धर्मशाला में भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी-20: अभ्यास से पहले बदला मौसम, दर्शकों को ठंड का ध्यान रखने की सलाह

sports

On

सीरीज में बढ़त के लिए दोनों टीमें तैयार; भारत टीम आज करेगी प्रैक्टिस, दक्षिण अफ्रीका केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कल, रविवार को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम आज शाम 7:30 बजे से 10 बजे तक मैदान में अभ्यास करेगी। बीसीसीआई (BCCI) के अनुसार यह अभ्यास मैच से पहले रणनीति और अंतिम प्रैक्टिस के लिए अहम माना जा रहा है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम आज अभ्यास नहीं करेगी। सूत्रों के अनुसार उनकी टीम केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगी। इससे पहले उनका नेट सेशन शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक प्रस्तावित था, जिसे रद्द कर दिया गया।

मौसम में बदलाव, ठंड का अनुमान

धर्मशाला में मैच से एक दिन पहले मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन धौलाधार और हिमाचल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। दिन का तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 6 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इससे मैच के दौरान ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जो गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) ने दर्शकों को सलाह दी है कि वे शाम सात बजे शुरू होने वाले मैच के लिए गर्म कपड़े साथ लेकर आएं, क्योंकि खेल रात 11 बजे तक चलेगा।

सीरीज में बढ़त के लिए अहम मुकाबला

तीसरा टी-20 मुकाबला इसलिए अहम हो गया है क्योंकि पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। बीते दिन चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में भारत 51 रन से हार गया था। धर्मशाला का यह मैच सीरीज में बढ़त लेने के लिहाज से निर्णायक माना जा रहा है।

दोनों टीमें बीते शुक्रवार को चंडीगढ़ से चार्टर प्लेन के माध्यम से धर्मशाला के गगल एयरपोर्ट पहुंचीं। मैदान की तैयारियों के साथ स्टेडियम में सुरक्षा और दर्शक व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया गया है।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि ठंडी हवाओं और स्थानीय पिच कंडीशन का फायदा गेंदबाजों को मिलेगा। बल्लेबाजों को परिस्थितियों के अनुसार अपनी रणनीति बदलनी पड़ सकती है। दर्शक, खेल प्रेमी और मीडिया पूरी तैयारियों के साथ मैच का रोमांच देखने के लिए मौजूद रहेंगे।

🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/weather-changed-before-india-south-africa-3rd-t20-practice-in-dharamshala/article-39842

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.