छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज: तीन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, आकाशीय बिजली ने ली तीन की जान

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। बीते दिन की तरह आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के तीन जिलों—सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर—में अगले तीन घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में सुबह 10:30 बजे तक अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

🌩 सरगुजा संभाग में तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बनने की पूरी संभावना है।

🌧 तापमान में आएगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 41.4°C, जबकि दुर्ग में न्यूनतम तापमान 24.2°C दर्ज किया गया।

 कहां-कितनी हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई:

  • दुर्ग – 2 मिमी

  • मनोरा – 2 मिमी

  • सन्ना – 1 मिमी

  • कुकरेल – 1 मिमी

  • भोपालपटनम – 1 मिमी

  • मर्री बंगला देवरी – 1 मिमी

 आकाशीय बिजली से तीन मौतें

बलरामपुर जिले में बुधवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई मवेशियों की भी जान चली गई। 

 राजधानी रायपुर का हाल

राजधानी रायपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। दिन में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रहने का अनुमान है।

 सक्रिय सिनोप्टिक सिस्टम:

  1. केरल में मानसून के आगमन के लिए अगले 3-4 दिन अनुकूल रहेंगे।

  2. दक्षिण अरब सागर, मालदीव, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की स्थितियाँ बन रही हैं।

  3. मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किमी की ऊँचाई पर पश्चिमी द्रोणिका सक्रिय है, जो देशांतर 82°E व अक्षांश 25°N के पास स्थित है।

  4. एक अन्य पूर्व-पश्चिम गर्त रेखा पंजाब से लेकर झारखंड व बांग्लादेश तक फैली हुई है, जो औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज: तीन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, आकाशीय बिजली ने ली तीन की जान

Raipur, CG

मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के तीन जिलों—सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर—में अगले तीन घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में सुबह 10:30 बजे तक अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

🌩 सरगुजा संभाग में तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बनने की पूरी संभावना है।

🌧 तापमान में आएगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 41.4°C, जबकि दुर्ग में न्यूनतम तापमान 24.2°C दर्ज किया गया।

 कहां-कितनी हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई:

  • दुर्ग – 2 मिमी

  • मनोरा – 2 मिमी

  • सन्ना – 1 मिमी

  • कुकरेल – 1 मिमी

  • भोपालपटनम – 1 मिमी

  • मर्री बंगला देवरी – 1 मिमी

 आकाशीय बिजली से तीन मौतें

बलरामपुर जिले में बुधवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई मवेशियों की भी जान चली गई। 

 राजधानी रायपुर का हाल

राजधानी रायपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। दिन में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रहने का अनुमान है।

 सक्रिय सिनोप्टिक सिस्टम:

  1. केरल में मानसून के आगमन के लिए अगले 3-4 दिन अनुकूल रहेंगे।

  2. दक्षिण अरब सागर, मालदीव, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की स्थितियाँ बन रही हैं।

  3. मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किमी की ऊँचाई पर पश्चिमी द्रोणिका सक्रिय है, जो देशांतर 82°E व अक्षांश 25°N के पास स्थित है।

  4. एक अन्य पूर्व-पश्चिम गर्त रेखा पंजाब से लेकर झारखंड व बांग्लादेश तक फैली हुई है, जो औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-chhattisgarh-the-weather-patterns-again-in-three-districts-the/article-21736

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.