कोरबा के उमरेली गांव में शराब दुकान को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने जड़ा ताला

कोरबा (छ.ग.)

On

नए पंचायत भवन में दुकान संचालन का विरोध, आबकारी विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में तुड़वाया ताला

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब दुकान के संचालन को लेकर एक बार फिर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति देखने को मिली। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरेली में सोमवार को ग्रामीणों ने देशी-विदेशी शराब दुकान पर तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों का विरोध उस समय तेज हो गया, जब यह सामने आया कि शराब दुकान का संचालन पंचायत के नए भवन में किया जा रहा है। सूचना मिलने पर आबकारी विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर दुकान का संचालन शुरू कराया गया।

घटना सोमवार सुबह की है। निर्धारित समय पर जब शराब दुकान के कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे, तो मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। दुकान बंद होने की खबर तेजी से गांव में फैल गई, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत द्वारा आबकारी विभाग को पुराने पंचायत भवन को शराब दुकान संचालन के लिए दिया गया था। यह भवन फिलहाल जर्जर अवस्था में है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने दुकान को नए पंचायत भवन में शिफ्ट कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि नए भवन का उपयोग ग्रामसभा, शासकीय बैठकों और सार्वजनिक कार्यों के लिए किया जाना चाहिए, न कि शराब दुकान के लिए।

ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने पहले भी कई बार प्रशासन और आबकारी विभाग के सामने आपत्ति दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि शराब दुकान गांव के सार्वजनिक जीवन, सामाजिक माहौल और युवाओं पर नकारात्मक असर डाल रही है। जब उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तब मजबूर होकर तालाबंदी का फैसला लिया गया।

तालाबंदी की सूचना मिलते ही आबकारी विभाग की टीम उरगा थाना पुलिस के साथ गांव पहुंची। मौके पर पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। काफी देर तक बातचीत के बाद भी जब ताला नहीं खोला गया, तो प्रशासन ने नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस की मौजूदगी में ताला तुड़वाया। लगभग तीन घंटे की देरी के बाद शराब दुकान का संचालन फिर से शुरू हो सका।

उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। स्थिति को नियंत्रित करते हुए किसी भी प्रकार के विवाद या अप्रिय घटना को टाल दिया गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है।

इस पूरे मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

गांव में शराब दुकान को लेकर यह विवाद केवल भवन तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जुड़े सामाजिक और प्रशासनिक सवाल भी खड़े हो रहे हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन ग्रामीणों की आपत्तियों को गंभीरता से लेकर कोई वैकल्पिक समाधान निकालता है या नहीं।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/villagers-locked-the-liquor-shop-in-umreli-protesting-against-the/article-44601

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.