भारत-US ट्रेड डील में बड़ा बदलाव: दाल और 500 अरब डॉलर की खरीद से राहत, अमेरिकी टैरिफ में छूट

अंतराष्ट्रीय न्यूज

On

डिजिटल सर्विस टैरिफ पर नरमी, रूस से तेल आयात पर पेनल्टी वापस; भारतीय कारोबारियों को ₹40 हजार करोड़ तक लाभ मिलने की उम्मीद

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में घोषित ट्रेड डील में अमेरिका ने अपने फैक्ट शीट में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नए दस्तावेज़ में दाल का उल्लेख हटा दिया गया है और भारत द्वारा 500 अरब डॉलर की खरीद को लेकर शब्दावली को “कमिटेड” से बदलकर “इरादा रखता है” कर दिया गया है।

इस बदलाव का असर डिजिटल सर्विस टैरिफ पर भी देखा गया है। पहले दस्तावेज़ में कहा गया था कि भारत डिजिटल सर्विस टैरिफ हटाएगा, लेकिन नए संस्करण में सिर्फ बातचीत के लिए तैयार रहने का उल्लेख है। इसके अलावा अमेरिका ने रूस से तेल के आयात पर लगाए गए 25% पेनल्टी को भी वापस करने का निर्णय लिया है। इस रिफंड से भारतीय कारोबारियों को अनुमानित रूप से ₹40 हजार करोड़ की राहत मिलने की संभावना है।

रिफंड प्रक्रिया अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन कानून के तहत होगी। अमेरिकी इम्पोर्टर को यह राशि मिलेगी, जिसके बाद वह भारतीय एक्सपोर्टर के साथ इसे वितरित करेगा।

ट्रेड डील के अंतरिम समझौते के तहत अमेरिका ने यह सुनिश्चित करने के लिए तीन मंत्रियों की टास्क फोर्स गठित की है कि भारत रूस से तेल का आयात दोबारा शुरू न करे। यदि ऐसा होता है, तो यह समिति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पुनः 25% पेनल्टी लगाने और अन्य कार्रवाई की सिफारिश कर सकती है।

इस समझौते से भारत को कई लाभ होंगे। अमेरिकी टैरिफ में कटौती के बाद भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी। जेनेरिक दवाओं, रत्न और हीरे, विमान पार्ट्स जैसे चुनिंदा उत्पादों पर पूरी तरह से टैरिफ खत्म होगा। टेक्सटाइल, चमड़ा, फुटवियर, प्लास्टिक, ऑर्गेनिक केमिकल्स, होम डेकोर, हस्तशिल्प और मशीनरी के क्षेत्रों में नए अवसर खुलेंगे।

इसके अलावा, अमेरिकी सेक्शन 232 के तहत विमान पार्ट्स पर छूट मिलेगी और ऑटो पार्ट्स पर विशेष कोटा मिलेगा। भारतीय जेनेरिक फार्मास्यूटिकल्स के लिए टैरिफ और नियामक नियमों में सुधार भी शामिल है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह डील MSME, किसानों, मछुआरों, महिलाओं और युवा उद्यमियों के लिए अमेरिकी बाजार में प्रवेश के नए अवसर पैदा करेगी। डिजिटल सर्विस और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ने से दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/big-change-in-india-us-trade-deal-relief-from-purchase-of/article-45873

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.