मंत्री विजय शाह के समर्थन में बोले कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह, VIDEO शेयर कर दी सफाई— 'शब्द गलत हो सकते हैं, लेकिन देशद्रोही नहीं'

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की विवादित टिप्पणी के बाद जहां एक ओर भाजपा ने उनसे दूरी बना ली है, वहीं कांग्रेस ने उनके बयान को लेकर तीखा हमला बोला है। लेकिन इसी बीच कांग्रेस के ही एक विधायक उनके समर्थन में सामने आए हैं। हरदा जिले की टिमरनी सीट से विधायक अभिजीत शाह ने एक वीडियो शेयर करते हुए मंत्री विजय शाह का बचाव किया है।

vijay shah (2)क्या कहा अभिजीत शाह ने?

विधायक अभिजीत शाह ने सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो पोस्ट किया, जिसमें विजय शाह भारतीय सेना की सराहना करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ अभिजीत शाह ने लिखा—
"मकड़ाई रियासत स्वतंत्र भारत की उन विरल रियासतों में से थी, जिसने देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि मानते हुए बिना किसी शर्त के अपनी संपूर्ण सत्ता भारत मां के चरणों में समर्पित कर दी थी। यह केवल राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति गहरा समर्पण था। शब्द गलत हो सकते हैं, लेकिन उस परिवार का कोई भी सदस्य देशद्रोही नहीं हो सकता।"

क्या है विवाद का पूरा मामला?

12 मई को इंदौर जिले के महू तहसील स्थित रायकुंडा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था—
"पाकिस्तानियों ने हमारे लोगों के कपड़े उतारे, लेकिन हमने उनकी समाज की बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) को भेजा और उनकी ऐसी-तैसी करवा दी।"
इस बयान पर चारों ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई और इसे महिला विरोधी तथा राष्ट्र की सुरक्षा एजेंसियों के प्रति असम्मानजनक बताया गया।

कानूनी कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट की सख्ती

मामले ने तूल पकड़ते ही हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए चार घंटे में FIR दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके तहत IPC की धाराएं 152, 196(1)(b) और 197(1)(c) के तहत महू के मानपुर थाने में केस दर्ज किया गया।
इसके बाद विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन कोर्ट ने उन्हें कोई राहत न देते हुए SIT गठन का निर्देश दिया। MP सरकार ने 19 मई को SIT गठित कर दी है, जो 28 मई तक सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट पेश करेगी।

कौन हैं अभिजीत शाह?

अभिजीत शाह कांग्रेस के विधायक हैं और टिमरनी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे पूर्व मंत्री अजय शाह के पुत्र और वर्तमान मंत्री विजय शाह के भतीजे हैं। यही पारिवारिक रिश्ता उनके समर्थन की बड़ी वजह माना जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2025 By दैनिक जागरण

मंत्री विजय शाह के समर्थन में बोले कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह, VIDEO शेयर कर दी सफाई— 'शब्द गलत हो सकते हैं, लेकिन देशद्रोही नहीं'

BHOPAL, MP

vijay shah (2)क्या कहा अभिजीत शाह ने?

विधायक अभिजीत शाह ने सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो पोस्ट किया, जिसमें विजय शाह भारतीय सेना की सराहना करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ अभिजीत शाह ने लिखा—
"मकड़ाई रियासत स्वतंत्र भारत की उन विरल रियासतों में से थी, जिसने देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि मानते हुए बिना किसी शर्त के अपनी संपूर्ण सत्ता भारत मां के चरणों में समर्पित कर दी थी। यह केवल राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति गहरा समर्पण था। शब्द गलत हो सकते हैं, लेकिन उस परिवार का कोई भी सदस्य देशद्रोही नहीं हो सकता।"

क्या है विवाद का पूरा मामला?

12 मई को इंदौर जिले के महू तहसील स्थित रायकुंडा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था—
"पाकिस्तानियों ने हमारे लोगों के कपड़े उतारे, लेकिन हमने उनकी समाज की बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) को भेजा और उनकी ऐसी-तैसी करवा दी।"
इस बयान पर चारों ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई और इसे महिला विरोधी तथा राष्ट्र की सुरक्षा एजेंसियों के प्रति असम्मानजनक बताया गया।

कानूनी कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट की सख्ती

मामले ने तूल पकड़ते ही हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए चार घंटे में FIR दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके तहत IPC की धाराएं 152, 196(1)(b) और 197(1)(c) के तहत महू के मानपुर थाने में केस दर्ज किया गया।
इसके बाद विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन कोर्ट ने उन्हें कोई राहत न देते हुए SIT गठन का निर्देश दिया। MP सरकार ने 19 मई को SIT गठित कर दी है, जो 28 मई तक सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट पेश करेगी।

कौन हैं अभिजीत शाह?

अभिजीत शाह कांग्रेस के विधायक हैं और टिमरनी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे पूर्व मंत्री अजय शाह के पुत्र और वर्तमान मंत्री विजय शाह के भतीजे हैं। यही पारिवारिक रिश्ता उनके समर्थन की बड़ी वजह माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-mla-abhijeet-shah-said-in-support-of-minister-vijay/article-21765

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.