झारखंड में बंधक बनाई गईं छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां, अब घर लौटने की लगा रहीं गुहार

कांकेर (छ.ग.)

By Rohit.P
On

गढ़वा में नर्सिंग ट्रेनिंग के नाम पर ले जाई गई छत्तीसगढ़ की 35 युवतियों के बंधक बनाए जाने का मामला, वीडियो वायरल होने पर जांच तेज।

झारखंड के गढ़वा जिले में छत्तीसगढ़ की 35 युवतियों को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इनमें कांकेर जिले की 15 लड़कियां बताई जा रही हैं। मामला तब चर्चा में आया जब एक युवती का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वह घर लौटने की गुहार लगाती दिख रही है। बताया जा रहा है कि युवतियों को नर्सिंग ट्रेनिंग और काम दिलाने के नाम पर झारखंड ले जाया गया था। अब कुछ लड़कियों ने वहां से बाहर नहीं निकलने देने और पैसे मांगने जैसी बातें कही हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कई युवतियां गढ़वा जिले में किसी निजी संस्थान या सेंटर में रह रही थीं। वीडियो सामने आने के बाद परिवारों की चिंता बढ़ गई है। इलाके में भी इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

दुर्गूकोंदल क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की ने अपने गांव के युवक को मोबाइल पर वीडियो भेजकर मदद मांगी। वीडियो में धमतरी जिले के कुरूद की एक युवती रोते हुए कहती नजर आ रही है कि उसे वहां अच्छा नहीं लग रहा और वह घर जाना चाहती है, लेकिन उसके पास पैसे नहीं हैं। इसी दौरान वीडियो में एक महिला की आवाज सुनाई देती है, जो कहती है कि पैसा नहीं दिया है, इसे नहीं जाने देंगे।यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ युवतियों से ट्रेनिंग फीस और रहने के नाम पर रकम मांगी जा रही थी। हालांकि पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। हालात अचानक बिगड़ने के बाद लड़कियों ने किसी तरह बाहर संपर्क करना शुरू किया। परिजनों का कहना है कि शुरुआत में उन्हें बताया गया था कि लड़कियों को नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा और बाद में नौकरी भी मिलेगी। कई परिवार आर्थिक रूप से कमजोर बताए जा रहे हैं, इसलिए रोजगार की उम्मीद में लड़कियों को बाहर भेजा गया था।

कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा है कि प्रशासन लगातार झारखंड के गढ़वा जिला प्रशासन और पुलिस के संपर्क में है। अधिकारियों के अनुसार, कुछ युवतियां बालिग हैं और अपनी मर्जी से काम के लिए गई थीं, लेकिन एक लड़की ने खुद को बंधक बनाए जाने की शिकायत की है। फिलहाल यह भी साफ नहीं हो पाया है कि सभी लड़कियां एक ही संस्थान से जुड़ी हैं या अलग-अलग जगहों पर रखी गई हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच जारी है और स्थिति स्पष्ट होने के बाद टीम भेजकर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, गढ़वा पुलिस ने भी मामले को लेकर स्पेशल टीम बनाई है। सूत्रों के मुताबिक, जबरन काम कराने और रोककर रखने जैसे आरोपों की भी जांच की जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता ललित नरेटी ने भी युवतियों के रेस्क्यू की मांग उठाई है। उनका कहना है कि कई परिवार डरे हुए हैं और लड़कियों की सुरक्षित वापसी जरूरी है। फिलहाल दोनों राज्यों के प्रशासन के बीच संपर्क बना हुआ है और परिजन जल्द कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2026 By Rohit.P

झारखंड में बंधक बनाई गईं छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां, अब घर लौटने की लगा रहीं गुहार

कांकेर (छ.ग.)

झारखंड के गढ़वा जिले में छत्तीसगढ़ की 35 युवतियों को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इनमें कांकेर जिले की 15 लड़कियां बताई जा रही हैं। मामला तब चर्चा में आया जब एक युवती का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वह घर लौटने की गुहार लगाती दिख रही है। बताया जा रहा है कि युवतियों को नर्सिंग ट्रेनिंग और काम दिलाने के नाम पर झारखंड ले जाया गया था। अब कुछ लड़कियों ने वहां से बाहर नहीं निकलने देने और पैसे मांगने जैसी बातें कही हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कई युवतियां गढ़वा जिले में किसी निजी संस्थान या सेंटर में रह रही थीं। वीडियो सामने आने के बाद परिवारों की चिंता बढ़ गई है। इलाके में भी इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

दुर्गूकोंदल क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की ने अपने गांव के युवक को मोबाइल पर वीडियो भेजकर मदद मांगी। वीडियो में धमतरी जिले के कुरूद की एक युवती रोते हुए कहती नजर आ रही है कि उसे वहां अच्छा नहीं लग रहा और वह घर जाना चाहती है, लेकिन उसके पास पैसे नहीं हैं। इसी दौरान वीडियो में एक महिला की आवाज सुनाई देती है, जो कहती है कि पैसा नहीं दिया है, इसे नहीं जाने देंगे।यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ युवतियों से ट्रेनिंग फीस और रहने के नाम पर रकम मांगी जा रही थी। हालांकि पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। हालात अचानक बिगड़ने के बाद लड़कियों ने किसी तरह बाहर संपर्क करना शुरू किया। परिजनों का कहना है कि शुरुआत में उन्हें बताया गया था कि लड़कियों को नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा और बाद में नौकरी भी मिलेगी। कई परिवार आर्थिक रूप से कमजोर बताए जा रहे हैं, इसलिए रोजगार की उम्मीद में लड़कियों को बाहर भेजा गया था।

कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा है कि प्रशासन लगातार झारखंड के गढ़वा जिला प्रशासन और पुलिस के संपर्क में है। अधिकारियों के अनुसार, कुछ युवतियां बालिग हैं और अपनी मर्जी से काम के लिए गई थीं, लेकिन एक लड़की ने खुद को बंधक बनाए जाने की शिकायत की है। फिलहाल यह भी साफ नहीं हो पाया है कि सभी लड़कियां एक ही संस्थान से जुड़ी हैं या अलग-अलग जगहों पर रखी गई हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच जारी है और स्थिति स्पष्ट होने के बाद टीम भेजकर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, गढ़वा पुलिस ने भी मामले को लेकर स्पेशल टीम बनाई है। सूत्रों के मुताबिक, जबरन काम कराने और रोककर रखने जैसे आरोपों की भी जांच की जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता ललित नरेटी ने भी युवतियों के रेस्क्यू की मांग उठाई है। उनका कहना है कि कई परिवार डरे हुए हैं और लड़कियों की सुरक्षित वापसी जरूरी है। फिलहाल दोनों राज्यों के प्रशासन के बीच संपर्क बना हुआ है और परिजन जल्द कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/35-girls-from-chhattisgarh-who-were-held-hostage-in-jharkhand/article-52990

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.