बिलासपुर में बर्ड फ्लू का कहर, चिकन-अंडा दुकानों पर प्रतिबंध, कारोबारियों ने विधायक बंगले का घेराव किया

बिलासपुर (छ.ग.)

By Rohit.P
On

बिलासपुर में बर्ड फ्लू फैलने के बाद प्रशासन ने शहर और आसपास की सभी चिकन-अंडा दुकानों और रेस्टोरेंट पर बिक्री प्रतिबंध लगा दिया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू के फैलाव के बाद चिकन और अंडा व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शहर और आसपास के इलाके में प्रशासन ने संक्रमण फैलने से बचाव के लिए दुकानों और रेस्टोरेंट में चिकन और अंडों की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इस कदम से रोजाना करीब एक करोड़ रुपए के कारोबार पर सीधा असर पड़ा है, जिससे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति और रोजगार दोनों खतरे में आ गए हैं।

व्यापारियों का विरोध और विधायक बंगले का घेराव

शहर के चिकन और अंडा व्यापारियों ने शुक्रवार को विधायक अमर अग्रवाल के बंगले का घेराव किया। उन्होंने कहा कि दुकानें बंद होने से उनका रोजगार खतरे में है और उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन से गाइडलाइन के तहत दुकानें खोलने की अनुमति देने की मांग की। विधायक अग्रवाल ने व्यापारियों से बात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि वह कलेक्टर से चर्चा कर इस समस्या का समाधान करेंगे।

सरकारी हेचरी में संक्रमण, प्राइवेट दुकानों पर असर

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कोनी स्थित सरकारी कुक्कुट प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू का संक्रमण फैला है, जबकि प्राइवेट हेचरी और निजी दुकानों में संक्रमण नहीं है। ज्यादातर प्राइवेट दुकानदार बॉयलर मुर्गों का कारोबार करते हैं, जिसमें संक्रमण का खतरा कम है। इसके बावजूद प्रशासन ने सभी चिकन और अंडा दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया।

नवरात्रि के बाद बिक्री पर बड़ा असर

व्यापारियों का कहना है कि नवरात्रि के दौरान पहले ही उनकी बिक्री प्रभावित हुई थी। नवरात्रि के खत्म होने के बाद उन्होंने चूजों और अंडों की आपूर्ति की थी, लेकिन अब प्रशासन के प्रतिबंध के कारण उनकी बिक्री ठप हो गई है। यह स्थिति अगले 11 दिनों तक बनी रह सकती है। इसके चलते व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होने के साथ ही उनके रोजगार पर भी गंभीर प्रभाव पड़ा है।

रेस्टोरेंट और होटल भी प्रभावित

जिला प्रशासन ने शहर और आसपास के सभी रेस्टोरेंट और होटल में भी चिकन और अंडे पर प्रतिबंध लगा दिया है। नगर निगम की टीम लगातार दुकानों और रेस्टोरेंट की निगरानी कर रही है। इसके कारण सत्यम चौक स्थित 786 और अग्रसेन चौक के मद्रासी समेत कई नॉनवेज रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं, जबकि अन्य रेस्टोरेंट और कॉफी हाउस में नोटिस लगाकर ग्राहकों को बताया गया कि चिकन और अंडे के आइटम उपलब्ध नहीं होंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Mar 2026 By Rohit.P

बिलासपुर में बर्ड फ्लू का कहर, चिकन-अंडा दुकानों पर प्रतिबंध, कारोबारियों ने विधायक बंगले का घेराव किया

बिलासपुर (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू के फैलाव के बाद चिकन और अंडा व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शहर और आसपास के इलाके में प्रशासन ने संक्रमण फैलने से बचाव के लिए दुकानों और रेस्टोरेंट में चिकन और अंडों की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इस कदम से रोजाना करीब एक करोड़ रुपए के कारोबार पर सीधा असर पड़ा है, जिससे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति और रोजगार दोनों खतरे में आ गए हैं।

व्यापारियों का विरोध और विधायक बंगले का घेराव

शहर के चिकन और अंडा व्यापारियों ने शुक्रवार को विधायक अमर अग्रवाल के बंगले का घेराव किया। उन्होंने कहा कि दुकानें बंद होने से उनका रोजगार खतरे में है और उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन से गाइडलाइन के तहत दुकानें खोलने की अनुमति देने की मांग की। विधायक अग्रवाल ने व्यापारियों से बात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि वह कलेक्टर से चर्चा कर इस समस्या का समाधान करेंगे।

सरकारी हेचरी में संक्रमण, प्राइवेट दुकानों पर असर

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कोनी स्थित सरकारी कुक्कुट प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू का संक्रमण फैला है, जबकि प्राइवेट हेचरी और निजी दुकानों में संक्रमण नहीं है। ज्यादातर प्राइवेट दुकानदार बॉयलर मुर्गों का कारोबार करते हैं, जिसमें संक्रमण का खतरा कम है। इसके बावजूद प्रशासन ने सभी चिकन और अंडा दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया।

नवरात्रि के बाद बिक्री पर बड़ा असर

व्यापारियों का कहना है कि नवरात्रि के दौरान पहले ही उनकी बिक्री प्रभावित हुई थी। नवरात्रि के खत्म होने के बाद उन्होंने चूजों और अंडों की आपूर्ति की थी, लेकिन अब प्रशासन के प्रतिबंध के कारण उनकी बिक्री ठप हो गई है। यह स्थिति अगले 11 दिनों तक बनी रह सकती है। इसके चलते व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होने के साथ ही उनके रोजगार पर भी गंभीर प्रभाव पड़ा है।

रेस्टोरेंट और होटल भी प्रभावित

जिला प्रशासन ने शहर और आसपास के सभी रेस्टोरेंट और होटल में भी चिकन और अंडे पर प्रतिबंध लगा दिया है। नगर निगम की टीम लगातार दुकानों और रेस्टोरेंट की निगरानी कर रही है। इसके कारण सत्यम चौक स्थित 786 और अग्रसेन चौक के मद्रासी समेत कई नॉनवेज रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं, जबकि अन्य रेस्टोरेंट और कॉफी हाउस में नोटिस लगाकर ग्राहकों को बताया गया कि चिकन और अंडे के आइटम उपलब्ध नहीं होंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bird-flu-wreaks-havoc-in-bilaspur-ban-on-chicken-egg-shops/article-49361

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.