मस्तक पर सूर्य तिलक, नारायण स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, अल सुबह उमड़ा आस्था का सैलाब

Ujjain, MP

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में गुरुवार तड़के माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर भस्म आरती श्रद्धा और दिव्यता के साथ संपन्न हुई। प्रातः लगभग 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही गर्भगृह में विशेष अनुष्ठानों की शुरुआत हुई।

पुजारियों ने सर्वप्रथम सभी देवी-देवताओं का विधिवत पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा का अभिषेक संपन्न कराया गया। आज की भस्म आरती में भगवान महाकाल के मस्तक पर सूर्य तिलक अर्पित किया गया और उन्हें नारायण स्वरूप में दिव्य श्रृंगार से अलंकृत किया गया।

भस्म अर्पण से पूर्व प्रथम घंटाल की ध्वनि के साथ हरिओम जल अर्पित कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के उपरांत ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से आच्छादित कर पवित्र भस्म रमाई गई। इसके बाद बाबा महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला एवं सुगंधित पुष्प अर्पित किए गए। आभूषणों और पुष्पों से संपूर्ण गर्भगृह अलौकिक आभा से जगमगा उठा।

MAHAKAL-

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2026 By दैनिक जागरण

मस्तक पर सूर्य तिलक, नारायण स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, अल सुबह उमड़ा आस्था का सैलाब

Ujjain, MP

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में गुरुवार तड़के माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर भस्म आरती श्रद्धा और दिव्यता के साथ संपन्न हुई। प्रातः लगभग 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही गर्भगृह में विशेष अनुष्ठानों की शुरुआत हुई।

पुजारियों ने सर्वप्रथम सभी देवी-देवताओं का विधिवत पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा का अभिषेक संपन्न कराया गया। आज की भस्म आरती में भगवान महाकाल के मस्तक पर सूर्य तिलक अर्पित किया गया और उन्हें नारायण स्वरूप में दिव्य श्रृंगार से अलंकृत किया गया।

भस्म अर्पण से पूर्व प्रथम घंटाल की ध्वनि के साथ हरिओम जल अर्पित कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के उपरांत ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से आच्छादित कर पवित्र भस्म रमाई गई। इसके बाद बाबा महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला एवं सुगंधित पुष्प अर्पित किए गए। आभूषणों और पुष्पों से संपूर्ण गर्भगृह अलौकिक आभा से जगमगा उठा।

MAHAKAL-

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/baba-mahakal-adorned-in-the-form-of-narayan-with-surya/article-43102

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.