दिल्ली में मौसम की करवट से हवाई यातायात बाधित, 50 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट, कई डायवर्ट

JAGRAN DESK

राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम अचानक बदले मौसम ने आम जनजीवन के साथ-साथ हवाई यातायात पर भी बड़ा असर डाला। तेज हवाओं, धूल भरी आंधी और बारिश की बौछारों ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानों की रफ्तार थाम दी।

उड़ानों पर असर

मौसम की वजह से करीब 50 फ्लाइट्स में देरी हुई है, जबकि 10 से अधिक उड़ानों को अन्य हवाईअड्डों पर डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट के शेड्यूल बोर्ड के मुताबिक, काठमांडू, लंदन, पेरिस, फ्रैंकफर्ट, सिंगापुर, टोरंटो, बैंकॉक और फुकेत से आने वाली कई फ्लाइट्स तय समय से काफी देर से पहुंचीं। वहीं, तेल अवीव से आने वाली एक उड़ान को रद्द कर दिया गया।

लेट हुई प्रमुख उड़ानों की सूची:

  • टोरंटो-दिल्ली (AI 188)

  • सिंगापुर-मुंबई (SQ 406)

  • फुकेत-दिल्ली (AI 377)

  • फ्रैंकफर्ट-दिल्ली (LH 760)

  • पेरिस-दिल्ली (AI 148)

  • लंदन-दिल्ली (AI 112)

  • काठमांडू-दिल्ली (AI 212)

  • बैंकॉक-दिल्ली (6E 1054)

दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से फ्लाइट स्टेटस की जानकारी संबंधित एयरलाइन से लेने की अपील की। एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो ने भी अपनी सेवाओं पर असर की पुष्टि की है।

  • एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने उड़ानों पर असर की चेतावनी दी।

  • इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली, कोलकाता और चंडीगढ़ रूट्स पर फ्लाइट्स प्रभावित होने की बात कही।

कैसा रहा मौसम का मिज़ाज?

बुधवार शाम दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा, धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। मौसम विभाग के मुताबिक:

  • सफदरजंग में 12.2 मिमी बारिश दर्ज

  • मयूर विहार में 13 मिमी, पीतमपुरा में 5 मिमी बारिश

  • तेज हवाएं 79 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं

  • तापमान 37°C से गिरकर 23°C तक आ गया

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में भी आंधी-बारिश की संभावना जताई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2025 By दैनिक जागरण

दिल्ली में मौसम की करवट से हवाई यातायात बाधित, 50 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट, कई डायवर्ट

JAGRAN DESK

उड़ानों पर असर

मौसम की वजह से करीब 50 फ्लाइट्स में देरी हुई है, जबकि 10 से अधिक उड़ानों को अन्य हवाईअड्डों पर डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट के शेड्यूल बोर्ड के मुताबिक, काठमांडू, लंदन, पेरिस, फ्रैंकफर्ट, सिंगापुर, टोरंटो, बैंकॉक और फुकेत से आने वाली कई फ्लाइट्स तय समय से काफी देर से पहुंचीं। वहीं, तेल अवीव से आने वाली एक उड़ान को रद्द कर दिया गया।

लेट हुई प्रमुख उड़ानों की सूची:

  • टोरंटो-दिल्ली (AI 188)

  • सिंगापुर-मुंबई (SQ 406)

  • फुकेत-दिल्ली (AI 377)

  • फ्रैंकफर्ट-दिल्ली (LH 760)

  • पेरिस-दिल्ली (AI 148)

  • लंदन-दिल्ली (AI 112)

  • काठमांडू-दिल्ली (AI 212)

  • बैंकॉक-दिल्ली (6E 1054)

दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से फ्लाइट स्टेटस की जानकारी संबंधित एयरलाइन से लेने की अपील की। एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो ने भी अपनी सेवाओं पर असर की पुष्टि की है।

  • एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने उड़ानों पर असर की चेतावनी दी।

  • इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली, कोलकाता और चंडीगढ़ रूट्स पर फ्लाइट्स प्रभावित होने की बात कही।

कैसा रहा मौसम का मिज़ाज?

बुधवार शाम दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा, धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। मौसम विभाग के मुताबिक:

  • सफदरजंग में 12.2 मिमी बारिश दर्ज

  • मयूर विहार में 13 मिमी, पीतमपुरा में 5 मिमी बारिश

  • तेज हवाएं 79 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं

  • तापमान 37°C से गिरकर 23°C तक आ गया

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में भी आंधी-बारिश की संभावना जताई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/air-traffic-disrupted-more-than-50-flights-late-in-delhi/article-21761

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.