Delhi Rojgar Mela 2026: दिल्ली में 12 जनवरी को लगेगा बड़ा जॉब फेयर, हजारों युवाओं को रोजगार का मौका

नेशनल न्यूज

On

IGNOU और CII के संयुक्त प्रयास से आयोजित रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली से एक अहम खबर सामने आई है। राजधानी में 12 जनवरी 2026 को एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियां युवाओं को रोजगार का अवसर देंगी। यह रोजगार मेला इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के परिसर में आयोजित होगा। आयोजन IGNOU और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग से किया जा रहा है।

आयोजकों के मुताबिक, रोजगार मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। इसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी गूगल फॉर्म के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

यह रोजगार मेला खास तौर पर उन युवाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं या करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। इसमें एविएशन, बीपीओ, कस्टमर सपोर्ट, सेल्स, टेक्नोलॉजी, हॉस्पिटैलिटी और सर्विस सेक्टर से जुड़ी कंपनियां भाग लेंगी। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें फ्रंटलाइन से लेकर टेक्निकल और सपोर्ट प्रोफाइल शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन
इस रोजगार मेले में ग्रेजुएट, अंडर ग्रेजुएट, फ्रेशर्स और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए अवसर उपलब्ध रहेगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बाध्यता नहीं है, बल्कि योग्यता और स्किल के आधार पर चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे इंटरव्यू के लिए अपनी अपडेटेड बायोडाटा के साथ सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं।

दस्तावेज साथ लाना जरूरी
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन से जुड़े प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पहचान से जुड़े अन्य दस्तावेज साथ लाने होंगे। इससे ऑन-द-स्पॉट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू प्रक्रिया में सुविधा रहेगी।

पंजीकरण की प्रक्रिया
रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को IGNOU रोजगार मेला 2026 के ऑनलाइन फॉर्म पर जाना होगा। वहां गूगल अकाउंट से लॉगिन कर व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, संपर्क विवरण, जन्मतिथि और शैक्षणिक विवरण भरना होगा। IGNOU के छात्र अपने एनरोलमेंट नंबर और कोर्स से संबंधित जानकारी भी दर्ज कर सकते हैं। सभी विवरण भरने के बाद फॉर्म सबमिट करना अनिवार्य है।

---------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/delhi-rojgar-mela-2026-a-big-job-fair-will-be/article-42644

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.