एमपी में मानसून : 30 जिलों में भारी बारिश का खतरा, भोपाल से जबलपुर तक रेड अलर्ट

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून ने पूरी ताकत के साथ दस्तक दी है। राज्य के 30 जिलों में आज भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में कई जिलों में 8 इंच तक बारिश दर्ज हो सकती है। भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम और सागर संभाग सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं।

बारिश का बड़ा सिस्टम एक्टिव, अगले चार दिन रहें अलर्ट

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि इस समय मध्यप्रदेश पर दो बड़े मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं —

  1. मानसून टर्फ लाइन, जो बंगाल की खाड़ी से होकर प्रदेश के ऊपर गुजर रही है

  2. चक्रवाती परिसंचरण, जिससे चार दिन तक मूसलाधार बारिश हो सकती है

इन जिलों में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट (अति भारी बारिश की चेतावनी)

अशोकनगर, शिवपुरी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट

यहां 7-8 इंच तक वर्षा का अनुमान है।

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

श्योपुर, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, बैतूल, रायसेन, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, मैहर, सतना, पन्ना, सीधी

इन क्षेत्रों में भी जलभराव और तेज बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

सोमवार को कहां-कहां बरसे बादल?

प्रदेश के 24 से अधिक जिलों में सोमवार को झमाझम बारिश हुई।

  • खजुराहो, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज

  • भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, टीकमगढ़, सिवनी, बैतूल, जबलपुर, बालाघाट सहित अन्य जिलों में भी रुक-रुक कर अच्छी बारिश हुई

बारिश से तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहावना

  • पचमढ़ी: 23.2°C

  • सिवनी: 24.6°C

  • मलाजखंड: 25°C

  • बैतूल: 25.5°C

लगातार बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली है और मौसम ठंडा हो गया है।

जनता के लिए चेतावनी जारी

  • बिजली गिरने से बचाव के लिए खुले मैदान और पेड़ों से दूर रहने की सलाह

  • जलभराव वाले इलाकों में न जाएं

  • मौसम अपडेट पर नज़र रखें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें

किसानों के लिए राहत, शहरों के लिए चुनौती

यह बारिश खेती-बाड़ी के लिए शुभ संकेत है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम, जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में मानसून : 30 जिलों में भारी बारिश का खतरा, भोपाल से जबलपुर तक रेड अलर्ट

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून ने पूरी ताकत के साथ दस्तक दी है। राज्य के 30 जिलों में आज भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में कई जिलों में 8 इंच तक बारिश दर्ज हो सकती है। भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम और सागर संभाग सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं।

बारिश का बड़ा सिस्टम एक्टिव, अगले चार दिन रहें अलर्ट

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि इस समय मध्यप्रदेश पर दो बड़े मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं —

  1. मानसून टर्फ लाइन, जो बंगाल की खाड़ी से होकर प्रदेश के ऊपर गुजर रही है

  2. चक्रवाती परिसंचरण, जिससे चार दिन तक मूसलाधार बारिश हो सकती है

इन जिलों में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट (अति भारी बारिश की चेतावनी)

अशोकनगर, शिवपुरी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट

यहां 7-8 इंच तक वर्षा का अनुमान है।

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

श्योपुर, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, बैतूल, रायसेन, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, मैहर, सतना, पन्ना, सीधी

इन क्षेत्रों में भी जलभराव और तेज बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

सोमवार को कहां-कहां बरसे बादल?

प्रदेश के 24 से अधिक जिलों में सोमवार को झमाझम बारिश हुई।

  • खजुराहो, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज

  • भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, टीकमगढ़, सिवनी, बैतूल, जबलपुर, बालाघाट सहित अन्य जिलों में भी रुक-रुक कर अच्छी बारिश हुई

बारिश से तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहावना

  • पचमढ़ी: 23.2°C

  • सिवनी: 24.6°C

  • मलाजखंड: 25°C

  • बैतूल: 25.5°C

लगातार बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली है और मौसम ठंडा हो गया है।

जनता के लिए चेतावनी जारी

  • बिजली गिरने से बचाव के लिए खुले मैदान और पेड़ों से दूर रहने की सलाह

  • जलभराव वाले इलाकों में न जाएं

  • मौसम अपडेट पर नज़र रखें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें

किसानों के लिए राहत, शहरों के लिए चुनौती

यह बारिश खेती-बाड़ी के लिए शुभ संकेत है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम, जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/monsoon-in-mp-the-risk-of-heavy-rains-in-30/article-26097

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.