कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को मारे थप्पड़, IPL मैच के बाद वायरल हुआ Video

Sports

आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स से 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस मैच के बाद जो नज़ारा देखने को मिला, उसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।

 दरअसल, दिल्ली के गेंदबाज़ कुलदीप यादव कोलकाता के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह को मैदान पर दो थप्पड़ मारते नज़र आए, और यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है।

क्या है वायरल वीडियो में?

मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, उसी दौरान कुलदीप यादव और रिंकू सिंह आपस में बातचीत कर रहे थे। बातचीत के बीच अचानक कुलदीप ने रिंकू को दो बार थप्पड़ जड़ दिए। यह सब एक पल में हुआ, लेकिन रिंकू के चेहरे की हैरानी कैमरे में साफ दिखी। हालांकि, माना जा रहा है कि यह सब मज़ाक में हुआ, लेकिन रिंकू की प्रतिक्रिया से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह मज़ाक उन्हें रास नहीं आया।

सोशल मीडिया पर विवाद, फैंस ने की BCCI से कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद सोशल मीडिया दो खेमों में बंट गया है। कुछ फैंस इसे खिलाड़ियों के बीच दोस्ताना मज़ाक बता रहे हैं, जबकि कई यूज़र्स ने इसे अनुचित आचरण बताते हुए BCCI से कार्रवाई की मांग कर डाली है। एक यूज़र ने लिखा, "ये बर्दाश्त के काबिल नहीं है। स्टार खिलाड़ी अगर ऐसा व्यवहार करेंगे तो ये युवा दर्शकों के लिए गलत संदेश होगा। कुलदीप पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।"

हरभजन-श्रीसंत विवाद की यादें ताज़ा

कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस घटना की तुलना IPL के शुरुआती सीज़न में हुए हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच के विवाद से कर दी, जब हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था और मामला काफी तूल पकड़ गया था।

दोनों खिलाड़ियों की पारी

मैच की बात करें तो कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रिंकू सिंह ने 25 गेंदों में 36 रनों की तेज़ तर्रार पारी खेली। वहीं, कुलदीप यादव का दिन खास नहीं रहा। उन्होंने तीन ओवर में 27 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं ले सके। बल्लेबाज़ी में भी वह केवल 1 रन ही बना सके।

दोस्ती का मज़ाक या मर्यादा की लकीर?

यह बात भी अहम है कि कुलदीप यादव और रिंकू सिंह न सिर्फ टीम इंडिया में एक साथ खेल चुके हैं, बल्कि घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की ओर से भी लंबे समय से एक साथ खेलते आ रहे हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती है, लेकिन फैंस के लिए यह समझना मुश्किल हो रहा है कि मज़ाक की सीमा कहां खत्म होती है और अनुशासन की शुरुआत कहां से।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को मारे थप्पड़, IPL मैच के बाद वायरल हुआ Video

Sports

 दरअसल, दिल्ली के गेंदबाज़ कुलदीप यादव कोलकाता के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह को मैदान पर दो थप्पड़ मारते नज़र आए, और यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है।

क्या है वायरल वीडियो में?

मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, उसी दौरान कुलदीप यादव और रिंकू सिंह आपस में बातचीत कर रहे थे। बातचीत के बीच अचानक कुलदीप ने रिंकू को दो बार थप्पड़ जड़ दिए। यह सब एक पल में हुआ, लेकिन रिंकू के चेहरे की हैरानी कैमरे में साफ दिखी। हालांकि, माना जा रहा है कि यह सब मज़ाक में हुआ, लेकिन रिंकू की प्रतिक्रिया से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह मज़ाक उन्हें रास नहीं आया।

सोशल मीडिया पर विवाद, फैंस ने की BCCI से कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद सोशल मीडिया दो खेमों में बंट गया है। कुछ फैंस इसे खिलाड़ियों के बीच दोस्ताना मज़ाक बता रहे हैं, जबकि कई यूज़र्स ने इसे अनुचित आचरण बताते हुए BCCI से कार्रवाई की मांग कर डाली है। एक यूज़र ने लिखा, "ये बर्दाश्त के काबिल नहीं है। स्टार खिलाड़ी अगर ऐसा व्यवहार करेंगे तो ये युवा दर्शकों के लिए गलत संदेश होगा। कुलदीप पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।"

हरभजन-श्रीसंत विवाद की यादें ताज़ा

कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस घटना की तुलना IPL के शुरुआती सीज़न में हुए हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच के विवाद से कर दी, जब हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था और मामला काफी तूल पकड़ गया था।

दोनों खिलाड़ियों की पारी

मैच की बात करें तो कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रिंकू सिंह ने 25 गेंदों में 36 रनों की तेज़ तर्रार पारी खेली। वहीं, कुलदीप यादव का दिन खास नहीं रहा। उन्होंने तीन ओवर में 27 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं ले सके। बल्लेबाज़ी में भी वह केवल 1 रन ही बना सके।

दोस्ती का मज़ाक या मर्यादा की लकीर?

यह बात भी अहम है कि कुलदीप यादव और रिंकू सिंह न सिर्फ टीम इंडिया में एक साथ खेल चुके हैं, बल्कि घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की ओर से भी लंबे समय से एक साथ खेलते आ रहे हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती है, लेकिन फैंस के लिए यह समझना मुश्किल हो रहा है कि मज़ाक की सीमा कहां खत्म होती है और अनुशासन की शुरुआत कहां से।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/kuldeep-yadav-slapped-rinku-singh-after-ipl-match-video/article-19087

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.