Radico Khaitan ने निवेशकों को दिया तोहफा, 200% डिविडेंड की घोषणा | Magic Moments और 8PM ब्रांड से जुड़ी है कंपनी

Business News

देश की जानी-मानी शराब निर्माता कंपनी Radico Khaitan Ltd ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपने शेयरधारकों को बड़ा लाभ देने का ऐलान किया है। कंपनी ने ₹2 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹4 प्रति शेयर (200% डिविडेंड) देने की घोषणा की है। यह प्रस्ताव कंपनी की आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद लागू होगा।

रिकॉर्ड डेट तय: 24 जुलाई 2025

कंपनी ने डिविडेंड के लिए 24 जुलाई 2025 को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। इसका साफ मतलब है कि जो निवेशक इस तिथि तक कंपनी के शेयर अपने पास रखेंगे, वही इस डिविडेंड का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
BSE के आंकड़ों के अनुसार, यह डिविडेंड Radico Khaitan के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है। इससे पहले कंपनी ने 2022, 2023 और 2024 में ₹3 प्रति शेयर और 2021 में ₹2.40 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था।

लोकप्रिय ब्रांड्स का मालिकाना हक

Radico Khaitan भारत की अग्रणी शराब कंपनियों में शामिल है। इसके पोर्टफोलियो में Magic Moments Vodka, 8PM Whisky, Rampur Indian Single Malt, और After Dark Whisky जैसे नामचीन ब्रांड्स शामिल हैं। कंपनी BSE 500 इंडेक्स का भी हिस्सा है, जिससे इसकी मार्केट में मजबूत पकड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है।

निवेशकों को मिला मल्टीबैगर रिटर्न

Radico Khaitan के शेयरों ने पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।

  • 21 मई 2025 को कंपनी का शेयर BSE पर ₹2,449.90 पर ट्रेंड कर रहा था।

  • बीते 1 साल में स्टॉक ने 50% का रिटर्न दिया है।

  • पिछले 2 साल में 123%,

  • 3 साल में 215%,

  • और 5 साल में 759% तक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

United Spirits Ltd ने भी किया डिविडेंड का ऐलान

Radico Khaitan के साथ-साथ शराब क्षेत्र की एक और बड़ी कंपनी United Spirits Ltd ने भी मार्च 2025 तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ने 8 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है, जिसे आगामी AGM में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद वितरित किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 May 2025 By दैनिक जागरण

Radico Khaitan ने निवेशकों को दिया तोहफा, 200% डिविडेंड की घोषणा | Magic Moments और 8PM ब्रांड से जुड़ी है कंपनी

Business News

रिकॉर्ड डेट तय: 24 जुलाई 2025

कंपनी ने डिविडेंड के लिए 24 जुलाई 2025 को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। इसका साफ मतलब है कि जो निवेशक इस तिथि तक कंपनी के शेयर अपने पास रखेंगे, वही इस डिविडेंड का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
BSE के आंकड़ों के अनुसार, यह डिविडेंड Radico Khaitan के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है। इससे पहले कंपनी ने 2022, 2023 और 2024 में ₹3 प्रति शेयर और 2021 में ₹2.40 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था।

लोकप्रिय ब्रांड्स का मालिकाना हक

Radico Khaitan भारत की अग्रणी शराब कंपनियों में शामिल है। इसके पोर्टफोलियो में Magic Moments Vodka, 8PM Whisky, Rampur Indian Single Malt, और After Dark Whisky जैसे नामचीन ब्रांड्स शामिल हैं। कंपनी BSE 500 इंडेक्स का भी हिस्सा है, जिससे इसकी मार्केट में मजबूत पकड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है।

निवेशकों को मिला मल्टीबैगर रिटर्न

Radico Khaitan के शेयरों ने पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।

  • 21 मई 2025 को कंपनी का शेयर BSE पर ₹2,449.90 पर ट्रेंड कर रहा था।

  • बीते 1 साल में स्टॉक ने 50% का रिटर्न दिया है।

  • पिछले 2 साल में 123%,

  • 3 साल में 215%,

  • और 5 साल में 759% तक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

United Spirits Ltd ने भी किया डिविडेंड का ऐलान

Radico Khaitan के साथ-साथ शराब क्षेत्र की एक और बड़ी कंपनी United Spirits Ltd ने भी मार्च 2025 तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ने 8 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है, जिसे आगामी AGM में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद वितरित किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/radico-khaitan-announced-200-dividends-to-investors-company-is-connected/article-21687

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.