सूर्यकुमार यादव को लेकर बयान बना विवाद की वजह: एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ का मानहानि दावा

स्पोर्ट्स डेस्क

On

‘सूर्या मुझे मैसेज करते थे’ बयान पर क्रिकेट फैन की शिकायत, गाजीपुर थाने में आवेदन; कानूनी कार्रवाई की मांग

भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर दिए गए एक बयान ने मनोरंजन और खेल जगत में नया विवाद खड़ा कर दिया है। एक्ट्रेस और मॉडल खुशी मुखर्जी के एक सार्वजनिक बयान के बाद सूर्यकुमार यादव के एक प्रशंसक ने उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि दावा करने की शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत गाजीपुर पुलिस स्टेशन में दी गई है, हालांकि पुलिस स्तर पर अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि औपचारिक एफआईआर दर्ज हुई है या नहीं।

शिकायतकर्ता फैजान अंसारी का आरोप है कि खुशी मुखर्जी ने जानबूझकर ऐसा बयान दिया, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और भारतीय टीम के कप्तान की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। उनका कहना है कि यह बयान बिना किसी ठोस सबूत के दिया गया और इसका उद्देश्य एक लोकप्रिय खिलाड़ी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि ऐसे बयान सार्वजनिक मंच पर देकर खेल जगत में गलत संदेश दिया गया।

विवाद की शुरुआत उस समय हुई, जब खुशी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू के दौरान दावा किया कि सूर्यकुमार यादव पहले उन्हें मैसेज किया करते थे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि उनके और सूर्यकुमार के बीच कभी कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं रहा। इसके बावजूद यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और अलग-अलग तरह की चर्चाओं को जन्म देने लगा।

मामला बढ़ने के बाद खुशी मुखर्जी ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और इसे गलत संदर्भ में फैलाया गया। खुशी के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव के साथ उनकी बातचीत केवल दोस्ताना स्तर तक सीमित थी और अब दोनों के बीच किसी तरह का कोई संपर्क नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिस समय यह बातचीत हुई थी, उस दौरान उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था, जिससे भ्रम की स्थिति बनी।

दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव इस पूरे विवाद पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वे फिलहाल भारतीय टीम के साथ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आगामी 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज को वर्ल्ड कप से पहले अहम माना जा रहा है। हालिया प्रदर्शन को लेकर आलोचनाओं के बावजूद टीम प्रबंधन को सूर्यकुमार के अनुभव पर भरोसा है।

खुशी मुखर्जी के करियर की बात करें तो उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी प्रोजेक्ट्स में काम किया है। उन्हें पहचान रियलिटी शोज और टीवी धारावाहिकों से मिली। इससे पहले भी वे एक पुराने होटल विवाद को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं, जिसे लेकर उस समय अलग-अलग दावे सामने आए थे।

फिलहाल यह मामला कानूनी स्तर पर शुरुआती चरण में है। पुलिस शिकायत की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई तथ्यों और सबूतों के आधार पर तय की जाएगी। यह देखना अहम होगा कि यह विवाद औपचारिक मुकदमे तक पहुंचता है या बयानबाजी तक ही सीमित रहता है।

---------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/statement-regarding-suryakumar-yadav-becomes-reason-for-controversy-defamation-claim/article-43182

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.