- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- दंतेवाड़ा में युवक की संदिग्ध मौत: पलंग के नीचे फंदे से लटकी मिली लाश, हत्या या आत्महत्या? जांच जारी...
दंतेवाड़ा में युवक की संदिग्ध मौत: पलंग के नीचे फंदे से लटकी मिली लाश, हत्या या आत्महत्या? जांच जारी
Dantewada, CG
जिले के मुख्यालय स्थित एक निजी टेंट हाउस में सोमवार को 27 वर्षीय युवक की लाश संदिग्ध हालत में मिली। मृतक की पहचान बिहार निवासी लाल बाबू राउत के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से दंतेवाड़ा में पिकअप ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। शव पलंग के नीचे लोहे के एंगल से गमछे के सहारे लटका मिला, जबकि उसका शरीर गर्दन से नीचे तक जमीन से सटा हुआ था।
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। प्राथमिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन शव की स्थिति और आसपास के हालात को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही।
पुलिस के अनुसार, लाल बाबू अन्य 8 कर्मचारियों के साथ उसी परिसर में रहता था। रविवार रात के बाद से वह नजर नहीं आया। सोमवार दोपहर को पलंग के नीचे शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर गमछे का फंदा, नीचे बिछा कंबल, और मुंह से निकला खून कई सवाल खड़े कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल्स खंगाल रही है और साथियों से पूछताछ जारी है। मृतक के परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है। थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या माना जा रहा है, पर जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए