हैं, पूरी भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री में उन जैसा अक्खड़ और मुंह फट अभिनेता कभी नहीं हुआ। ये तो हुई राज कुमार की बात, लेकिन क्या आप जानते हैं उनके बेटे पुरु राज कुमार भी उन्हीं की तरह फिल्मी दुनिया में अपने पैर जमाना चाहते थे। पुरु राज कुमार ने बहुत चाहा कि वह एक्टिंग की दुनिया के सितारे बनें, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कुछ ही फिल्मों के बाद वह बड़े पर्दे से गायब भी हो गए। लेकिन, आज हम आपको उनके प्रोफेशनल करियर के बारे में नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

कुछ ही फिल्मों के बाद बड़े पर्दे से हुए गायब

पुरु राज कुमार ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपने पैर जमाने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफलता ना मिलने पर उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया। इन दिनों पुरु राज कुमार की उनकी पत्नी के साथ एक तस्वीर काफी चर्चा में है, जो उनकी शादी की है। पुरु ने क्रोएशियाई मॉडल से शादी की है, जो देखने में किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं हैं। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक लिव-इन में थे। इसके बाद पुरु ने कोरलजिका ग्रडक से शादी कर ली।

puru raaj kumar

Image Source : INSTAGRAM
राज कुमार के बेटे-बहू

कोरलजिका संग पुरु राज कुमार की लव स्टोरी

कोरलजिका ग्रडक की बात करें तो वह एक क्रोशियाई मॉडल हैं और पुरु के साथ उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कोरलजिका जब मुंबई आईं तो उनकी खूबसूरती और नीली आंखों के चलते उन्हें देखते ही देखते मॉडलिंग असाइनमेंट्स ऑफर होने लगे। पुरु और कोरजलिका की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। तब कोरलजिका अपने किसी मॉडलिंग प्रोजेक्ट के चलते मुंबई आई थीं। इसके बाद दोनों के मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ और कुछ साल एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 14 अक्तूबर 2011 को शादी कर ली। दोनों ने जाग्रेब में भारतीय परंपरा के अनुसार शादी की। इसके बाद दोनों उस चर्च में भी शादी की जहां कोरलजिका के परिवार की पांच पीढ़ियों ने शादी की है।

puru raaj kumar

Image Source : INSTAGRAM
पत्नी कोरलजिका ग्रडक के साथ पुरु राज कुमार

पुरु राज कुमार ने इन फिल्मों में किया है काम

पुरु राज कुमार ने 'बाल ब्रह्मचारी' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। ये फिल्म राज कुमार के निधन के बाद रिलीज हुई थी। इसके 3 साल बाद वह 'हमारा दिल आपके पास है' में दिखाई दिए। इस फिल्म में ऐश्वर्या और अनिल कपूर लीड रोल में थे। फिर उन्होंने 'मिशन कश्मीर', 'एलओसी कारगिल' और 'उमराव जान' जैसी सहित करीब 20 फिल्मों में काम किया, लेकिन वो अपने पिता की तरह सक्सेसफुल नहीं हो पाएं और फिर फिल्मी दुनिया से दूर हो गए। 53 वर्षीय पुरु लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार 2014 में रिलीज हुई 'एक्शन जैक्सन' में नजर आए थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बॉलीवुड हसीनाओं से कम नहीं हैं राज कुमार की क्रोएशियाई बहू, चर्चा में बेटे पुरु की मॉडल पत्नी संग फोटो

Bollywood NEWS

राज कुमार अपने समय के सबसे तेज-तर्रार सुपरस्टार हुआ करते थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दीं और साथ ही साथ कई किस्से भी। उनके गुस्से और अक्खड़ अंदाज की आज भी चर्चा होती है। कहते हैं, पूरी भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री में उन जैसा अक्खड़ और मुंह फट अभिनेता कभी नहीं हुआ। ये तो हुई राज कुमार की बात, लेकिन क्या आप जानते हैं उनके बेटे पुरु राज कुमार भी उन्हीं की तरह फिल्मी दुनिया में अपने पैर जमाना चाहते थे। पुरु राज कुमार ने बहुत चाहा कि वह एक्टिंग की दुनिया के सितारे बनें, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कुछ ही फिल्मों के बाद वह बड़े पर्दे से गायब भी हो गए। लेकिन, आज हम आपको उनके प्रोफेशनल करियर के बारे में नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

कुछ ही फिल्मों के बाद बड़े पर्दे से हुए गायब

पुरु राज कुमार ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपने पैर जमाने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफलता ना मिलने पर उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया। इन दिनों पुरु राज कुमार की उनकी पत्नी के साथ एक तस्वीर काफी चर्चा में है, जो उनकी शादी की है। पुरु ने क्रोएशियाई मॉडल से शादी की है, जो देखने में किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं हैं। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक लिव-इन में थे। इसके बाद पुरु ने कोरलजिका ग्रडक से शादी कर ली।

puru raaj kumar

Image Source : INSTAGRAM
राज कुमार के बेटे-बहू

कोरलजिका संग पुरु राज कुमार की लव स्टोरी

कोरलजिका ग्रडक की बात करें तो वह एक क्रोशियाई मॉडल हैं और पुरु के साथ उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कोरलजिका जब मुंबई आईं तो उनकी खूबसूरती और नीली आंखों के चलते उन्हें देखते ही देखते मॉडलिंग असाइनमेंट्स ऑफर होने लगे। पुरु और कोरजलिका की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। तब कोरलजिका अपने किसी मॉडलिंग प्रोजेक्ट के चलते मुंबई आई थीं। इसके बाद दोनों के मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ और कुछ साल एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 14 अक्तूबर 2011 को शादी कर ली। दोनों ने जाग्रेब में भारतीय परंपरा के अनुसार शादी की। इसके बाद दोनों उस चर्च में भी शादी की जहां कोरलजिका के परिवार की पांच पीढ़ियों ने शादी की है।

puru raaj kumar

Image Source : INSTAGRAM
पत्नी कोरलजिका ग्रडक के साथ पुरु राज कुमार

पुरु राज कुमार ने इन फिल्मों में किया है काम

पुरु राज कुमार ने 'बाल ब्रह्मचारी' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। ये फिल्म राज कुमार के निधन के बाद रिलीज हुई थी। इसके 3 साल बाद वह 'हमारा दिल आपके पास है' में दिखाई दिए। इस फिल्म में ऐश्वर्या और अनिल कपूर लीड रोल में थे। फिर उन्होंने 'मिशन कश्मीर', 'एलओसी कारगिल' और 'उमराव जान' जैसी सहित करीब 20 फिल्मों में काम किया, लेकिन वो अपने पिता की तरह सक्सेसफुल नहीं हो पाएं और फिर फिल्मी दुनिया से दूर हो गए। 53 वर्षीय पुरु लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार 2014 में रिलीज हुई 'एक्शन जैक्सन' में नजर आए थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/raj-kumars-croatian-daughter-in-law-is-no-less-than/article-13342

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.