रील के चक्कर में गई जान, नदी में डूबता रहा युवक और दोस्त बनाते रहे वीडियो

कोरबा (छ.ग.)

By Rohit.P
On

कोरबा की अहिरन नदी में रील बनाते समय युवक डूब गया। दोस्त वीडियो बनाते रहे, 48 घंटे बाद शव बरामद हुआ।

मीडिया के लिए रील बनाने का शौक पाल रखा था। कुसमुंडा थाना क्षेत्र की अहिरन नदी में नहाने गए 25 साल के निखिल सिंह डूब गए। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें निखिल पानी में करीब तीन मिनट तक हाथ-पैर मारते नजर आते हैं। इस दौरान किनारे पर मौजूद उसके दोस्तों ने इसे मजाक और स्टंट समझकर मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। इस घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा हो रही है और लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि निखिल SECL कुसमुंडा में काम करने वाले डंपर ऑपरेटर का बेटा था और वह अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। वहीं, उसने सोशल मीडिया पर डालने के लिए रील शूट करने की बात कही और ऊंचाई से नदी में कूद गया। शुरुआत में दोस्तों को लगा कि वह बस तैर रहा है और कैमरे के लिए एक्टिंग कर रहा है। वीडियो में कुछ देर तक हंसी-मजाक की आवाजें सुनाई भी देती हैं। लेकिन कुछ ही समय बाद हालात अचानक बदल गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निखिल जब नदी के बीच पहुंचा, तो वह पानी में संघर्ष करता नजर आया। वह लगातार हाथ-पैर मार रहा था, लेकिन उसके दोस्तों को ये समझ नहीं आया कि वह सच में डूब रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि किसी ने तुरंत नदी में उतरकर उसे बचाने की कोशिश नहीं की। जब निखिल अचानक पानी में चला गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया, तब दोस्तों के होश उड़ गए। जिसके बाद परिवार और पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार दोपहर से ही पुलिस, स्थानीय गोताखोर और बाद में एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक नदी में खोज जारी रही, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। बुधवार को भी सर्च ऑपरेशन हुआ। हालाँकि, खराब मौसम के कारण रेस्क्यू टीम को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि नदी का बहाव और गहराई दोनों ज्यादा थे, जिससे खोज अभियान प्रभावित हुआ। कुछ समय के लिए ऑपरेशन भी रोकना पड़ा था। अंततः बुधवार देर शाम निखिल का शव पानी की सतह पर दिखाई दिया और उसे निकाल लिया गया।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। परिजनों का बुरा हाल है और वो रो-रोकर बेहाल हैं। गुरुवार को पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। अब पुलिस वीडियो और घटनास्थल पर मौजूद युवकों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, हादसे के समय वहां मौजूद सभी दोस्त घबराए हुए थे और उन्हें शुरू में स्थिति की गंभीरता समझ नहीं आई। दूसरी ओर, बचाव अभियान के दौरान संसाधनों की कमी का मामला भी सामने आया है। बिलासपुर से आई एनडीआरएफ टीम ऑक्सीजन सिलेंडर और वॉटरप्रूफ कैमरों जैसी जरूरी चीजों की कमी से जूझती रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर शुरुआती कुछ मिनटों में सही मदद मिल जाती, तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर भी बहस छिड़ गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि रील और वायरल होने की चाह किस तरह युवाओं को जोखिम भरे स्टंट करने के लिए उकसा रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2026 By Rohit.P

रील के चक्कर में गई जान, नदी में डूबता रहा युवक और दोस्त बनाते रहे वीडियो

कोरबा (छ.ग.)

मीडिया के लिए रील बनाने का शौक पाल रखा था। कुसमुंडा थाना क्षेत्र की अहिरन नदी में नहाने गए 25 साल के निखिल सिंह डूब गए। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें निखिल पानी में करीब तीन मिनट तक हाथ-पैर मारते नजर आते हैं। इस दौरान किनारे पर मौजूद उसके दोस्तों ने इसे मजाक और स्टंट समझकर मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। इस घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा हो रही है और लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि निखिल SECL कुसमुंडा में काम करने वाले डंपर ऑपरेटर का बेटा था और वह अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। वहीं, उसने सोशल मीडिया पर डालने के लिए रील शूट करने की बात कही और ऊंचाई से नदी में कूद गया। शुरुआत में दोस्तों को लगा कि वह बस तैर रहा है और कैमरे के लिए एक्टिंग कर रहा है। वीडियो में कुछ देर तक हंसी-मजाक की आवाजें सुनाई भी देती हैं। लेकिन कुछ ही समय बाद हालात अचानक बदल गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निखिल जब नदी के बीच पहुंचा, तो वह पानी में संघर्ष करता नजर आया। वह लगातार हाथ-पैर मार रहा था, लेकिन उसके दोस्तों को ये समझ नहीं आया कि वह सच में डूब रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि किसी ने तुरंत नदी में उतरकर उसे बचाने की कोशिश नहीं की। जब निखिल अचानक पानी में चला गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया, तब दोस्तों के होश उड़ गए। जिसके बाद परिवार और पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार दोपहर से ही पुलिस, स्थानीय गोताखोर और बाद में एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक नदी में खोज जारी रही, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। बुधवार को भी सर्च ऑपरेशन हुआ। हालाँकि, खराब मौसम के कारण रेस्क्यू टीम को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि नदी का बहाव और गहराई दोनों ज्यादा थे, जिससे खोज अभियान प्रभावित हुआ। कुछ समय के लिए ऑपरेशन भी रोकना पड़ा था। अंततः बुधवार देर शाम निखिल का शव पानी की सतह पर दिखाई दिया और उसे निकाल लिया गया।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। परिजनों का बुरा हाल है और वो रो-रोकर बेहाल हैं। गुरुवार को पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। अब पुलिस वीडियो और घटनास्थल पर मौजूद युवकों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, हादसे के समय वहां मौजूद सभी दोस्त घबराए हुए थे और उन्हें शुरू में स्थिति की गंभीरता समझ नहीं आई। दूसरी ओर, बचाव अभियान के दौरान संसाधनों की कमी का मामला भी सामने आया है। बिलासपुर से आई एनडीआरएफ टीम ऑक्सीजन सिलेंडर और वॉटरप्रूफ कैमरों जैसी जरूरी चीजों की कमी से जूझती रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर शुरुआती कुछ मिनटों में सही मदद मिल जाती, तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर भी बहस छिड़ गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि रील और वायरल होने की चाह किस तरह युवाओं को जोखिम भरे स्टंट करने के लिए उकसा रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/young-man-lost-his-life-in-the-reel-and-his/article-53370

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.