सुपर-8 में भारत की चुनौती: दिग्गज टीमों के बीच वर्ल्ड कप में दमदार रहा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क

On

साउथ अफ्रीका को पिछले फाइनल में हराया, वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास चुनौतीपूर्ण

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के बाद अब सुपर-8 चरण की तस्वीर साफ हो चुकी है। आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। टीम इंडिया को सुपर-8 के ग्रुप-1 में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के साथ रखा गया है। खास बात यह है कि ये तीनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में अजेय रहते हुए टॉप पर रही हैं।

1. साउथ अफ्रीका: फाइनल में भी भारत का पलड़ा भारी

टीम इंडिया सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 6 में भारत ने जीत दर्ज की।
टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और साउथ अफ्रीका 7 बार आमने-सामने आए हैं, जिसमें 5 मुकाबले भारत ने जीते। भारत ने 2014 के सेमीफाइनल और 2024 के फाइनल में भी प्रोटियाज को हराकर अपनी मजबूती साबित की थी। कुल टी-20 मुकाबलों में भारत की जीत प्रतिशत करीब 60% है।

2. जिम्बाब्वे: चैंपियन बनने के बाद मिली चुनौती

भारत का दूसरा सुपर-8 मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। 2024 में टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारत ने जिम्बाब्वे दौरा किया था, जहां पहले ही मुकाबले में भारत को 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, पांच मैचों की सीरीज भारत ने 4-1 से जीती।
टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें सिर्फ एक बार, 2022 में भिड़ी थीं, जहां भारत ने 71 रन से जीत दर्ज की थी। ओवरऑल 13 टी-20 मुकाबलों में भारत ने 10 में जीत हासिल की है।

3. वेस्टइंडीज: वर्ल्ड कप में रहा है दबदबा

टीम इंडिया का आखिरी सुपर-8 मुकाबला 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में होगा। ओवरऑल टी-20 में भारत का रिकॉर्ड बेहतर है, लेकिन वर्ल्ड कप मुकाबलों में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है।
आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमें पहली बार 2009 में भिड़ीं, जहां भारत को हार मिली। 2016 के सेमीफाइनल में भी विंडीज ने भारत को बाहर का रास्ता दिखाया था। भारत को टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ केवल एक जीत 2014 में मिली है।

ग्रुप-1 बना ‘ग्रुप ऑफ डेथ’

ग्रुप स्टेज में भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका सभी अपने-अपने ग्रुप में टेबल टॉपर रहे। ऐसे में सुपर-8 का यह ग्रुप सबसे चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। वहीं दूसरे ग्रुप में शामिल टीमों को ग्रुप स्टेज में कम से कम एक हार झेलनी पड़ी है।

ईशान और चक्रवर्ती रहे भारत के स्तंभ

इस वर्ल्ड कप में ईशान किशन भारत के लिए सबसे ज्यादा 176 रन बना चुके हैं। वहीं मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 9 विकेट के साथ टीम के शीर्ष विकेट टेकर हैं और आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं।

---

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/indias-challenge-in-super-8-was-a-strong-record-in-the/article-46750

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.