भुआ बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, समय से पहले प्रसव होने से चारों नवजातों की मौत

Digital Desk

मंडला जिले के भुआ बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दुर्लभ मामला सामने आया, जहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। हालांकि, समय से पहले प्रसव होने और नवजातों का पर्याप्त विकास नहीं होने के कारण जन्म के कुछ ही समय बाद चारों बच्चों की मृत्यु हो गई। राहत की बात यह रही कि प्रसूता की हालत स्थिर है और वह चिकित्सकीय निगरानी में स्वस्थ है।

ग्राम घुटास नयेगवा निवासी  राजनी सिंगराम, पति गणेश सिंगराम, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे प्रसव पीड़ा होने पर निजी वाहन से प्राथमिक जांच के लिए भुआ बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही वाहन में उन्होंने दो बच्चों को जन्म दे दिया। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करने के दौरान दो अन्य बच्चों का भी जन्म हुआ।

इस प्रकार महिला ने कुछ ही समय के अंतराल में चार शिशुओं को जन्म दिया, लेकिन चारों नवजात जीवित नहीं बच सके।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. अनूप सिंह भारतीय ने बताया कि महिला की गर्भावस्था लगभग नौ माह की होनी थी, लेकिन प्रसव निर्धारित समय से करीब सात सप्ताह पहले हो गया। समयपूर्व जन्म होने के कारण बच्चों का शारीरिक विकास पूर्ण नहीं हो पाया था और उन्हें पर्याप्त पोषण भी नहीं मिल सका। इसी वजह से चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद चारों नवजातों को बचाया नहीं जा सका।

डॉ. भारतीय ने बताया कि प्रसूता पूरी तरह स्वस्थ है और स्वास्थ्य केंद्र में उसका उपचार जारी है।

स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के अनुसार, यह पहला अवसर है जब किसी महिला ने यहां एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jul 2026 By दैनिक जागरण

भुआ बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, समय से पहले प्रसव होने से चारों नवजातों की मौत

Digital Desk

ग्राम घुटास नयेगवा निवासी  राजनी सिंगराम, पति गणेश सिंगराम, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे प्रसव पीड़ा होने पर निजी वाहन से प्राथमिक जांच के लिए भुआ बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही वाहन में उन्होंने दो बच्चों को जन्म दे दिया। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करने के दौरान दो अन्य बच्चों का भी जन्म हुआ।

इस प्रकार महिला ने कुछ ही समय के अंतराल में चार शिशुओं को जन्म दिया, लेकिन चारों नवजात जीवित नहीं बच सके।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. अनूप सिंह भारतीय ने बताया कि महिला की गर्भावस्था लगभग नौ माह की होनी थी, लेकिन प्रसव निर्धारित समय से करीब सात सप्ताह पहले हो गया। समयपूर्व जन्म होने के कारण बच्चों का शारीरिक विकास पूर्ण नहीं हो पाया था और उन्हें पर्याप्त पोषण भी नहीं मिल सका। इसी वजह से चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद चारों नवजातों को बचाया नहीं जा सका।

डॉ. भारतीय ने बताया कि प्रसूता पूरी तरह स्वस्थ है और स्वास्थ्य केंद्र में उसका उपचार जारी है।

स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के अनुसार, यह पहला अवसर है जब किसी महिला ने यहां एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-woman-gave-birth-to-4-children-simultaneously-in-bhua/article-58434

खबरें और भी हैं

दतिया उपचुनाव में BJP का बड़ा सरप्राइज, आशुतोष तिवारी को मिला टिकट; नरोत्तम मिश्रा की दावेदारी खत्म

टाप न्यूज

दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया, चुनावी तैयारियों में जुटे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को...
चुनाव  मध्य प्रदेश 
दतिया उपचुनाव में BJP का बड़ा सरप्राइज, आशुतोष तिवारी को मिला टिकट; नरोत्तम मिश्रा की दावेदारी खत्म

30 साल से हर दिन चीलों को दाना खिला रहे 'ईगल मैन' अजीजका, एक सीटी पर उमड़ पड़ते हैं सैकड़ों शिकारी पक्षी

केरल के कोझिकोड बीच पर हर दोपहर देखने को मिलता है अनोखा नजारा, इंसान और वन्यजीवों के भरोसे की मिसाल...
स्पेशल खबरें 
30 साल से हर दिन चीलों को दाना खिला रहे 'ईगल मैन' अजीजका, एक सीटी पर उमड़ पड़ते हैं सैकड़ों शिकारी पक्षी

भारत-इंडोनेशिया रिश्तों का नया अध्याय: 2,000 साल पुरानी सभ्यता से ब्रह्मोस, डिजिटल कनेक्टिविटी और इंडो-पैसिफिक रणनीति तक

पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा ने दिखाया कि कैसे सांस्कृतिक विरासत आज भारत की कूटनीतिक और रणनीतिक ताकत बन रही...
देश विदेश 
भारत-इंडोनेशिया रिश्तों का नया अध्याय: 2,000 साल पुरानी सभ्यता से ब्रह्मोस, डिजिटल कनेक्टिविटी और इंडो-पैसिफिक रणनीति तक

भुआ बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, समय से पहले प्रसव होने से चारों नवजातों की मौत

मंडला जिले के भुआ बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दुर्लभ मामला सामने आया, जहां एक महिला ने एक साथ...
मध्य प्रदेश 
भुआ बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, समय से पहले प्रसव होने से चारों नवजातों की मौत

बिजनेस

शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
टीसीएस के बेहतर तिमाही नतीजों और मजबूत निवेशक धारणा से बाजार में लौटी रौनक, बैंक, रियल्टी और आईटी शेयरों में...
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
प्याज-टमाटर की महंगाई से बढ़ा रसोई का खर्च, जून में वेज और नॉनवेज थाली हुई महंगी
सोने की कीमत ₹1.43 लाख के पार, एक दिन में ₹1,022 की तेजी; चांदी भी महंगी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.