गौतम बुद्ध के अनमोल विचार, जो जीवन को देंगे नई दिशा

Digital Desk

By Rohit.P
On

गौतम बुद्ध के प्रेरणादायक विचार जानिए, जो जीवन में शांति, सत्य, प्रेम और आत्मसंयम की राह दिखाते हैं।

भगवान बुद्ध को दुनिया शांति, करुणा और आत्मज्ञान का प्रतीक माना जाता है। उनके विचार आज भी मुश्किल हालातों में लोगों को सही दिशा दिखाते हैं। कहा जाता है कि गौतम बुद्ध ने इंसान को खुद को समझने और अपने भीतर झांकने का संदेश दिया। इसलिए उनके उपदेश आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने सदियों पहले थे। जीवन, क्रोध, सत्य, प्रेम और आत्मसंयम के बारे में उनके विचार लोगों के लिए प्रेरणाश्रोत बन चुके हैं। गौतम बुद्ध के ये अनमोल विचार सिर्फ धार्मिक संदेश नहीं हैं, बल्कि ये हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने की सीख भी देते हैं।

गौतम बुद्ध कहते हैं कि जीवन की हजारों लड़ाइयों को जीतने से ज्यादा जरूरी खुद पर विजय पाना है, क्योंकि जो व्यक्ति खुद को जीत लेता है, उसकी जीत कोई नहीं छीन सकता। उन्होंने सत्य को सबसे बड़ा बताया और कहा कि जैसे सूर्य, चंद्रमा और सत्य को लंबे समय तक छुपाया नहीं जा सकता। बुद्ध के मुताबिक, किसी लक्ष्य तक पहुंचना ही सबकुछ नहीं है, बल्कि उस सफर को सही तरीके से तय करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि बुराई को बुराई से खत्म नहीं किया जा सकता, घृणा को केवल प्रेम ही समाप्त कर सकता है। सत्य के रास्ते पर चलने वाले व्यक्ति की सबसे बड़ी गलती यही होती है कि वह या तो शुरुआत नहीं करता या फिर बीच में ही रुक जाता है।

बताया जाता है कि गौतम बुद्ध वर्तमान में जीने पर जोर देते थे। उनका मानना था कि अगर इंसान भविष्य की चिंता और बीते समय के पछतावे में उलझा रहेगा, तो वह कभी खुश नहीं रह पाएगा। उन्होंने खुशियों को बांटने की सलाह देते हुए कहा कि जैसे एक दीपक से हजारों दीप जलाए जा सकते हैं और उसकी रोशनी कम नहीं होती, वैसे ही खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। बुद्ध ने ज्ञान हासिल करने की बजाय उसे अपने जीवन में उतारने को जरूरी बताया। उनके अनुसार, सिर्फ किताबें पढ़ने या अच्छी बातें सुनने से कुछ नहीं होता, जब तक इंसान उन बातों को अपने व्यवहार में न लाए। क्रोध के बारे में भी उन्होंने एक गहरी बात कही। बुद्ध के अनुसार गुस्सा उस जलते हुए कोयले की तरह है जिसे हम किसी दूसरे पर फेंकना चाहते हैं, लेकिन सबसे पहले यह हमें ही जलाता है। इसलिए उन्होंने मौन और शांति को सबसे बड़ी ताकत माना। उनका कहना था कि क्रोध में बोले गए हजारों गलत शब्दों से बेहतर है एक शांत शब्द, जो जीवन में सुकून ला सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2026 By Rohit.P

गौतम बुद्ध के अनमोल विचार, जो जीवन को देंगे नई दिशा

Digital Desk

भगवान बुद्ध को दुनिया शांति, करुणा और आत्मज्ञान का प्रतीक माना जाता है। उनके विचार आज भी मुश्किल हालातों में लोगों को सही दिशा दिखाते हैं। कहा जाता है कि गौतम बुद्ध ने इंसान को खुद को समझने और अपने भीतर झांकने का संदेश दिया। इसलिए उनके उपदेश आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने सदियों पहले थे। जीवन, क्रोध, सत्य, प्रेम और आत्मसंयम के बारे में उनके विचार लोगों के लिए प्रेरणाश्रोत बन चुके हैं। गौतम बुद्ध के ये अनमोल विचार सिर्फ धार्मिक संदेश नहीं हैं, बल्कि ये हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने की सीख भी देते हैं।

गौतम बुद्ध कहते हैं कि जीवन की हजारों लड़ाइयों को जीतने से ज्यादा जरूरी खुद पर विजय पाना है, क्योंकि जो व्यक्ति खुद को जीत लेता है, उसकी जीत कोई नहीं छीन सकता। उन्होंने सत्य को सबसे बड़ा बताया और कहा कि जैसे सूर्य, चंद्रमा और सत्य को लंबे समय तक छुपाया नहीं जा सकता। बुद्ध के मुताबिक, किसी लक्ष्य तक पहुंचना ही सबकुछ नहीं है, बल्कि उस सफर को सही तरीके से तय करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि बुराई को बुराई से खत्म नहीं किया जा सकता, घृणा को केवल प्रेम ही समाप्त कर सकता है। सत्य के रास्ते पर चलने वाले व्यक्ति की सबसे बड़ी गलती यही होती है कि वह या तो शुरुआत नहीं करता या फिर बीच में ही रुक जाता है।

बताया जाता है कि गौतम बुद्ध वर्तमान में जीने पर जोर देते थे। उनका मानना था कि अगर इंसान भविष्य की चिंता और बीते समय के पछतावे में उलझा रहेगा, तो वह कभी खुश नहीं रह पाएगा। उन्होंने खुशियों को बांटने की सलाह देते हुए कहा कि जैसे एक दीपक से हजारों दीप जलाए जा सकते हैं और उसकी रोशनी कम नहीं होती, वैसे ही खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। बुद्ध ने ज्ञान हासिल करने की बजाय उसे अपने जीवन में उतारने को जरूरी बताया। उनके अनुसार, सिर्फ किताबें पढ़ने या अच्छी बातें सुनने से कुछ नहीं होता, जब तक इंसान उन बातों को अपने व्यवहार में न लाए। क्रोध के बारे में भी उन्होंने एक गहरी बात कही। बुद्ध के अनुसार गुस्सा उस जलते हुए कोयले की तरह है जिसे हम किसी दूसरे पर फेंकना चाहते हैं, लेकिन सबसे पहले यह हमें ही जलाता है। इसलिए उन्होंने मौन और शांति को सबसे बड़ी ताकत माना। उनका कहना था कि क्रोध में बोले गए हजारों गलत शब्दों से बेहतर है एक शांत शब्द, जो जीवन में सुकून ला सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/mantras-of-life/precious-thoughts-of-gautam-buddha-which-will-give-new-direction/article-53374

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.