- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट; 3 दिन तक तापमान स्थिर रहेगा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट; 3 दिन तक तापमान स्थिर रहेगा
रायपुर (छ.ग.)
कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक इस तरह के हालात बने रहने का अनुमान जारी किया है, हालांकि इस दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी और मध्य क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे फसलों और आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इस बदलाव की मुख्य वजह ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में बना चक्रवाती परिसंचरण है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल से लेकर तमिलनाडु तक फैली एक द्रोणिका भी सक्रिय है, जो प्रदेश में नमी और अस्थिरता बढ़ा रही है।
प्रदेश में दर्ज आंकड़ों के अनुसार, हाल के दिनों में अमलीपदर में 3 सेंटीमीटर, दोरनापाल, सुकमा और मुकडेगा में 2-2 सेंटीमीटर तथा घरघोड़ा और कोंटा में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और बिजली गिरने की स्थिति में सावधानी बरतें। खासकर किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए