‘टास्क पूरा करो–कमाई पक्की’ के झांसे में फंसा भिलाई का युवक, ऑनलाइन स्कैम से 8 लाख की ठगी

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

On

टेलीग्राम चैनल से शुरू हुआ खेल, भरोसा जीतने भेजे गए मुनाफे के पैसे; बाद में गोल्ड गिरवी रखवाकर और क्रेडिट स्कोर के नाम पर वसूली

ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम और ज्यादा मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने भिलाई के एक युवक से करीब 8 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने “टास्क पूरा करो, पैसा कमाओ” स्कीम के नाम पर पहले छोटे निवेश पर मुनाफा देकर भरोसा जीता और फिर धीरे-धीरे बड़ी रकम ऐंठ ली। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-07 भिलाई निवासी रवि कुमार को 27 दिसंबर 2025 को टेलीग्राम पर वर्क फ्रॉम होम से जुड़ा एक मैसेज मिला था। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद पहले उसे व्हाट्सएप और फिर टेलीग्राम के एक चैनल से जोड़ा गया, जहां ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर मोटा मुनाफा कमाने का दावा किया गया।

शुरुआत में ठगों ने पीड़ित को एक छोटा टास्क दिया। टास्क पूरा करते ही उसके बैंक खाते में 1135 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। इसके बाद 10 हजार रुपये निवेश करने पर 50 प्रतिशत लाभ का ऑफर दिया गया। रकम जमा करने पर पीड़ित को 14,950 रुपये वापस मिले, जिससे उसे पूरी प्रक्रिया पर भरोसा हो गया।

इसके बाद ठगों ने मुनाफा बढ़ाने का लालच देकर निवेश की राशि लगातार बढ़वानी शुरू कर दी। कभी “स्पेशल टास्क” तो कभी “आठ गुना कमिशन” के नाम पर 46 हजार, 1,02,350 रुपये जैसी बड़ी रकम जमा कराई गई। पीड़ित ने बताया कि ठगों के दबाव में उसने अपने गहने तक गिरवी रख दिए और अलग-अलग बैंक खातों में सीडीएम मशीन और यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर करता रहा।

31 दिसंबर 2025 तक उससे “स्पेशल डिश” नाम की स्कीम के तहत करीब 2.53 लाख रुपये जमा कराए गए। इसके बाद जनवरी 2026 में यह राशि बढ़कर करीब 4 लाख रुपये तक पहुंच गई। जब पीड़ित ने अपनी जमा राशि और मुनाफा एक साथ निकालने की मांग की, तो ठगों ने नया बहाना बनाते हुए “क्रेडिट स्कोर सुधारने” के नाम पर फिर 4 लाख रुपये की मांग कर दी।

यहीं पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। संपर्क करने पर आरोपियों के फोन बंद मिलने लगे और केवल मैसेज के जरिए और पैसे जमा करने का दबाव बनाया जाने लगा। अंततः 25 जनवरी को पीड़ित ने भिलाई नगर थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि यह मामला संगठित साइबर ठगी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। जिन बैंक खातों, यूपीआई आईडी और मोबाइल नंबरों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनकी तकनीकी जांच की जा रही है। साथ ही टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप अकाउंट से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन निवेश के नाम पर मिलने वाले ऐसे लालच से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले सतर्कता बरतें।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bhilai-youth-trapped-in-the-trap-of-complete-the-task/article-44409

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.