ईरान ने किया एयरस्पेस बंद, रायपुर के अंतरराष्ट्रीय यात्री फंसे; मुंबई लौटाईं गईं फ्लाइट्स

रायपुर (छ.ग.)

On

इजराइल-ईरान तनाव का असर हवाई यातायात पर, न्यूयॉर्क जा रहा रायपुर का कारोबारी परिवार सहित मुंबई एयरपोर्ट पर अटका

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते सैन्य और राजनीतिक तनाव का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात पर दिखाई देने लगा है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसके चलते भारत से पश्चिमी देशों की ओर जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। इस फैसले से छत्तीसगढ़ के यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, 14 जनवरी की देर रात मुंबई से उड़ान भरने वाली कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स तय रूट के अनुसार तेहरान एयरस्पेस से होकर गुजरने वाली थीं। लेकिन उड़ान के कुछ ही घंटे बाद ईरान द्वारा एयरस्पेस बंद किए जाने की सूचना मिलने पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सभी संबंधित विमानों को मुंबई लौटने के निर्देश दिए। सुबह करीब 4 बजे ये फ्लाइट्स वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुईं, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इन उड़ानों में रायपुर निवासी कारोबारी महावीर तालेड़ा भी शामिल थे, जो अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क जा रहे थे। महावीर तालेड़ा ने बताया कि फ्लाइट ने निर्धारित समय पर उड़ान भरी थी, लेकिन करीब दो घंटे बाद पायलट ने घोषणा की कि तकनीकी और सुरक्षा कारणों से विमान को मुंबई वापस ले जाया जा रहा है। अचानक लिए गए इस फैसले से यात्रियों में चिंता और असमंजस की स्थिति बन गई।

मुंबई एयरपोर्ट पर लौटने के बाद यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महावीर तालेड़ा के अनुसार, न तो यात्रियों के ठहरने की कोई स्पष्ट व्यवस्था की गई और न ही आगे की यात्रा को लेकर ठोस जानकारी दी गई। कई यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें रिफंड या वैकल्पिक फ्लाइट के संबंध में तत्काल कोई विकल्प नहीं दिया गया, जिससे नाराजगी बढ़ी।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने कहा है कि ईरान में बने हालात के कारण एयरस्पेस बंद किया गया है और यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कुछ उड़ानों को वैकल्पिक रूट से संचालित किया जा रहा है, जिससे देरी हो सकती है, जबकि कुछ रूट ऐसे हैं जहां बदलाव संभव न होने के कारण उड़ानें रद्द की गई हैं।

वहीं, इंडिगो ने भी अपनी एडवाइजरी में कहा है कि ईरान के हवाई क्षेत्र बंद होने से कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ सकता है। यह स्थिति एयरलाइंस के नियंत्रण से बाहर है और यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया गया है।

एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर से जरूर जांच लें। मौजूदा हालात में अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अनिश्चितता बनी हुई है और आगे के शेड्यूल को लेकर स्थिति स्पष्ट होने में अभी समय लग सकता है।

---------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/iran-closes-airspace-international-passengers-from-raipur-stranded-flights-returned/article-43136

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.