फ्लाइट सीटों पर एक्स्ट्रा चार्ज रोकने के फैसले पर विवाद, एयरलाइंस ने किराया बढ़ाने की चेतावनी दी

बिजनेस न्यूज

On

सरकार का आदेश—60% सीटें मुफ्त चुनने की सुविधा; एयरलाइंस बोलीं—इससे बढ़ेगा यात्रियों पर कुल खर्च

घरेलू हवाई यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा फ्लाइट सीट चयन पर नए नियम लागू किए जाने के बाद एयरलाइंस और केंद्र के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। सरकार ने निर्देश दिया है कि हर घरेलू उड़ान में कम से कम 60% सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराई जाएं, जबकि एयरलाइंस ने इस फैसले का विरोध करते हुए किराए बढ़ाने की चेतावनी दी है।

इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट सहित प्रमुख एयरलाइंस का प्रतिनिधित्व करने वाली फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इस आदेश को वापस लेने की मांग की है। फेडरेशन का कहना है कि सीट चयन शुल्क एयरलाइंस की कमाई का अहम हिस्सा है और इसे सीमित करने से उनकी वित्तीय स्थिति पर गंभीर असर पड़ेगा।

एयरलाइंस के अनुसार, वे पहले ही कम मुनाफे के साथ काम कर रही हैं और ईंधन, रखरखाव तथा एयरपोर्ट शुल्क जैसे खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर अतिरिक्त सेवाओं से होने वाली आय कम होती है, तो इसकी भरपाई टिकट किराए बढ़ाकर करनी पड़ेगी। इससे उन यात्रियों पर भी असर पड़ेगा, जो सीट चयन के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं देना चाहते थे।

सरकार ने यह कदम यात्रियों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए उठाया है। अभी तक केवल करीब 20% सीटें ही बिना अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध होती थीं, जबकि बाकी सीटों के लिए यात्रियों को ₹500 से ₹3000 तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता था। ‘प्रेफर्ड सीट’ के नाम पर वसूले जाने वाले इस शुल्क को लेकर लंबे समय से असंतोष था।

नए नियम के तहत, यात्रियों को अब सीट चयन के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। साथ ही, एक ही पीएनआर (PNR) पर यात्रा करने वाले यात्रियों को साथ या पास-पास सीटें देने की व्यवस्था भी अनिवार्य की गई है। इसके अलावा, एयरलाइंस को अपनी वेबसाइट, ऐप और एयरपोर्ट पर यात्रियों के अधिकारों की स्पष्ट जानकारी देना भी जरूरी होगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला यात्रियों के लिए पारदर्शिता और सुविधा बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है, लेकिन इससे एयरलाइंस के रेवेन्यू मॉडल पर दबाव आ सकता है। भारतीय एविएशन सेक्टर पहले से ही लागत और प्रतिस्पर्धा के दबाव में है, ऐसे में यह नीति उद्योग के लिए नई चुनौती बन सकती है।

-----------------

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Mar 2026 By Nitin Trivedi

फ्लाइट सीटों पर एक्स्ट्रा चार्ज रोकने के फैसले पर विवाद, एयरलाइंस ने किराया बढ़ाने की चेतावनी दी

बिजनेस न्यूज

घरेलू हवाई यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा फ्लाइट सीट चयन पर नए नियम लागू किए जाने के बाद एयरलाइंस और केंद्र के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। सरकार ने निर्देश दिया है कि हर घरेलू उड़ान में कम से कम 60% सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराई जाएं, जबकि एयरलाइंस ने इस फैसले का विरोध करते हुए किराए बढ़ाने की चेतावनी दी है।

इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट सहित प्रमुख एयरलाइंस का प्रतिनिधित्व करने वाली फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इस आदेश को वापस लेने की मांग की है। फेडरेशन का कहना है कि सीट चयन शुल्क एयरलाइंस की कमाई का अहम हिस्सा है और इसे सीमित करने से उनकी वित्तीय स्थिति पर गंभीर असर पड़ेगा।

एयरलाइंस के अनुसार, वे पहले ही कम मुनाफे के साथ काम कर रही हैं और ईंधन, रखरखाव तथा एयरपोर्ट शुल्क जैसे खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर अतिरिक्त सेवाओं से होने वाली आय कम होती है, तो इसकी भरपाई टिकट किराए बढ़ाकर करनी पड़ेगी। इससे उन यात्रियों पर भी असर पड़ेगा, जो सीट चयन के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं देना चाहते थे।

सरकार ने यह कदम यात्रियों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए उठाया है। अभी तक केवल करीब 20% सीटें ही बिना अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध होती थीं, जबकि बाकी सीटों के लिए यात्रियों को ₹500 से ₹3000 तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता था। ‘प्रेफर्ड सीट’ के नाम पर वसूले जाने वाले इस शुल्क को लेकर लंबे समय से असंतोष था।

नए नियम के तहत, यात्रियों को अब सीट चयन के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। साथ ही, एक ही पीएनआर (PNR) पर यात्रा करने वाले यात्रियों को साथ या पास-पास सीटें देने की व्यवस्था भी अनिवार्य की गई है। इसके अलावा, एयरलाइंस को अपनी वेबसाइट, ऐप और एयरपोर्ट पर यात्रियों के अधिकारों की स्पष्ट जानकारी देना भी जरूरी होगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला यात्रियों के लिए पारदर्शिता और सुविधा बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है, लेकिन इससे एयरलाइंस के रेवेन्यू मॉडल पर दबाव आ सकता है। भारतीय एविएशन सेक्टर पहले से ही लागत और प्रतिस्पर्धा के दबाव में है, ऐसे में यह नीति उद्योग के लिए नई चुनौती बन सकती है।

-----------------

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/controversy-over-decision-to-stop-extra-charge-on-flight-seats/article-48649

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.