भारत ‘नॉन-कॉन्टैक्ट वॉरफेयर’ की ओर बढ़ा, 2.19 लाख करोड़ के 6 बड़े रक्षा प्रोजेक्ट शुरू

अंतराष्ट्रीय न्यूज

On

6th जेनरेशन फाइटर जेट, ‘अनंत शस्त्र’ और AI-साइबर डिफेंस पर फोकस; भविष्य की जंग के लिए रणनीतिक तैयारी तेज

वैश्विक स्तर पर बदलते युद्ध के स्वरूप और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपनी रक्षा रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए ‘नॉन-कॉन्टैक्ट वॉरफेयर’ यानी बिना आमने-सामने की जंग के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने इस दिशा में 6 प्रमुख रक्षा प्रोजेक्ट्स पर काम तेज कर दिया है, जिन पर कुल 2.19 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

संसदीय रक्षा समिति की रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब अत्याधुनिक सैन्य तकनीकों पर फोकस कर रहा है, जिसमें 5th और 6th जेनरेशन के फाइटर जेट, लंबी दूरी की मिसाइल प्रणाली, एंटी-ड्रोन तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सुरक्षा सिस्टम शामिल हैं। यह कदम भविष्य के युद्धक्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जहां साइबर और तकनीकी हमले अधिक प्रभावी माने जा रहे हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत ने ‘एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट’ (AMCA) यानी 5वीं पीढ़ी के स्वदेशी लड़ाकू विमान के विकास को अगले चरण में पहुंचा दिया है। इसके साथ ही 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के डिजाइन पर भी काम शुरू हो गया है, जो हाइपरसोनिक स्पीड और ‘फ्लाइंग कमांड सेंटर’ जैसी क्षमताओं से लैस होंगे।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ‘अनंत शस्त्र’ नामक क्विक रिएक्शन मिसाइल सिस्टम पर भी काम कर रहा है, जो दुश्मन के ड्रोन और कम ऊंचाई वाले खतरों को तुरंत नष्ट करने में सक्षम होगा। इसके अलावा भारत रूस के S-400 सिस्टम की तर्ज पर स्वदेशी लंबी दूरी की एयर डिफेंस प्रणाली विकसित कर रहा है, जो देश की हवाई सुरक्षा को मजबूत करेगी।

नौसेना के लिए भी एडवांस्ड टॉरपीडो डिफेंस सिस्टम और एंटी-ड्रोन तकनीक तैयार की जा रही है, जिससे समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और मजबूत होगी। वहीं, AI और साइबर डिफेंस के क्षेत्र में भी बड़े निवेश की योजना है, ताकि दुश्मन के डिजिटल हमलों को रोका जा सके।

सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रक्षा क्षेत्र में 2,19,306 करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश तय किया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 21.84% अधिक है। यह राशि मुख्य रूप से सैन्य आधुनिकीकरण और स्वदेशी तकनीक के विकास पर खर्च की जाएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का यह कदम ‘भविष्य की जंग’ को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जहां पारंपरिक युद्ध के बजाय ड्रोन, साइबर अटैक और लंबी दूरी की मिसाइलें निर्णायक भूमिका निभाएंगी।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अनुभवों ने भी इस रणनीति को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है। सरकार का लक्ष्य अब आत्मनिर्भर रक्षा प्रणाली के जरिए देश को हर तरह के आधुनिक खतरे से सुरक्षित करना है।

आने वाले वर्षों में इन प्रोजेक्ट्स के जमीन पर उतरने के साथ भारत की सैन्य ताकत और रणनीतिक क्षमता में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

----------------

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Mar 2026 By Nitin Trivedi

भारत ‘नॉन-कॉन्टैक्ट वॉरफेयर’ की ओर बढ़ा, 2.19 लाख करोड़ के 6 बड़े रक्षा प्रोजेक्ट शुरू

अंतराष्ट्रीय न्यूज

वैश्विक स्तर पर बदलते युद्ध के स्वरूप और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपनी रक्षा रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए ‘नॉन-कॉन्टैक्ट वॉरफेयर’ यानी बिना आमने-सामने की जंग के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने इस दिशा में 6 प्रमुख रक्षा प्रोजेक्ट्स पर काम तेज कर दिया है, जिन पर कुल 2.19 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

संसदीय रक्षा समिति की रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब अत्याधुनिक सैन्य तकनीकों पर फोकस कर रहा है, जिसमें 5th और 6th जेनरेशन के फाइटर जेट, लंबी दूरी की मिसाइल प्रणाली, एंटी-ड्रोन तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सुरक्षा सिस्टम शामिल हैं। यह कदम भविष्य के युद्धक्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जहां साइबर और तकनीकी हमले अधिक प्रभावी माने जा रहे हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत ने ‘एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट’ (AMCA) यानी 5वीं पीढ़ी के स्वदेशी लड़ाकू विमान के विकास को अगले चरण में पहुंचा दिया है। इसके साथ ही 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के डिजाइन पर भी काम शुरू हो गया है, जो हाइपरसोनिक स्पीड और ‘फ्लाइंग कमांड सेंटर’ जैसी क्षमताओं से लैस होंगे।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ‘अनंत शस्त्र’ नामक क्विक रिएक्शन मिसाइल सिस्टम पर भी काम कर रहा है, जो दुश्मन के ड्रोन और कम ऊंचाई वाले खतरों को तुरंत नष्ट करने में सक्षम होगा। इसके अलावा भारत रूस के S-400 सिस्टम की तर्ज पर स्वदेशी लंबी दूरी की एयर डिफेंस प्रणाली विकसित कर रहा है, जो देश की हवाई सुरक्षा को मजबूत करेगी।

नौसेना के लिए भी एडवांस्ड टॉरपीडो डिफेंस सिस्टम और एंटी-ड्रोन तकनीक तैयार की जा रही है, जिससे समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और मजबूत होगी। वहीं, AI और साइबर डिफेंस के क्षेत्र में भी बड़े निवेश की योजना है, ताकि दुश्मन के डिजिटल हमलों को रोका जा सके।

सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रक्षा क्षेत्र में 2,19,306 करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश तय किया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 21.84% अधिक है। यह राशि मुख्य रूप से सैन्य आधुनिकीकरण और स्वदेशी तकनीक के विकास पर खर्च की जाएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का यह कदम ‘भविष्य की जंग’ को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जहां पारंपरिक युद्ध के बजाय ड्रोन, साइबर अटैक और लंबी दूरी की मिसाइलें निर्णायक भूमिका निभाएंगी।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अनुभवों ने भी इस रणनीति को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है। सरकार का लक्ष्य अब आत्मनिर्भर रक्षा प्रणाली के जरिए देश को हर तरह के आधुनिक खतरे से सुरक्षित करना है।

आने वाले वर्षों में इन प्रोजेक्ट्स के जमीन पर उतरने के साथ भारत की सैन्य ताकत और रणनीतिक क्षमता में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

----------------

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/india-moves-towards-non-contact-warfare-6-big-defense-projects-worth/article-48652

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.