बीकानेर से पीएम मोदी की पाकिस्तान को दो टूक: "अब सिर्फ POK की बात होगी, मेरी रगों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है"

JAGRAN DESK

राजस्थान के बीकानेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को कड़े और सीधे शब्दों में चेतावनी दी। आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को स्पष्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा,

"मेरी रगों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है। पाकिस्तान को अब हर आतंकी हमले की कीमत चुकानी होगी।"

ऑपरेशन 'सिंदूर' का जिक्र, कहा- 22 मिनट में लिया बदला

पीएम मोदी ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की याद दिलाते हुए कहा कि कैसे हमारी बेटियों को धर्म पूछकर निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा,

"22 अप्रैल को बहनों के सिंदूर को उजाड़ा गया। पूरे देश ने संकल्प लिया कि आतंकवाद को मिट्टी में मिला देंगे। हमारी तीनों सेनाओं को खुली छूट दी गई, और 22 मिनट में आतंकियों के ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए गए।"

उन्होंने इस जवाबी कार्रवाई को भारत के "रौद्र रूप" की संज्ञा दी और कहा कि जो हमारे सिंदूर को मिटाने चले थे, उन्हें मिट्टी में मिला दिया गया है।

पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश: अब न व्यापार, न बातचीत

अपने भाषण में पीएम मोदी ने यह साफ कर दिया कि पाकिस्तान के साथ अब किसी प्रकार की बातचीत या व्यापार की संभावना नहीं है।

"अब पाकिस्तान से ना कोई बात होगी, ना व्यापार होगा। हम आतंक के आका और आतंक को पनाह देने वालों में फर्क नहीं करेंगे।"

"पाकिस्तान को दिखा दिया असली चेहरा"

पीएम ने कहा कि भारत ने दुनिया को पाकिस्तान का असली चेहरा दिखा दिया है।

"अब परमाणु धमकी से कोई फर्क नहीं पड़ता। जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वो मलबे के ढेर में दबे हैं।"

अब बात सिर्फ POK की होगी

पीएम मोदी ने अपने भाषण के अंत में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) की ओर इशारा करते हुए कहा,

"अब चर्चा सिर्फ POK की होगी, वही बचा है। पाकिस्तान भारत से कभी सीधी लड़ाई नहीं जीत सकता। जब-जब लड़ा, मुंह की खाई है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2025 By दैनिक जागरण

बीकानेर से पीएम मोदी की पाकिस्तान को दो टूक: "अब सिर्फ POK की बात होगी, मेरी रगों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है"

JAGRAN DESK

"मेरी रगों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है। पाकिस्तान को अब हर आतंकी हमले की कीमत चुकानी होगी।"

ऑपरेशन 'सिंदूर' का जिक्र, कहा- 22 मिनट में लिया बदला

पीएम मोदी ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की याद दिलाते हुए कहा कि कैसे हमारी बेटियों को धर्म पूछकर निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा,

"22 अप्रैल को बहनों के सिंदूर को उजाड़ा गया। पूरे देश ने संकल्प लिया कि आतंकवाद को मिट्टी में मिला देंगे। हमारी तीनों सेनाओं को खुली छूट दी गई, और 22 मिनट में आतंकियों के ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए गए।"

उन्होंने इस जवाबी कार्रवाई को भारत के "रौद्र रूप" की संज्ञा दी और कहा कि जो हमारे सिंदूर को मिटाने चले थे, उन्हें मिट्टी में मिला दिया गया है।

पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश: अब न व्यापार, न बातचीत

अपने भाषण में पीएम मोदी ने यह साफ कर दिया कि पाकिस्तान के साथ अब किसी प्रकार की बातचीत या व्यापार की संभावना नहीं है।

"अब पाकिस्तान से ना कोई बात होगी, ना व्यापार होगा। हम आतंक के आका और आतंक को पनाह देने वालों में फर्क नहीं करेंगे।"

"पाकिस्तान को दिखा दिया असली चेहरा"

पीएम ने कहा कि भारत ने दुनिया को पाकिस्तान का असली चेहरा दिखा दिया है।

"अब परमाणु धमकी से कोई फर्क नहीं पड़ता। जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वो मलबे के ढेर में दबे हैं।"

अब बात सिर्फ POK की होगी

पीएम मोदी ने अपने भाषण के अंत में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) की ओर इशारा करते हुए कहा,

"अब चर्चा सिर्फ POK की होगी, वही बचा है। पाकिस्तान भारत से कभी सीधी लड़ाई नहीं जीत सकता। जब-जब लड़ा, मुंह की खाई है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modis-pakistan-from-bikaner-is-now-only-a-matter/article-21773

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.