इंदौर: जर्जर मकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 3 भवन ढहाए; दो पर कोर्ट की रोक

Indore, MP

इंदौर में बढ़ती ठंड के बीच नगर निगम ने मंगलवार सुबह खतरनाक हो चुके जर्जर मकानों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए वार्ड 60, जोन 11 में बड़े स्तर पर रिमूवल अभियान चलाया। हाल ही में इसी इलाके में एक पुराना मकान ढहने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

तीन भवन गिराए, दो पर अदालती रोक

दौलतगंज क्षेत्र में खतरनाक स्थिति में खड़े पांच जर्जर भवनों को चिह्नित किया गया था। निगम की टीम ने इनमें से तीन भवनों को भारी मशीनरी की मदद से ढहा दिया। जबकि दो मकानों पर अदालती प्रतिबंध के कारण कार्रवाई रोकी गई है। सुबह से ही निगम अमला मौके पर तैनात रहा और सुरक्षा घेरे के साथ रिमूवल की प्रक्रिया नियंत्रित तरीके से की गई। इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई संचालित हुई।

सुरक्षा मानकों के साथ रिमूवल अभियान

कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी गीतेश तिवारी, भवन निरीक्षक जीशान, रिमूवल सुपरवाइज़र बबलू कल्याणे सहित पूरी टीम मौजूद रही। अमले ने आसपास रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भवनों को ध्वस्त करने का पूरा कार्य नियंत्रित तरीके से पूरा किया।

संभावित हादसों को रोकने की पहल

प्रशासन का कहना है कि समय पर जर्जर भवनों को हटाने का उद्देश्य किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकना और क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हाल ही में गिरे जर्जर मकान की घटना के बाद पूरे इलाके के जोखिम वाले भवनों की सूची तैयार कर कार्रवाई तेज कर दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Nov 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर: जर्जर मकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 3 भवन ढहाए; दो पर कोर्ट की रोक

Indore, MP

इंदौर में बढ़ती ठंड के बीच नगर निगम ने मंगलवार सुबह खतरनाक हो चुके जर्जर मकानों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए वार्ड 60, जोन 11 में बड़े स्तर पर रिमूवल अभियान चलाया। हाल ही में इसी इलाके में एक पुराना मकान ढहने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

तीन भवन गिराए, दो पर अदालती रोक

दौलतगंज क्षेत्र में खतरनाक स्थिति में खड़े पांच जर्जर भवनों को चिह्नित किया गया था। निगम की टीम ने इनमें से तीन भवनों को भारी मशीनरी की मदद से ढहा दिया। जबकि दो मकानों पर अदालती प्रतिबंध के कारण कार्रवाई रोकी गई है। सुबह से ही निगम अमला मौके पर तैनात रहा और सुरक्षा घेरे के साथ रिमूवल की प्रक्रिया नियंत्रित तरीके से की गई। इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई संचालित हुई।

सुरक्षा मानकों के साथ रिमूवल अभियान

कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी गीतेश तिवारी, भवन निरीक्षक जीशान, रिमूवल सुपरवाइज़र बबलू कल्याणे सहित पूरी टीम मौजूद रही। अमले ने आसपास रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भवनों को ध्वस्त करने का पूरा कार्य नियंत्रित तरीके से पूरा किया।

संभावित हादसों को रोकने की पहल

प्रशासन का कहना है कि समय पर जर्जर भवनों को हटाने का उद्देश्य किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकना और क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हाल ही में गिरे जर्जर मकान की घटना के बाद पूरे इलाके के जोखिम वाले भवनों की सूची तैयार कर कार्रवाई तेज कर दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/indore-municipal-corporations-big-action-on-dilapidated-houses-court-ban/article-38021

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.