उपराज्यपाल ने बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के लिए श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Digital Desk

उपराज्यपाल ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, मंगलमय एवं आध्यात्मिक रूप से संतोषप्रद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं

उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने आज जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उपराज्यपाल ने यात्रा पर रवाना हो रहे सभी श्रद्धालुओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उपराज्यपाल ने कहा, "श्री अमरनाथ जी यात्रा एक ऐसा पावन मार्ग है, जहां आस्था का संगम आध्यात्मिक जागृति से होता है। मैं सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम, मंगलमय एवं आध्यात्मिक रूप से संतोषप्रद यात्रा की कामना करता हूं। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी भक्तों पर बना रहे तथा यह पवित्र यात्रा उनके जीवन में अपार सुख, शांति और दिव्य अनुभूति लेकर आए।"

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन, श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सुरक्षा बलों, स्थानीय समुदाय तथा अन्य सभी संबंधित एजेंसियों ने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक एवं समुचित व्यवस्थाएं की हैं।

यात्रा के पहले जत्थे में 259 हल्के एवं भारी वाहनों के काफिले के साथ 4,800 से अधिक श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए।

ध्वजारोहण एवं रवाना करने के समारोह में आध्यात्मिक संत, विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रमुख, जनप्रतिनिधि, नागरिक प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बलों एवं श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2026 By दैनिक जागरण

उपराज्यपाल ने बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के लिए श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Digital Desk

उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने आज जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उपराज्यपाल ने यात्रा पर रवाना हो रहे सभी श्रद्धालुओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उपराज्यपाल ने कहा, "श्री अमरनाथ जी यात्रा एक ऐसा पावन मार्ग है, जहां आस्था का संगम आध्यात्मिक जागृति से होता है। मैं सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम, मंगलमय एवं आध्यात्मिक रूप से संतोषप्रद यात्रा की कामना करता हूं। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी भक्तों पर बना रहे तथा यह पवित्र यात्रा उनके जीवन में अपार सुख, शांति और दिव्य अनुभूति लेकर आए।"

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन, श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सुरक्षा बलों, स्थानीय समुदाय तथा अन्य सभी संबंधित एजेंसियों ने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक एवं समुचित व्यवस्थाएं की हैं।

यात्रा के पहले जत्थे में 259 हल्के एवं भारी वाहनों के काफिले के साथ 4,800 से अधिक श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए।

ध्वजारोहण एवं रवाना करने के समारोह में आध्यात्मिक संत, विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रमुख, जनप्रतिनिधि, नागरिक प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बलों एवं श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/lieutenant-governor-flags-off-the-first-batch-of-devotees-for/article-57638

खबरें और भी हैं

मेहर रमेश की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे पवन कल्याण, मंच पर उमड़ी भीड़ से बढ़ी अफरा-तफरी

टाप न्यूज

मेहर रमेश की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे पवन कल्याण, मंच पर उमड़ी भीड़ से बढ़ी अफरा-तफरी

डिप्टी सीएम और अभिनेता पवन कल्याण पत्नी अन्ना लेझनेवा के साथ समारोह में शामिल हुए, मंच पर प्रशंसकों और फोटोग्राफर्स...
बालीवुड 
मेहर रमेश की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे पवन कल्याण, मंच पर उमड़ी भीड़ से बढ़ी अफरा-तफरी

मुंबई की बारिश बनी आफत, अश्नूर कौर के लग्जरी घर में घुसा पानी

तेज बारिश के बीच परिवार के साथ घर से पानी निकालती नजर आईं अभिनेत्री, सोशल मीडिया पर लिखा- मेरे ऊपर...
बालीवुड 
मुंबई की बारिश बनी आफत, अश्नूर कौर के लग्जरी घर में घुसा पानी

सामंथा रुथ प्रभु ने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर सुनाई खुशखबरी, 'माई सिक्स पैक' पोस्ट से प्रेग्नेंसी की पुष्टि

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सामंथा ने पहली बार प्रेग्नेंसी कन्फर्म की, फिल्ममेकर राज निदिमोरू संग पहले बच्चे का स्वागत...
बालीवुड 
सामंथा रुथ प्रभु ने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर सुनाई खुशखबरी, 'माई सिक्स पैक' पोस्ट से प्रेग्नेंसी की पुष्टि

वायरल गर्ल के पति को नहीं मिली अग्रिम जमानत, पॉक्सो कोर्ट ने कहा- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

मंडलेश्वर की विशेष पॉक्सो अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर...
मध्य प्रदेश 
वायरल गर्ल के पति को नहीं मिली अग्रिम जमानत, पॉक्सो कोर्ट ने कहा- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.