नागपुर स्नातक सीट पर BJP की मोर्चेबंदी तेज, रविंद्र चव्हाण के दौरे से चुनावी तैयारी को मिली धार

Digital desk

नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की पृष्ठभूमि में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ का दो दिवसीय दौरा कर विभिन्न संगठनात्मक जिलों में बैठकें कीं।

इन बैठकों के माध्यम से उन्होंने चुनावी रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका की समीक्षा की। रविंद्र चव्हाण की प्रमुख उपस्थिति में नागपुर ग्रामीण (रामटेक), चंद्रपुर महानगर एवं ग्रामीण, गढ़चिरौली, गोंदिया, भंडारा, नागपुर महानगर, काटोल और वर्धा के संगठनात्मक जिलों की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में संगठन को मजबूत करने, चुनावी योजना और कार्यपद्धति की समीक्षा की गई। चव्हाण ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठित एवं योजनाबद्ध तरीके से चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा“आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी और आदरणीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीसजी के नेतृत्व में विदर्भ में विकास की गंगा प्रवाहित हुई है। नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पुण्यभूमि है और विदर्भ भाजपा का मजबूत गढ़ है। इस दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जीत का आत्मविश्वास दिखाई दिया। नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए हम पूरी ताकत के साथ तैयार हैं। हमें पूरा विश्वास है कि जीत हमारी ही होगी।”

चंद्रपुर में आयोजित बैठक के दौरान ब्रह्मपुरी के प्रो. शेख सर का रविंद्र चव्हाण के हाथों सम्मान किया गया। प्रो. शेख सर वर्ष 1980 से पार्टी के कार्यों के लिए समर्पित रहे हैं। इस अवसर पर चव्हाण ने कहा कि प्रो. शेख सर जैसे समर्पित और वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा परिवार के वास्तविक आधारस्तंभ हैं। ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं के संघर्ष और योगदान से ही पार्टी का मजबूत संगठन खड़ा हुआ है। दौरे के दौरान रविंद्र चव्हाण ने रामटेक के जिलाध्यक्ष आनंदराव राऊत, विधायक कीर्तिकुमार (बंटी) भांगड़िया, पूर्व विधायक अतुल देशकर, वरिष्ठ नेता किशन नागदेवे, पूर्व विधायक कृष्णा गजभिये और विधायक विनोद अग्रवाल के निवास एवं कार्यालयों पर सदिच्छा भेंट की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन की स्थिति और चुनावी तैयारियों की जानकारी ली।

इस दौरे में मंत्री डॉ. अशोक उईके, राज्यमंत्री एवं पालकमंत्री पंकज भोयर, प्रदेश महासचिव विधायक संजय कुटे, विधायक संजय भेंडे, विधायक प्रवीण दटके, विधायक कीर्तिकुमार (बंटी) भांगड़िया, विधायक किशोर जोरगेवार, विधायक करण देवतले, विधायक देवराव भोंगळे, विधायक चैनसुख संचेती, विधायक अरुण लखाणी, विधायक परिणय फुके, विधायक विनोद अग्रवाल, विधायक विजय रहांगडाले, विधायक संजय पुराम और विधायक अविनाश ब्राह्मणकर सहित पूर्व सांसद हंसराज अहीर, सुनील मेंढे, पूर्व विधायक तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read:  17 अगस्त तक जरूर भरें एन्यूमरेशन फॉर्म, दिल्ली में वोटर लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा अपडेट

www.dainikjagranmpcg.com
14 Aug 2026 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/bjps-barricade-on-nagpur-graduate-seat-intensifies-ravindra-chavans-visit/article-61440

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

गोविंदा-कोमल की तस्वीरों पर फिर भड़कीं सुनीता आहूजा

एयरपोर्ट पर साथ दिखने के बाद पत्नी ने साधा निशाना, कहा- इस उम्र में ऐसी बातें अच्छी नहीं लगतीं; कोमल...
बालीवुड 
गोविंदा-कोमल की तस्वीरों पर फिर भड़कीं सुनीता आहूजा

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

दिव्यांगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में FIR खत्म, कोर्ट ने जागरूकता और फंड जुटाने के प्रयासों की सराहना की
बालीवुड 
समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

स्वियातेक ने जीता नेशनल बैंक ओपन, रायबकिना को दी मात

टोरंटो फाइनल में 6-2, 6-3 से मिली जीत, 11 महीने बाद WTA खिताब अपने नाम किया; सीजन की पहली ट्रॉफी...
स्पोर्ट्स 
स्वियातेक ने जीता नेशनल बैंक ओपन, रायबकिना को दी मात

पहली बार साथ होंगे महिला-पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप, 19 को भारत-पाक मैच

बेल्जियम-नीदरलैंड में 15 अगस्त से शुरुआत, 32 टीमें उतरेंगी; भारत पुरुष वर्ग में वेल्स और महिला वर्ग में चीन से...
स्पोर्ट्स 
पहली बार साथ होंगे महिला-पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप, 19 को भारत-पाक मैच

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.