हनुमान जयंती 2026: 2 अप्रैल को मनाया जाएगा जन्मोत्सव, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

धर्म डेस्क

On

चैत्र पूर्णिमा पर देशभर में धार्मिक आयोजन, 1 अप्रैल से शुरू होगी तिथि, 2 अप्रैल को मुख्य पर्व

हनुमान जयंती 2026 को लेकर तारीख को लेकर चल रहा भ्रम अब समाप्त हो गया है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष हनुमान जयंती 2 अप्रैल, गुरुवार को मनाई जाएगी। हालांकि पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल की सुबह से प्रारंभ हो रही है, लेकिन उदया तिथि के आधार पर पर्व का मुख्य दिन 2 अप्रैल ही माना जाएगा।

यह पर्व चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है और इसे हनुमान जन्मोत्सव के रूप में जाना जाता है। देशभर में इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन होते हैं। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर पूजा करते हैं और दिनभर भक्ति में लीन रहते हैं।

तिथि और समय

पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल सुबह 07:06 बजे से शुरू होकर 2 अप्रैल सुबह 07:41 बजे तक रहेगी। चूंकि पर्व उदया तिथि के आधार पर मनाया जाता है, इसलिए मुख्य उत्सव 2 अप्रैल को ही होगा।

पूजा के प्रमुख मुहूर्त

इस दिन सुबह का समय पूजा के लिए विशेष रूप से शुभ माना गया है। इसके अलावा दिन में भी कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं—

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:38 AM – 05:24 AM
  • प्रातः काल: 05:01 AM – 06:10 AM
  • अभिजित मुहूर्त: 12:00 PM – 12:50 PM
  • विजय मुहूर्त: 02:30 PM – 03:20 PM
  • गोधूलि मुहूर्त: 06:38 PM – 07:01 PM
  • अमृत काल: 11:18 AM – 12:59 PM
कैसे मनाया जाता है हनुमान जयंती

इस दिन श्रद्धालु सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और साफ या लाल वस्त्र धारण करते हैं। घर या मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर दीप जलाया जाता है। पूजा के दौरान सिंदूर, चंदन और चमेली का तेल अर्पित किया जाता है। लड्डू और पंचामृत का भोग लगाया जाता है। इसके बाद आरती, चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया जाता है।

धार्मिक और सामाजिक महत्व

हनुमान जयंती केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि यह साहस, निष्ठा और सेवा भावना का प्रतीक भी है। यह दिन लोगों को कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

देश के कई हिस्सों में शोभायात्राएं निकाली जाती हैं और मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाता है। कुछ क्षेत्रों में यह उत्सव कई दिनों तक चलता है और सामूहिक भंडारे व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Apr 2026 By Nitin Trivedi

हनुमान जयंती 2026: 2 अप्रैल को मनाया जाएगा जन्मोत्सव, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

धर्म डेस्क

हनुमान जयंती 2026 को लेकर तारीख को लेकर चल रहा भ्रम अब समाप्त हो गया है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष हनुमान जयंती 2 अप्रैल, गुरुवार को मनाई जाएगी। हालांकि पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल की सुबह से प्रारंभ हो रही है, लेकिन उदया तिथि के आधार पर पर्व का मुख्य दिन 2 अप्रैल ही माना जाएगा।

यह पर्व चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है और इसे हनुमान जन्मोत्सव के रूप में जाना जाता है। देशभर में इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन होते हैं। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर पूजा करते हैं और दिनभर भक्ति में लीन रहते हैं।

तिथि और समय

पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल सुबह 07:06 बजे से शुरू होकर 2 अप्रैल सुबह 07:41 बजे तक रहेगी। चूंकि पर्व उदया तिथि के आधार पर मनाया जाता है, इसलिए मुख्य उत्सव 2 अप्रैल को ही होगा।

पूजा के प्रमुख मुहूर्त

इस दिन सुबह का समय पूजा के लिए विशेष रूप से शुभ माना गया है। इसके अलावा दिन में भी कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं—

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:38 AM – 05:24 AM
  • प्रातः काल: 05:01 AM – 06:10 AM
  • अभिजित मुहूर्त: 12:00 PM – 12:50 PM
  • विजय मुहूर्त: 02:30 PM – 03:20 PM
  • गोधूलि मुहूर्त: 06:38 PM – 07:01 PM
  • अमृत काल: 11:18 AM – 12:59 PM
कैसे मनाया जाता है हनुमान जयंती

इस दिन श्रद्धालु सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और साफ या लाल वस्त्र धारण करते हैं। घर या मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर दीप जलाया जाता है। पूजा के दौरान सिंदूर, चंदन और चमेली का तेल अर्पित किया जाता है। लड्डू और पंचामृत का भोग लगाया जाता है। इसके बाद आरती, चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया जाता है।

धार्मिक और सामाजिक महत्व

हनुमान जयंती केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि यह साहस, निष्ठा और सेवा भावना का प्रतीक भी है। यह दिन लोगों को कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

देश के कई हिस्सों में शोभायात्राएं निकाली जाती हैं और मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाता है। कुछ क्षेत्रों में यह उत्सव कई दिनों तक चलता है और सामूहिक भंडारे व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/hanuman-jayanti-2026-will-be-celebrated-on-2nd-april-know/article-49315

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.