केंद्र ने PMO का नाम बदला: अब ‘सेवा तीर्थ’, राजभवन होंगे ‘लोक भवन’

Delhi

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’ कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को यह बड़ा बदलाव लागू किया। इसी के साथ देशभर के राजभवन अब ‘लोक भवन’ और केंद्रीय सचिवालय ‘कर्तव्य भवन’ के नाम से जाने जाएंगे।

सूत्रों ने PTI को बताया कि सरकार सार्वजनिक संस्थानों के नामों में व्यापक परिवर्तन कर रही है ताकि शासन में शक्ति के बजाय सेवा की भावना को प्रमुखता दी जा सके। PMO अधिकारियों ने कहा कि यह बदलाव केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक परिवर्तन है। इससे पहले केंद्र सरकार राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर चुकी है, और 2016 में प्रधानमंत्री आवास का पता रेस कोर्स रोड की जगह लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया था।

राजभवन का नाम क्यों बदला गया?

गृह मंत्रालय के अनुसार, पिछले वर्ष राज्यपालों के सम्मेलन में इस बात पर राय बनी कि ‘राजभवन’ नाम औपनिवेशिक मानसिकता का प्रतीक है। इसी विचार के बाद यह निर्णय लिया गया कि राज्यपालों और उप-राज्यपालों के आवास अब लोक भवन और लोक निवास कहलाएंगे।

78 साल पुराने साउथ ब्लॉक से शिफ्ट होगा PMO

प्रधानमंत्री कार्यालय जल्द ही साउथ ब्लॉक की ऐतिहासिक इमारत से स्थानांतरित होकर नए परिसर ‘सेवा तीर्थ’ में काम करेगा। यह कदम सेंट्रल विस्टा परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 14 अक्टूबर को कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन सेवा तीर्थ-2 में सेना प्रमुखों के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी कर चुके हैं।

सेवा तीर्थ संरचना
  • सेवा तीर्थ-1: PMO

  • सेवा तीर्थ-2: कैबिनेट सचिवालय

  • सेवा तीर्थ-3: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) कार्यालय

क्या है सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट?

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक की पूरी केंद्रीय प्रशासनिक पट्टी को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। इसमें नया संसद भवन, PM और उप-राष्ट्रपति आवास, केंद्रीय सचिवालय तथा अन्य इमारतों का निर्माण शामिल है। परियोजना का बजट करीब 20 हजार करोड़ रुपये है।

गृह मंत्रालय भी बदल रहा पता

गृह मंत्रालय भी जल्द नॉर्थ ब्लॉक से हटकर जनपथ स्थित कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (CCS) भवन में शिफ्ट होगा। सभी मंत्रालयों के नए कार्यालय बनने के बाद नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को मिलाकर ‘युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय’ बनाया जाएगा, जिसमें 25–30 हजार कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

यह संग्रहालय दुनिया के सबसे बड़े म्यूजियम में से एक होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Dec 2025 By दैनिक जागरण

केंद्र ने PMO का नाम बदला: अब ‘सेवा तीर्थ’, राजभवन होंगे ‘लोक भवन’

Delhi

सूत्रों ने PTI को बताया कि सरकार सार्वजनिक संस्थानों के नामों में व्यापक परिवर्तन कर रही है ताकि शासन में शक्ति के बजाय सेवा की भावना को प्रमुखता दी जा सके। PMO अधिकारियों ने कहा कि यह बदलाव केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक परिवर्तन है। इससे पहले केंद्र सरकार राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर चुकी है, और 2016 में प्रधानमंत्री आवास का पता रेस कोर्स रोड की जगह लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया था।

राजभवन का नाम क्यों बदला गया?

गृह मंत्रालय के अनुसार, पिछले वर्ष राज्यपालों के सम्मेलन में इस बात पर राय बनी कि ‘राजभवन’ नाम औपनिवेशिक मानसिकता का प्रतीक है। इसी विचार के बाद यह निर्णय लिया गया कि राज्यपालों और उप-राज्यपालों के आवास अब लोक भवन और लोक निवास कहलाएंगे।

78 साल पुराने साउथ ब्लॉक से शिफ्ट होगा PMO

प्रधानमंत्री कार्यालय जल्द ही साउथ ब्लॉक की ऐतिहासिक इमारत से स्थानांतरित होकर नए परिसर ‘सेवा तीर्थ’ में काम करेगा। यह कदम सेंट्रल विस्टा परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 14 अक्टूबर को कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन सेवा तीर्थ-2 में सेना प्रमुखों के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी कर चुके हैं।

सेवा तीर्थ संरचना
  • सेवा तीर्थ-1: PMO

  • सेवा तीर्थ-2: कैबिनेट सचिवालय

  • सेवा तीर्थ-3: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) कार्यालय

क्या है सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट?

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक की पूरी केंद्रीय प्रशासनिक पट्टी को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। इसमें नया संसद भवन, PM और उप-राष्ट्रपति आवास, केंद्रीय सचिवालय तथा अन्य इमारतों का निर्माण शामिल है। परियोजना का बजट करीब 20 हजार करोड़ रुपये है।

गृह मंत्रालय भी बदल रहा पता

गृह मंत्रालय भी जल्द नॉर्थ ब्लॉक से हटकर जनपथ स्थित कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (CCS) भवन में शिफ्ट होगा। सभी मंत्रालयों के नए कार्यालय बनने के बाद नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को मिलाकर ‘युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय’ बनाया जाएगा, जिसमें 25–30 हजार कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

यह संग्रहालय दुनिया के सबसे बड़े म्यूजियम में से एक होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/center-changed-the-name-of-pmo-now-seva-teerth-raj/article-39052

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.