छत्तीसगढ़ के युवाओं का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, दिल्ली एआई एक्सपो में भिलाई की छात्रा आमंत्रित, बिलासपुर की कंपनी को वैश्विक सराहना

बिलासपुर (छ.ग.)

On

भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में राज्य के युवाओं ने नवाचार और प्रतिभा से बनाई खास पहचान

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा है। इस मंच पर जहां भिलाई की छात्रा को वैश्विक टेक लीडर्स के साथ संवाद का अवसर मिला, वहीं बिलासपुर से जुड़ी एक एआई कंपनी को दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी के पवेलियन में विशेष स्थान मिला।

भिलाई की कृति प्रिया, जो रूंगटा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में एआई और मशीन लर्निंग की छात्रा हैं, को Google की ओर से आधिकारिक तौर पर इस सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था। गूगल स्टूडेंट एंबेसडर के रूप में चुनी गई कृति देशभर से चयनित छह छात्रों में शामिल रहीं। सम्मेलन के दौरान उन्हें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से सीधे संवाद करने का अवसर मिला, जिसे उन्होंने अपने जीवन की बड़ी उपलब्धि बताया।

संवाद के दौरान कृति ने सुंदर पिचाई से उनके जीवन की सबसे अहम प्राथमिकता के बारे में सवाल किया। इस पर पिचाई ने मुस्कुराते हुए “परिवार” को सबसे महत्वपूर्ण बताया। यह जवाब वहां मौजूद छात्रों के लिए प्रेरणादायक क्षण बन गया। कृति के अनुसार, पिचाई बेहद सहज और विनम्र थे तथा हर छात्र से उसके राज्य और अनुभवों के बारे में रुचि से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ और अपनी यूनिवर्सिटी के बारे में भी जानकारी साझा की।

कृति को इस समिट में सामान्य पहचान पत्र की जगह विशेष एक्सपो बैज दिया गया था। गूगल स्टूडेंट एंबेसडर के तौर पर उन्होंने एआई के जिम्मेदार उपयोग, नवाचार और सामाजिक बदलाव के लिए छात्रों को प्रेरित करने का काम किया है। उनकी इस उपलब्धि पर रूंगटा यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने गर्व जताते हुए बताया कि संस्थान गूगल इंडिया के साथ मिलकर संयुक्त डिग्री और विशेष तकनीकी पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है।

इसी समिट में बिलासपुर के युवा कंप्यूटर इंजीनियर देवांश घटक की कंपनी ‘सिम्पलीस्मार्ट’ को भी बड़ी पहचान मिली। देवांश की कंपनी को दुनिया की अग्रणी चिप और एआई कंपनी NVIDIA के पवेलियन में विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। वर्ष 2022 में देवांश ने अपने सहयोगी अमृतांशु जैन के साथ इस स्टार्टअप की शुरुआत की थी। देवांश कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर हैं और कंपनी का मूल्यांकन लगभग 700 करोड़ रुपये आंका गया है।

सिम्पलीस्मार्ट ने ऐसे एआई प्लेटफॉर्म विकसित किए हैं, जो कम लागत में और अत्यधिक गति से एआई मॉडल्स को संचालित करने में सक्षम हैं। तकनीकी भाषा में इसे हाई-स्पीड एआई इंफेरेंस कहा जाता है। यही कारण है कि देश की कई बड़ी कंपनियां इस तकनीक पर भरोसा कर रही हैं। टाटा 1एमजी, गोदरेज, इरोस इंटरनेशनल और स्लाइस जैसी कंपनियां इसके प्रमुख क्लाइंट्स में शामिल हैं।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/youth-of-chhattisgarh-shine-on-national-stage-bhilai-student-invited/article-46748

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.