मध्यप्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आज, 4:30 बजे से दाखिल होंगे नामांकन, पार्टी दे सकती है चौंकाने वाला फैसला

Bhopal, MP

भारतीय जनता पार्टी आज मध्यप्रदेश में अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन करने जा रही है। शाम 4:30 बजे से पार्टी कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसकी निगरानी प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे। देर शाम तक यह तय हो जाएगा कि पार्टी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा।

खंडेलवाल आगे, आदिवासी चेहरों पर भी चर्चा

प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल सबसे आगे माने जा रहे हैं, जो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहली पसंद बताए जा रहे हैं। वहीं महिला उम्मीदवारों में सागर सांसद लता वानखेड़े का नाम चर्चा में है।

दूसरी ओर, प्रदेश में आदिवासी मतदाता संख्या को ध्यान में रखते हुए पार्टी ट्राइबल नेतृत्व को भी प्राथमिकता देने पर विचार कर रही है। इसमें खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं।

379 प्रतिनिधि करेंगे मतदान

अगर चुनाव हुआ तो भाजपा के 379 प्रतिनिधि वोट करेंगे, जिनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और विधायक-सांसद प्रतिनिधि शामिल हैं। हालांकि, संभावना जताई जा रही है कि एक ही नामांकन दाखिल होगा और नया अध्यक्ष निर्विरोध चुना जाएगा।

नामांकन और चुनाव की समयरेखा

  • 1 जुलाई, शाम 4:30 से 6:30 बजे: नामांकन दाखिल

  • शाम 7:30 बजे तक: स्क्रूटनी

  • रात 8:30 बजे तक: नाम वापसी और अंतिम सूची

  • 2 जुलाई (वोटिंग की स्थिति में): सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक मतदान, इसके बाद मतगणना

राष्ट्रीय अध्यक्ष का रास्ता यहीं से

19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की ओर बढ़ेगी। मध्यप्रदेश के साथ उत्तरप्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में चुनाव प्रक्रियाएं जारी हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आज, 4:30 बजे से दाखिल होंगे नामांकन, पार्टी दे सकती है चौंकाने वाला फैसला

Bhopal, MP

खंडेलवाल आगे, आदिवासी चेहरों पर भी चर्चा

प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल सबसे आगे माने जा रहे हैं, जो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहली पसंद बताए जा रहे हैं। वहीं महिला उम्मीदवारों में सागर सांसद लता वानखेड़े का नाम चर्चा में है।

दूसरी ओर, प्रदेश में आदिवासी मतदाता संख्या को ध्यान में रखते हुए पार्टी ट्राइबल नेतृत्व को भी प्राथमिकता देने पर विचार कर रही है। इसमें खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं।

379 प्रतिनिधि करेंगे मतदान

अगर चुनाव हुआ तो भाजपा के 379 प्रतिनिधि वोट करेंगे, जिनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और विधायक-सांसद प्रतिनिधि शामिल हैं। हालांकि, संभावना जताई जा रही है कि एक ही नामांकन दाखिल होगा और नया अध्यक्ष निर्विरोध चुना जाएगा।

नामांकन और चुनाव की समयरेखा

  • 1 जुलाई, शाम 4:30 से 6:30 बजे: नामांकन दाखिल

  • शाम 7:30 बजे तक: स्क्रूटनी

  • रात 8:30 बजे तक: नाम वापसी और अंतिम सूची

  • 2 जुलाई (वोटिंग की स्थिति में): सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक मतदान, इसके बाद मतगणना

राष्ट्रीय अध्यक्ष का रास्ता यहीं से

19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की ओर बढ़ेगी। मध्यप्रदेश के साथ उत्तरप्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में चुनाव प्रक्रियाएं जारी हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjp-state-presidents-election-in-madhya-pradesh-will-enter-nomination/article-26117

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.