राम बाबू शर्मा की 17वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

डिजिटल डेस्क

On

जयप्रकाश अग्रवाल बोले— दूरदर्शी, कर्मठ और जनप्रिय नेता थे राम बाबू शर्मा

दिल्ली की राजनीति और जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूर्व विधायक एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राम बाबू शर्मा की 17वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को शाहदरा स्थित क़बूल नगर के श्री साईं मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि सभा के साथ आयोजित सेवा शिविर में 500 से अधिक जरूरतमंद लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच और नेत्र परीक्षण किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को निःशुल्क दवाइयाँ और चश्मे भी वितरित किए गए। आयोजकों ने बताया कि यह शिविर स्वर्गीय राम बाबू शर्मा के जनसेवा आधारित जीवन दर्शन को समर्पित था, जिसमें समाज के कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, स्वर्गीय राम बाबू शर्मा के सुपुत्र एवं पूर्व विधायक विपिन शर्मा, समाजसेवी पारस शर्मा (पिंकी), पूर्व विधायक एवं यमुना पार विकास बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, पार्षद शिवानी पांचाल, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज सहित अनेक राजनीतिक, सामाजिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा जुबैर अहमद, भीष्म शर्मा, ईश्वर बागड़ी, अश्वनी शर्मा, सुशील तिवारी, महेश कपूर, मयंक चतुर्वेदी, जय करण चौधरी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भी सहभागिता रही।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय राम बाबू शर्मा दूरदर्शी सोच वाले, कर्मठ और सिद्धांतनिष्ठ नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता के रूप में उनका योगदान आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय ‘राजीव भवन’ के निर्माण में स्वर्गीय राम बाबू शर्मा की अहम भूमिका रही, जो आज भी संगठन की वैचारिक मजबूती और लोकतांत्रिक संघर्षों का केंद्र है। वहीं, पूर्व विधायक अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि राम बाबू शर्मा का जीवन इस बात का उदाहरण है कि राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा और लोकतंत्र को मजबूत करने का साधन होनी चाहिए।

एक्रिडेटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वर्गीय राम बाबू शर्मा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि उनके विचार और जनसेवा की परंपरा आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है।

कार्यक्रम में उमड़ी व्यापक जनभागीदारी और सेवा गतिविधियों ने यह संदेश दिया कि स्वर्गीय राम बाबू शर्मा की स्मृति और जनकल्याण की विरासत आज भी लोगों के दिलों में जीवित है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

-------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/emotional-tribute-to-ram-babu-sharma-on-his-17th-death/article-44613

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.