- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- मीटर लगाने के बहाने कारोबारी से 7 लाख ठगे, खुद को बताया बिजली कर्मचारी, 13 रुपए का झांसा देकर मोबाइल...
मीटर लगाने के बहाने कारोबारी से 7 लाख ठगे, खुद को बताया बिजली कर्मचारी, 13 रुपए का झांसा देकर मोबाइल किया हैक
रायपुर (छ.ग)
रायपुर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला, मीटर लगाने के नाम पर लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर 7 लाख रुपए उड़ा लिए गए।
राजधानी रायपुर में ऑनलाइन ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक कारोबारी को बिजली मीटर लगाने के बहाने साइबर अपराधियों ने लाखों रुपए का चूना लगा दिया। ठग ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर पहले भरोसा जीता और फिर एक लिंक के जरिए पीड़ित का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से रकम निकाल ली।
कैसे शुरू हुआ पूरा मामला
देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले आशीष भाई देसाई, जो पेशे से लेमिनेट का काम करते हैं, उन्होंने 1 अप्रैल 2026 को नया बिजली मीटर लगवाने के लिए दलदल सिवनी-मोवा स्थित बिजली कार्यालय में आवेदन किया था। आवेदन के कुछ दिनों बाद ही उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया।
व्हाट्सएप लिंक से बनाया शिकार
कॉल करने वाले ने मीटर प्रक्रिया पूरी करने के लिए 13 रुपए का ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। इसके बाद एक अन्य नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर एक लिंक भेजा गया, जिसमें बिजली विभाग का लोगो भी दिखाई दे रहा था। सरकारी प्रक्रिया समझकर पीड़ित ने बिना संदेह किए लिंक पर क्लिक कर दिया।
मोबाइल हैक कर खातों से निकाली रकम
लिंक ओपन करते ही साइबर ठगों ने पीड़ित का मोबाइल एक्सेस कर लिया। इसके बाद अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए बैंक खातों से पैसे निकाले गए। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते से 6 किस्तों में 6,03,472 रुपए और एचडीएफसी बैंक खाते से 99 हजार रुपए निकाल लिए गए। कुल मिलाकर 8 ट्रांजैक्शन में 7,02,472 रुपए की ठगी की गई।
ऐसे हुआ ठगी का खुलासा
जब पीड़ित को लगातार बैंक से पैसे कटने के मैसेज मिलने लगे, तब उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। इसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस की चेतावनी और सलाह
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करें। सरकारी विभाग कभी भी इस तरह लिंक भेजकर भुगतान नहीं कराते। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत साइबर सेल या पुलिस से संपर्क करना चाहिए।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए