रायगढ़ में शिकार करने गए दो ग्रामीणों की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; शव छिपाने के आरोप में 4 हिरासत में

Raigarh, CG

राजस्व जंगल में झाड़ियों के बीच मिले शव, एक के हाथ पर जलने के निशान; पुलिस और वन विभाग की संयुक्त जांच जारी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शिकार के लिए जंगल गए दो ग्रामीणों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। संबलपुरी के पास स्थित राजस्व जंगल में झाड़ियों के बीच दोनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान छोटे रेगड़ा गांव निवासी पुनीलाल यादव उर्फ मंत्री यादव (51) और संदीप उरांव (24) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में करंट की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव छिपाने के आरोप में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 9 दिसंबर की सुबह करीब 4 बजे सात ग्रामीण शिकार के लिए जंगल की ओर निकले थे। शाम तक सभी घर लौट आए, लेकिन पुनीलाल और संदीप वापस नहीं आए। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब दो दिन तक कोई सुराग नहीं मिला, तो 12 दिसंबर की शाम चक्रधर नगर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। अगले दिन पुलिस को सूचना मिली कि संबलपुरी नाला के पास जंगल में दो शव पड़े हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। दोनों शव झाड़ियों के बीच एक-दूसरे से कुछ दूरी पर मिले। जांच के दौरान एक शव के हाथ में जलने के निशान पाए गए हैं, जिससे करंट लगने की आशंका को बल मिला है। गांव के कोटवार शौकीलाल सारथी ने आरोप लगाया है कि जानवरों के शिकार के लिए जंगल में लगाए गए अवैध करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई और साथ गए अन्य लोगों ने खुद को बचाने के लिए शवों को छिपा दिया।

घटना के बाद पुलिस ने छोटे रेगड़ा गांव निवासी राजू उरांव, विकास, जय किशन और रमेश (45) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एक अन्य संदिग्ध आकाश की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

मृतक पुनीलाल की पत्नी गंगा यादव ने बताया कि 9 दिसंबर की शाम से पति घर नहीं लौटे थे। उन्होंने कहा कि उनके पति की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और चार दिनों से लगातार तलाश की जा रही थी। परिजनों को अनहोनी की आशंका पहले से थी, जो अब सच साबित हो गई।

चक्रधर नगर थाना प्रभारी जी.एल. साहू ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही थी। शव मिलने के बाद पंचनामा कार्रवाई कर दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी और आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर जंगलों में अवैध शिकार और करंट बिछाने जैसी गतिविधियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और वन विभाग का कहना है कि यदि अवैध करंट लगाने की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Dec 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/suspicious-death-of-two-villagers-who-went-hunting-in-raigarh/article-39886

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.