मध्यप्रदेश में आज : कैबिनेट बैठक से लेकर भाजपा अध्यक्ष चयन तक, राजधानी में हलचल तेज

BHOPAL, MP

जुलाई की शुरुआत के साथ ही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आज राजनीतिक, प्रशासनिक और भर्ती गतिविधियों का केंद्र बनी हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक से लेकर भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव तक, हर ओर हलचल नजर आ रही है।

मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक, निवेश को लेकर भी मंथन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 10:30 बजे मंत्रालय पहुंचे और 11 बजे कैबिनेट की बैठक शुरू हुई। इस बैठक में राज्यहित से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।
इसके बाद दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवेश संवर्धन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं, जहां प्रदेश में निवेश बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा होगी।

धर्मेंद्र प्रधान आज भोपाल में

प्रदेश भाजपा के संगठन में आज बड़ा बदलाव तय है। पार्टी के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज शाम 4 बजे भोपाल पहुंच रहे हैं।
प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन की प्रक्रिया चलेगी — शाम 4:30 से 6:30 बजे तक नामांकन जमा होंगे, 8:30 बजे तक अंतिम सूची जारी होगी।
यदि कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं मिला, तो आज ही भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल जाएगा। अन्यथा, कल 2 जुलाई को मतदान और परिणाम की घोषणा की जाएगी।

पटेल पार्क में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान

मंत्रालय परिसर स्थित पटेल पार्क में हर महीने की तरह आज भी सुबह 10:15 बजे "वंदे मातरम्" और "जन गण मन" का सामूहिक गायन किया जाएगा। बारिश की स्थिति में यह आयोजन मंत्रालय के कक्ष क्रमांक 506 में संपन्न होगा।

भोपाल के 30 से ज्यादा इलाकों में बिजली रहेगी गुल

मेंटनेंस कार्य के चलते भोपाल के कई हिस्सों में आज 1 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में करोंद, बर्रई, बैरसिया रोड, नयापुरा, माया इन्क्लेव, पुलिस हाउसिंग कॉलोनी, पीसी नगर, शबरी नगर समेत कई कॉलोनियां शामिल हैं।
बिजली कंपनी ने नागरिकों से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आज से शुरू

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित समूह-5 परीक्षा के तहत चयनित रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आज से शुरू हो गई है।
संबंधित सूचना मोबाइल और ई-मेल पर भेजी गई है। विस्तृत दिशा-निर्देश स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

एमपी ट्रांसको में दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया भी आज से शुरू

एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा कनिष्ठ अभियंता और लाइन परिचारक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया आज से जबलपुर स्थित मुख्यालय में आरंभ हो गई है। यह प्रक्रिया 3 जुलाई तक चलेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में आज : कैबिनेट बैठक से लेकर भाजपा अध्यक्ष चयन तक, राजधानी में हलचल तेज

BHOPAL, MP

जुलाई की शुरुआत के साथ ही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आज राजनीतिक, प्रशासनिक और भर्ती गतिविधियों का केंद्र बनी हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक से लेकर भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव तक, हर ओर हलचल नजर आ रही है।

मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक, निवेश को लेकर भी मंथन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 10:30 बजे मंत्रालय पहुंचे और 11 बजे कैबिनेट की बैठक शुरू हुई। इस बैठक में राज्यहित से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।
इसके बाद दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवेश संवर्धन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं, जहां प्रदेश में निवेश बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा होगी।

धर्मेंद्र प्रधान आज भोपाल में

प्रदेश भाजपा के संगठन में आज बड़ा बदलाव तय है। पार्टी के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज शाम 4 बजे भोपाल पहुंच रहे हैं।
प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन की प्रक्रिया चलेगी — शाम 4:30 से 6:30 बजे तक नामांकन जमा होंगे, 8:30 बजे तक अंतिम सूची जारी होगी।
यदि कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं मिला, तो आज ही भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल जाएगा। अन्यथा, कल 2 जुलाई को मतदान और परिणाम की घोषणा की जाएगी।

पटेल पार्क में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान

मंत्रालय परिसर स्थित पटेल पार्क में हर महीने की तरह आज भी सुबह 10:15 बजे "वंदे मातरम्" और "जन गण मन" का सामूहिक गायन किया जाएगा। बारिश की स्थिति में यह आयोजन मंत्रालय के कक्ष क्रमांक 506 में संपन्न होगा।

भोपाल के 30 से ज्यादा इलाकों में बिजली रहेगी गुल

मेंटनेंस कार्य के चलते भोपाल के कई हिस्सों में आज 1 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में करोंद, बर्रई, बैरसिया रोड, नयापुरा, माया इन्क्लेव, पुलिस हाउसिंग कॉलोनी, पीसी नगर, शबरी नगर समेत कई कॉलोनियां शामिल हैं।
बिजली कंपनी ने नागरिकों से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आज से शुरू

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित समूह-5 परीक्षा के तहत चयनित रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आज से शुरू हो गई है।
संबंधित सूचना मोबाइल और ई-मेल पर भेजी गई है। विस्तृत दिशा-निर्देश स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

एमपी ट्रांसको में दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया भी आज से शुरू

एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा कनिष्ठ अभियंता और लाइन परिचारक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया आज से जबलपुर स्थित मुख्यालय में आरंभ हो गई है। यह प्रक्रिया 3 जुलाई तक चलेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/today-in-madhya-pradesh-a-big-day-from-cabinet-meeting/article-26093

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.