केंद्र लाएगा नया ग्रामीण रोजगार कानून, MGNREGA का नाम हटाकर 'विकसित भारत-जी राम जी'

National

On

नए कानून में सालाना 125 दिन रोजगार, राज्य करेंगे डिजिटल पंजीकरण; कांग्रेस ने नाम परिवर्तन पर सवाल उठाए

केंद्र सरकार ग्रामीण रोजगार योजना में बड़ा बदलाव करने जा रही है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) अब पूरी तरह बदलकर ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल, 2025’ के रूप में पेश किया जाएगा। यह बिल इस शीतकालीन सत्र में संसद में चर्चा के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

केंद्र के अनुसार नया कानून ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण में ग्रामीण क्षेत्र के व्यापक विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस बिल के तहत हर ग्रामीण परिवार को सालाना 125 दिन का वेतनयुक्त रोजगार मिलेगा। मौजूदा योजना में यह संख्या 100 दिन थी।

नए कानून के लागू होने के छह महीने के भीतर राज्यों को नया पंजीकरण सिस्टम लागू करना होगा। यह प्रणाली डिजिटल और बायोमेट्रिक आधार पर होगी। राज्य सरकारें मजदूरी दरें तय करने में स्वतंत्र रहेंगी, जिससे स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार भुगतान सुनिश्चित होगा।

बिल में यह भी प्रावधान है कि यदि कृषि कार्य जैसे बोवाई और कटाई के दौरान सरकारी काम में मजदूर उपलब्ध नहीं होंगे, तो राज्य अस्थायी रूप से सरकारी काम को रोक सकते हैं। इसका उद्देश्य किसानों और मजदूरों दोनों को नुकसान से बचाना है।

कांग्रेस ने इस नाम परिवर्तन का विरोध किया है। प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है और इसे बदलने से अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पहले भी कई योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें अपनी उपलब्धि के रूप में पेश करती रही है।

केंद्रीय अधिकारियों का कहना है कि MGNREGA अब पूरी तरह समाप्त हो जाएगा और नया कानून लागू होने के बाद केवल VB-G RAM G योजना लागू होगी। कानून पारित होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/693ff252c1108/article-40061

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.