बीजापुर नक्सल ऑपरेशन: हिड़मा समेत टॉप लीडर्स घिरे, CM साय बोले- इंतजार कीजिए, जल्द मिलेगी बड़ी सफलता

Bijapur, cg

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया है। यह ऑपरेशन बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित घने जंगलों में 30 घंटे से अधिक समय से जारी है।

 इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के 5 हजार से ज्यादा जवान शामिल हैं, जिन्होंने माओवादी संगठन के टॉप लीडर हिड़मा, देवा, विकास सहित कई बड़े नक्सली कमांडरों को घेर रखा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक 5 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि, मुठभेड़ अभी भी जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। भारी गोलीबारी के बीच सुरक्षाबलों ने इलाके में 100 से अधिक आईईडी बमों को भी डिफ्यूज किया है, जिन्हें जवानों को निशाना बनाने के लिए बिछाया गया था।

CM विष्णु देव साय का बयान: 'थोड़ा इंतजार कीजिए, बड़ी सफलता मिलेगी'

इस ऑपरेशन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "पिछले 15 महीनों में हमने नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है। वर्तमान में तेलंगाना बॉर्डर पर जो ऑपरेशन चल रहा है, उसमें हमारे जवान बहुत मजबूत स्थिति में हैं। टॉप लीडर्स को घेर लिया गया है। थोड़ा इंतजार कीजिए, बहुत बड़ी सफलता मिलेगी।" मुख्यमंत्री ने मुंबई का अपना पूर्वनिर्धारित दौरा रद्द कर रायपुर लौटने का फैसला किया, ताकि बीजापुर में चल रही कार्रवाई पर नजर रखी जा सके।

ऑपरेशन के टारगेट में टॉप नक्सली लीडर

सूत्रों के अनुसार इस ऑपरेशन में माओवादियों की बटालियन नंबर-1, 2 और अन्य कंपनियां सक्रिय हैं। घिरे हुए नक्सली लीडर्स में हिड़मा, देवा, विकास, DKSZCM (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी), DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर), ACM (एरिया कमेटी मेंबर) और संगठन सचिव जैसे कई नाम शामिल हैं।

मुठभेड़ कर्रेगट्टा, नडपल्ली और पुजारी कांकेर की पहाड़ियों पर केंद्रित है। माना जा रहा है कि यह ऑपरेशन आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी रणनीतिक बढ़त दिला सकता है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

WhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Apr 2025 By दैनिक जागरण

बीजापुर नक्सल ऑपरेशन: हिड़मा समेत टॉप लीडर्स घिरे, CM साय बोले- इंतजार कीजिए, जल्द मिलेगी बड़ी सफलता

Bijapur, cg

 इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के 5 हजार से ज्यादा जवान शामिल हैं, जिन्होंने माओवादी संगठन के टॉप लीडर हिड़मा, देवा, विकास सहित कई बड़े नक्सली कमांडरों को घेर रखा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक 5 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि, मुठभेड़ अभी भी जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। भारी गोलीबारी के बीच सुरक्षाबलों ने इलाके में 100 से अधिक आईईडी बमों को भी डिफ्यूज किया है, जिन्हें जवानों को निशाना बनाने के लिए बिछाया गया था।

CM विष्णु देव साय का बयान: 'थोड़ा इंतजार कीजिए, बड़ी सफलता मिलेगी'

इस ऑपरेशन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "पिछले 15 महीनों में हमने नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है। वर्तमान में तेलंगाना बॉर्डर पर जो ऑपरेशन चल रहा है, उसमें हमारे जवान बहुत मजबूत स्थिति में हैं। टॉप लीडर्स को घेर लिया गया है। थोड़ा इंतजार कीजिए, बहुत बड़ी सफलता मिलेगी।" मुख्यमंत्री ने मुंबई का अपना पूर्वनिर्धारित दौरा रद्द कर रायपुर लौटने का फैसला किया, ताकि बीजापुर में चल रही कार्रवाई पर नजर रखी जा सके।

ऑपरेशन के टारगेट में टॉप नक्सली लीडर

सूत्रों के अनुसार इस ऑपरेशन में माओवादियों की बटालियन नंबर-1, 2 और अन्य कंपनियां सक्रिय हैं। घिरे हुए नक्सली लीडर्स में हिड़मा, देवा, विकास, DKSZCM (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी), DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर), ACM (एरिया कमेटी मेंबर) और संगठन सचिव जैसे कई नाम शामिल हैं।

मुठभेड़ कर्रेगट्टा, नडपल्ली और पुजारी कांकेर की पहाड़ियों पर केंद्रित है। माना जा रहा है कि यह ऑपरेशन आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी रणनीतिक बढ़त दिला सकता है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

WhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-top-leaders-including-bijapur-naxal-operation-hidma-said-cm/article-18463

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.