- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- जिन्न-प्रेत और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, महिला से लगातार वसूली
जिन्न-प्रेत और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, महिला से लगातार वसूली
भिलाई,(छ.ग.)
भिलाई में तंत्र-मंत्र, निवेश और नौकरी का झांसा देकर ठगी का मामला, पति की मौत के बाद भी दबाव जारी
छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू परेशानियों को दूर करने, जिन्न-प्रेत बाधा हटाने और ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर एक महिला से करीब 85 लाख रुपए की ठगी की गई। आरोप है कि ठग ने पहले डर का माहौल बनाया, फिर तंत्र-मंत्र और गुप्त पूजा के जरिए समस्याएं खत्म करने का भरोसा दिया और धीरे-धीरे बड़ी रकम ऐंठ ली। मामला कोतवाली थाना भिलाई नगर क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार पीड़ित महिला संगीता कश्यप की मुलाकात नवंबर 2023 में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान आरोपी पवन बधौलिया से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला की घरेलू समस्याओं को लेकर जानकारी ली और फिर खुद को ऐसे लोगों से जुड़ा बताया जो विशेष पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के जरिए हर समस्या का समाधान कर सकते हैं। इसके बाद उसने महिला को लगातार फोन करना शुरू किया और धीरे-धीरे उसे डराने लगा कि उसके घर पर जिन्न और प्रेत बाधा है, जो परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। महिला का आरोप है कि इसी डर का फायदा उठाकर उससे लगातार पैसे वसूले जाते रहे। कभी गुप्त पूजा के नाम पर रकम मांगी गई तो कभी कहा गया कि 43 दिन तक विशेष अनुष्ठान करना जरूरी है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे बार-बार यह कहकर डराता था कि यदि पूजा पूरी नहीं हुई तो परिवार पर बड़ा संकट आ सकता है। यहां तक कि उसने भविष्यवाणी की कि महिला के पति का एक्सीडेंट हो सकता है, और इसके लिए विशेष पूजा जरूरी है। बाद में महिला के पति का सड़क हादसा हुआ, जिससे वह और अधिक मानसिक दबाव में आ गई। इसी डर का फायदा उठाकर आरोपी लगातार पैसे मांगता रहा। आरोप है कि इस दौरान महिला से लाखों रुपए अलग-अलग किश्तों में वसूले गए और एक क्यूआर कोड के जरिए भी भुगतान कराया गया।
मामला सिर्फ तंत्र-मंत्र तक सीमित नहीं रहा। पुलिस को दी गई शिकायत में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने महिला के बेटे को भी अपने झांसे में लिया और शेयर बाजार तथा ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफे का लालच दिया। इस बहाने बैंक खातों से कई बार पैसे ट्रांसफर कराए गए। आरोपी का दावा था कि वह बड़े निवेशकों के साथ मिलकर काम कर रहा है और कुछ ही समय में रकम कई गुना होकर वापस मिलेगी। लेकिन न तो निवेश का कोई लाभ मिला और न ही मूल राशि वापस की गई। आरोपी की चालाकी यहीं खत्म नहीं हुई। महिला का आरोप है कि जब भी वह पैसे वापस मांगती थी, तो आरोपी तरह-तरह के बहाने बनाता था। कभी खुद को कोलकाता जेल में बंद बताता, कभी मां के गंभीर बीमार होने की कहानी सुनाता तो कभी पिता की मौत का बहाना करता। एक बार उसने दावा किया कि उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और छोड़ने के लिए 7 लाख रुपए की मांग की जा रही है। इसी तरह डर और भावनात्मक दबाव बनाकर वह लगातार पैसे ऐंठता रहा। मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब आरोपी ने पैसे वापस मांगने पर अपने हाथ की नस काटकर उसकी तस्वीर व्हाट्सएप पर भेज दी। इसके जरिए वह महिला पर मानसिक दबाव बनाता रहा और उसे डराता रहा कि यदि उसने पैसे मांगे तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। महिला का यह भी आरोप है कि उसने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर भी लाखों रुपए लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर भरोसा जीतने की कोशिश की। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने कई बार महिला को अलग-अलग शहरों में बुलाया, जहां नकद पैसे भी लिए गए। धीरे-धीरे यह मामला एक संगठित धोखाधड़ी की तरह सामने आया, जिसमें डर, लालच और भावनात्मक दबाव का इस्तेमाल किया गया। महिला ने अपने बैंक ट्रांजेक्शन, चैट और अन्य सबूत पुलिस को सौंपे हैं। कोतवाली थाना भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी पवन बधौलिया के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी ठगा है। अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए