दहेज केस में हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: पति-पत्नी के विवाद में ससुराल पक्ष को यूं घसीटना गलत

बिलासपुर (छ.ग.)

On

बिना ठोस सबूत रिश्तेदारों को आरोपी बनाना न्याय प्रक्रिया का दुरुपयोग, अंबिकापुर महिला थाने की FIR रद्द

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दहेज प्रताड़ना से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए साफ कहा है कि वैवाहिक विवादों में बिना पुख्ता सबूत ससुराल पक्ष को आरोपी बनाना गलत है। अदालत ने इसे न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग करार देते हुए महिला थाने में दर्ज एफआईआर और निचली अदालत में चल रहे आपराधिक मामले को रद्द कर दिया।

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की डिवीजन बेंच ने अपने आदेश में कहा कि दहेज उत्पीड़न कानून का इस्तेमाल कई मामलों में परिवार के अन्य सदस्यों को फंसाने के साधन के रूप में किया जा रहा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

मामला बिलासपुर निवासी मोहम्मद शाहरुख खान से जुड़ा है, जिनका विवाह जनवरी 2022 में अंबिकापुर की युवती से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच मतभेद बढ़ गए और दिसंबर 2023 में पति ने पत्नी को मायके छोड़ दिया। इसके बाद महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए।

महिला की शिकायत के आधार पर अंबिकापुर महिला थाने में पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया। आरोपों में पांच लाख रुपये नकद और सोने की मांग सहित मारपीट की बात कही गई थी।

इस एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा गया कि शिकायत में ससुराल पक्ष के खिलाफ किसी भी विशेष घटना, तारीख या ठोस साक्ष्य का उल्लेख नहीं है। यह भी तर्क दिया गया कि तलाक से संबंधित कानूनी नोटिस मिलने के बाद ही आपराधिक मामला दर्ज कराया गया।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने माना कि आरोप सामान्य और अस्पष्ट हैं तथा दूर के रिश्तेदारों को बिना सबूत मामले में घसीटा गया है। सुप्रीम कोर्ट के भजनलाल बनाम हरियाणा राज्य मामले का हवाला देते हुए अदालत ने कहा कि ऐसे मामलों में हस्तक्षेप जरूरी है।

अंततः हाईकोर्ट ने अंबिकापुर महिला थाने में दर्ज एफआईआर और मजिस्ट्रेट अदालत में लंबित आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया, साथ ही दहेज कानून के दुरुपयोग पर सख्त टिप्पणी की।

-------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6968915bb2030/article-43138

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.