तिरंगा सड़कों पर न बिखरे, इंडिया पोस्ट और सूरत फ्यूचर फाउंडेशन ने शक्ति ग्रुप कंपनीज के सहयोग से निकाली जागरूकता रैली, 350 जगह लगाए कलेक्शन बॉक्स

Digital desk

राष्ट्रध्वज तिरंगे की गरिमा बनाए रखने और इस्तेमाल के बाद उसे सड़कों या अन्य स्थानों पर बिखरा हुआ पाए जाने से रोकने के लिए सूरत फ्यूचर फाउंडेशन ने इंडिया पोस्ट(सूरत डिविजन) के सहयोग से एक विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत सूरत शहर में करीब 350 स्थानों पर ‘तिरंगा कलेक्शन बॉक्स’ लगाए गए हैं। इस पूरे अभियान को शक्ति ग्रुप कंपनीज ने प्रायोजित किया है।

सूरत फ्यूचर फाउंडेशन की ओर से पार्थ मेहता ने बताया कि शहर के विभिन्न पोस्ट ऑफिसों के अलावा स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ये कलेक्शन बॉक्स लगाए गए हैं। नागरिक इस्तेमाल के बाद राष्ट्रध्वज को इधर-उधर फेंकने के बजाय इन कलेक्शन बॉक्स में सम्मानपूर्वक जमा कर सकेंगे। ये बॉक्स 21 अगस्त तक उपलब्ध रहेंगे।

अभियान पूरा होने के बाद एकत्र किए गए राष्ट्रध्वजों का भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार सम्मानपूर्वक और उचित तरीके से निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

शक्ति ग्रुप कंपनीज के श्रेयांश गोयल ने बताया कि कई बार इस्तेमाल के बाद राष्ट्रध्वज सड़क पर पड़ा हुआ दिखाई देता है। वहीं, राष्ट्रध्वज का क्या किया जाए, इसकी जानकारी नहीं होने के कारण कई लोग उसे अपने घर में ही रख देते हैं। ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो और तिरंगे की राष्ट्रीय गरिमा बनी रहे, इसी उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है।

 

Also Read:  सोने-चांदी के भाव में तेजी, हफ्तेभर में फिर महंगी हुई धातुएं

Also Read:  ट्रम्प ने ड्रोन आयात पर 100% तक टैरिफ लगाया, चीन पर असर

mo2

Also Read:  भारत में Luxury Silver Jewellery को मिल रहे हैं नए ग्राहक: House of Diana ला रहा है Premium D2C Design

 

एसवीएनआईटी से कारगिल चौक तक निकली तिरंगा रैली

इस अभियान के तहत शुक्रवार को एसवीएनआईटी से कारगिल चौक तक तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। कारगिल चौक से रैली वापस एसवीएनआईटी पहुंची। रैली में 350 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान इंडिया पोस्ट (सूरत डिवीजन) के एसएसपी यशकुमार जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

www.dainikjagranmpcg.com
16 Aug 2026 By दैनिक जागरण

तिरंगा सड़कों पर न बिखरे, इंडिया पोस्ट और सूरत फ्यूचर फाउंडेशन ने शक्ति ग्रुप कंपनीज के सहयोग से निकाली जागरूकता रैली, 350 जगह लगाए कलेक्शन बॉक्स

Digital desk

सूरत फ्यूचर फाउंडेशन की ओर से पार्थ मेहता ने बताया कि शहर के विभिन्न पोस्ट ऑफिसों के अलावा स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ये कलेक्शन बॉक्स लगाए गए हैं। नागरिक इस्तेमाल के बाद राष्ट्रध्वज को इधर-उधर फेंकने के बजाय इन कलेक्शन बॉक्स में सम्मानपूर्वक जमा कर सकेंगे। ये बॉक्स 21 अगस्त तक उपलब्ध रहेंगे।

अभियान पूरा होने के बाद एकत्र किए गए राष्ट्रध्वजों का भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार सम्मानपूर्वक और उचित तरीके से निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

शक्ति ग्रुप कंपनीज के श्रेयांश गोयल ने बताया कि कई बार इस्तेमाल के बाद राष्ट्रध्वज सड़क पर पड़ा हुआ दिखाई देता है। वहीं, राष्ट्रध्वज का क्या किया जाए, इसकी जानकारी नहीं होने के कारण कई लोग उसे अपने घर में ही रख देते हैं। ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो और तिरंगे की राष्ट्रीय गरिमा बनी रहे, इसी उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है।

 

mo2

 

एसवीएनआईटी से कारगिल चौक तक निकली तिरंगा रैली

इस अभियान के तहत शुक्रवार को एसवीएनआईटी से कारगिल चौक तक तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। कारगिल चौक से रैली वापस एसवीएनआईटी पहुंची। रैली में 350 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान इंडिया पोस्ट (सूरत डिवीजन) के एसएसपी यशकुमार जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/tricolor-should-not-be-scattered-on-the-roads-india-post/article-61591

Recommended for You

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

तिरंगा सड़कों पर न बिखरे, इंडिया पोस्ट और सूरत फ्यूचर फाउंडेशन ने शक्ति ग्रुप कंपनीज के सहयोग से निकाली जागरूकता रैली, 350 जगह लगाए कलेक्शन बॉक्स

राष्ट्रध्वज तिरंगे की गरिमा बनाए रखने और इस्तेमाल के बाद उसे सड़कों या अन्य स्थानों पर बिखरा हुआ पाए जाने...
बिजनेस 
तिरंगा सड़कों पर न बिखरे, इंडिया पोस्ट और सूरत फ्यूचर फाउंडेशन ने शक्ति ग्रुप कंपनीज के सहयोग से निकाली जागरूकता रैली, 350 जगह लगाए कलेक्शन बॉक्स

भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष की दो टूक - कहा सोशल मीडिया पर हम पिछड़ रहे हैं, जनता तक पहुंचाए सरकार का काम

नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी के...
चुनाव 
भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष की दो टूक - कहा सोशल मीडिया पर हम पिछड़ रहे हैं, जनता तक पहुंचाए सरकार का काम

होर्मुज जलडमरूमध्य पर वार्ता ठप: ट्रम्प की ईरान नीति से खाड़ी देश चिंतित

अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति न होने से खाड़ी सहयोगी चिंतित हैं। ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोलने की मांग...
देश विदेश 
होर्मुज जलडमरूमध्य पर वार्ता ठप: ट्रम्प की ईरान नीति से खाड़ी देश चिंतित

कैम्ब्रिज के सबसे युवा अश्वेत प्रोफेसर जेसन अरडे का 41 वर्ष की उम्र में लंदन में निधन

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के सबसे युवा अश्वेत प्रोफेसर जेसन अरडे का 41 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हो गया...
देश विदेश 
कैम्ब्रिज के सबसे युवा अश्वेत प्रोफेसर जेसन अरडे का 41 वर्ष की उम्र में लंदन में निधन

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.