भोपाल के बड़े तालाब का सीमांकन फिर शुरू, बेहटा में विरोध

भोपाल (म.प्र.)

On

लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा में सर्वे; 100 से ज्यादा अतिक्रमण चिन्हित, कुछ स्थानों पर विरोध

राजधानी भोपाल के बड़े तालाब के किनारों पर अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट करने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने गुरुवार को फिर से सीमांकन की कार्रवाई शुरू की। लगभग पांच दिन के अंतराल के बाद बैरागढ़ तहसील क्षेत्र में लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा गांव में सर्वे किया गया। इस दौरान तालाब के 50 मीटर दायरे में 100 से अधिक अतिक्रमण चिन्हित किए गए। सर्वे के दौरान बेहटा क्षेत्र में कुछ लोगों ने एफटीएल (फुल टैंक लेवल) के पाइंट और सीमांकन को लेकर आपत्ति जताई, जिससे टीम और स्थानीय लोगों के बीच नोंकझोंक भी हुई।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सीमांकन का उद्देश्य तालाब के आसपास वास्तविक सीमा तय करना और अवैध निर्माणों की पहचान करना है। चार घंटे चली कार्रवाई के दौरान टीम ने चिन्हित क्षेत्रों में लाल निशान लगाकर संभावित अतिक्रमणों को दर्ज किया। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को भी इसी क्षेत्र में सर्वे जारी रहेगा। यह कार्रवाई फिलहाल 

गौरतलब है कि इससे पहले 28 फरवरी को हलालपुरा क्षेत्र में भी तालाब किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। उस दौरान एक गार्डन की बाउंड्री वॉल और गोदाम को तोड़ा गया था। इसके बाद होली के कारण कार्रवाई कुछ दिनों तक धीमी रही, लेकिन अब प्रशासन ने इसे दोबारा तेज कर दिया है।

सर्वे के दौरान बोरवन गांव की बूढ़ागांव झुग्गी बस्ती और बेहटा क्षेत्र की झुग्गियों में भी अतिक्रमण पाया गया। प्रारंभिक सर्वे के अनुसार तालाब के 50 मीटर दायरे में करीब 100 झुग्गियां आ रही हैं। टीम ने इन स्थानों को चिन्हित करते हुए लाल निशान लगाए हैं, ताकि आगे की कार्रवाई के लिए स्थिति स्पष्ट हो सके।

कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर विरोध का सामना भी करना पड़ा। बेहटा में एक स्थानीय व्यक्ति ने टीम से सवाल किया कि यहां सीमांकन किसकी अनुमति से किया जा रहा है और लाल निशान क्यों लगाए जा रहे हैं। बताया जाता है कि उसने टीम के सदस्यों से तीखी बहस भी की, हालांकि अधिकारियों ने सर्वे कार्य जारी रखा।

जिला प्रशासन का कहना है कि यह सीमांकन बड़े तालाब के संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन के लिए जरूरी है। भोपाल का बड़ा तालाब शहर के प्रमुख जल स्रोतों में से एक है और इसके आसपास अवैध निर्माणों को लेकर समय-समय पर विवाद उठते रहे हैं।

फिलहाल कार्रवाई बैरागढ़ तहसील क्षेत्र में केंद्रित है, लेकिन प्रशासन ने संकेत दिया है कि अगले सप्ताह से टीटी नगर सर्कल में भी सीमांकन शुरू किया जाएगा। यह इलाका तालाब के किनारे सबसे प्राइम लोकेशन माना जाता है, जहां होटल, रेस्तरां, सरकारी दफ्तर और आवासीय कॉलोनियां स्थित हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

खबरें और भी हैं

कृति सेनन पर सवाल उठाने वाली रील को यामी गौतम ने किया लाइक, विवाद बढ़ने पर दी सफाई

टाप न्यूज

कृति सेनन पर सवाल उठाने वाली रील को यामी गौतम ने किया लाइक, विवाद बढ़ने पर दी सफाई

सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद यामी गौतम ने कहा—रील जानबूझकर लाइक नहीं की, गलती से क्लिक हुआ; पीआर स्टंट...
बालीवुड 
कृति सेनन पर सवाल उठाने वाली रील को यामी गौतम ने किया लाइक, विवाद बढ़ने पर दी सफाई

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर कल रिलीज होगा, रणवीर सिंह डबल रोल में; 19 मार्च को पांच भाषाओं में आएगी फिल्म

जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने किया ट्रेलर रिलीज का ऐलान, हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन फिल्म में रणवीर सिंह निभाएंगे दो किरदार...
बालीवुड 
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर कल रिलीज होगा, रणवीर सिंह डबल रोल में; 19 मार्च को पांच भाषाओं में आएगी फिल्म

शारजाह-इंदौर फ्लाइट सातवें दिन भी रद्द, यूएई से उड़ानें प्रभावित; यात्रियों को चार्टर फ्लाइट में महंगे टिकट का सहारा

शारजाह-इंदौर फ्लाइट सातवें दिन भी रद्द, यूएई से उड़ानें प्रभावित; यात्रियों को चार्टर फ्लाइट में महंगे टिकट का सहारा
मध्य प्रदेश 
शारजाह-इंदौर फ्लाइट सातवें दिन भी रद्द, यूएई से उड़ानें प्रभावित; यात्रियों को चार्टर फ्लाइट में महंगे टिकट का सहारा

दुर्ग के पाटन तालाब में युवक का शव मिला, होली मनाने ससुराल आया था; डूबने से मौत की आशंका

रायपुर के सेजबहार निवासी 26 वर्षीय युवक का शव ग्राम राखी के तालाब में मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही...
छत्तीसगढ़ 
दुर्ग के पाटन तालाब में युवक का शव मिला, होली मनाने ससुराल आया था; डूबने से मौत की आशंका

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.